सपने में रोना देखना कैसा सपना होता हैं | Sapne Me Rona Dekhna Kaisa Sapna Hota Hai

सपने में रोना देखना कैसा सपना होता हैं | Sapne Me Rona Dekhna Kaisa Sapna Hota Hai

अक्सर हम सपने देखते है, जिनमे हमे कई प्रकार के सपने दिखाई देते है। स्वप्न शास्त्र में इन सपनो का अर्थ बताया गया है। इन सपनों को कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

असल जीवन में जब हम दुखी होते है या अधिक खुश होते है तो हमे रोना आ जाता है लेकिन सपने में यदि हम खुद को या किसी को रोते देखें तो इसका क्या अर्थ होता है?

यदि आपको नहीं पता कि इन सपनो का क्या अर्थ होता है तो हम आपको बता रहे है की सपने में रोना (Sapne Me Rona) कैसा सपना होता है।

(1) सपने में रोना देखना (Sapne Me Rona Dekhna)

a child crying on the street

सपने में खुद को रोते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। आपको अपने परिवार में, नौकरी में, व्यवसाय में, समाज में किसी कार्य के लिए मान-सम्मान मिल सकता है जो कि एक अच्छा सपना है।

(2) सपने में जोर जोर से रोना (Sapne Me Jor Jor Se Rona)

सपने में खुद को जोर जोर से रोते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप अपने जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और आपको इन परेशानियों का हल नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से आप बहुत ज्यादा परेशान हैं, दुखी हैं। इसलिए आप सपने में खुद को जोर जोर से रोते हुए देखते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको धैर्य रखना चाहिए और अपनी परेशानियों का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। धीरे-धीरे करके अपनी परेशानियों को हल करते जाएंगे तो एक दिन आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: सपनों से जुड़े रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान!

(3) सपने में किसी की मृत्यु पर खुद को रोते देखना (Sapne Me Kisi Ki Mrtyu Par Khud Ko Rote Dekhna)

सपने में किसी की मृत्यु पर खुद को रोते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। हो सकता है आप अपने सपने में किसी दोस्त या परिचित की मृत्यु देखें तो यह एक अच्छा सपना है। यह सपना संकेत करता है कि आपकी आयु बहुत लंबी है अर्थात आप बहुत लंबी उम्र तक जीवित रहने वाले हैं।

(4) सपने में किसी और को रोता देखना (Sapne Me Kisi Aur Ko Rote Dekhna)

यदि आप सपने में किसी और को रोता हुआ देखते है तो इसका अर्थ है आपको असल जिंदगी में किसी के सहारे की जरुरत है। हो सकता है कि आप अकेलापन महसूस कर रहे हो या किसी परेशानी का सामना कर रहे हो और उसे खुद हल नहीं कर पा रहे हो। किसी का सहारा मिलने पर आपका वो अकेलापन दूर हो जायेगा या किसी के सहारे से आपकी परेशानी दूर हो जायेगी।

इस सपने को देखने के बाद आपको ऐसे व्यक्ति को ढूंढना चाहिए जिस पर आप विश्वास कर सकते हो जैसे कि आपका कोई अच्छा दोस्त, आपका कोई अच्छा रिश्तेदार जिसको आप अपनी परेशानी बता सके और वो आपकी परेशानी को हल करने में आपकी मदद कर सके।

(5) सपने में बच्चे को रोता देखना (Sapne Me Bacche Ko Rote Dekhna)

a little baby crying

सपने में बच्चे को रोता देखना शुभ सपना नहीं होता है। यह सपना संकेत करता है कि आपको आर्थिक हानि होने वाली है और आपको परेशानियों का सामना करना होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपका अपने परिवार में किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: सपने में मिठाई खाने का क्या मतलब होता है?

(6) सपने में अपने दोस्त को रोते देखना (Sapne Me Apne Dost Ko Rote Dekhna)

यदि आप सपने में अपने किसी दोस्त को रोते हुए देखते हैं तो आप परेशान हो सकते हैं कि आखिर आपका दोस्त सपने में क्यों रो रहा है? सपने में दोस्त को रोते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप अपने उस दोस्त पर भरोसा कर सकते हैं। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आपके उस दोस्त को आपकी सहायता की आवश्यकता है जिससे वह जीवन में प्रगति कर सकें। इस सपने को देखने के बाद आपके संबंध आपके उस दोस्त से सुधरने वाले हैं।

(7) सपने में बिस्तर पर रोते हुए देखना (Sapne Me Bistar Par Rote Hue Dekhna)

यदि आप सपने में खुद को बिस्तर पर रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपकी निराशा, दुःख दूर होने वाला है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से आगे बढ़ेंगे तो आप अपने लक्ष्य को जरूर पूरा कर लेंगे। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आपको अपने विचारों को बहुत ही सकारात्मक रखने की जरूरत है। यदि आपके मन में नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो आपको उन नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए।

(8) सपने में अपने पति या पत्नी को रोते हुए देखना (Sapne Me Apne Pati Ya Patni Ko Rote Hue Dekhna)

सपने में अपने पति या पत्नी को रोते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत सतर्क हो जाना चाहिए ताकि आप आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। यह चुनौतियां आपके पारिवारिक जीवन, पेशेवर जीवन में आ सकती हैं। इनका आपको डटकर मुकाबला करना होगा तभी आप इन चुनौतियों और परेशानियों को हल कर पाएंगे।

(9) सपने में मूर्ति को रोते देखना (Sapne Me Murti Ko Rote Dekhna)

सपने में मूर्ति को रोते देखना यह सपना संकेत करता है कि आप अपने जीवन में खुश नहीं है। आप जो कार्य कर रहे हैं उस कार्य को करने की आपकी इच्छा नहीं है। आप दूसरों के अधीन रहकर कार्य कर रहे हैं जिस वजह से आपको अंदर से दुख और निराशा महसूस हो रही है। आप उस कार्य को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहते हैं और ऐसा कार्य करना चाहते हैं जो आपको खुशी दे।

(10) सपने में अपनी बेटी को रोते देखना (Sapne Me Apni Beti Ko Rote Dekhna)

जब आप सपने में अपनी बेटी को रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप अपनी बेटी के लिए जो करना चाहते थे वह नहीं कर पाए हैं। हो सकता है कि आप अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते थे, बड़े होकर उसे डॉक्टर, इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन आप किसी कारण से ऐसा नहीं कर पाए। इस वजह से आपके अंदर इस बात का दुख और निराशा है।

(11) सपने में अस्पताल में परिवार के साथ रोते देखना (Sapne Me Hospital Me Parivar Ke Sath Rote Dekhna)

यदि आप अपने सपने में खुद को किसी अस्पताल में अपने परिवार के साथ रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होने वाला है। यह समाचार आपके किसी करीबी या परिवार के व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट का हो सकता है या उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कई बार यह सपना बहुत सामान्य बीमारी का संकेत भी देता है इसलिए इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।

यह भी पढ़े: सपने में खाना खाते देखना कैसा होता है?

(12) सपने में किसी महिला को रोते देखना (Sapne Me Mahila Ko Rote Dekhna)

जब आप सपने में किसी महिला को रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप अपने जीवन साथी, प्रेमी या प्रेमिका का ठीक से ध्यान नहीं रख रहे हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने जीवनसाथी, प्रेमी या प्रेमिका के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए और उनके साथ कुछ समय बिताना चाहिए जिससे उनको अच्छा महसूस हो। यह सपना आपको सचेत करता है कि आप अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं नहीं तो आगे चलकर आपको रिश्ते में परेशानियों का सामना करना होगा।

(13) सपने में दादी को रोते देखना (Sapne Me Dadi Ko Rote Dekhna)

सपने में दादी को रोते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप परिवार में परेशानियों का सामना करेंगे। आने वाले दिनों में आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना होगा जिस वजह से आप सामाजिक रूप से भी कट जाएंगे या सामाजिक मेलजोल से बचेंगे। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और आने वाली परेशानी का डटके सामना करना चाहिए।

(14) सपने में अपनी बहन को रोते देखना (Sapne Me Apni Bhain Ko Rote Dekhna)

सपने में अपनी बहन को रोते देखना यह सपना संकेत करता है कि आप अपनी भावनाओं को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। आप अंदर से अपने रिश्तेदार और परिवार के लोगों के बारे में बहुत ज्यादा चिंतित हैं और आप बाहर से अपने आपको मजबूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता में आप अंदर से बहुत दुखी हैं और निराश है।

(15) सपने में मां को रोते हुए देखना (Sapne Me Maa Ko Rote Dekhna)

यदि आप सपने में अपनी मां को रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आपके अंदर सामाजिक कौशल का अभाव है। सामाजिक कौशल की कमी के कारण आप अंदर से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने सामाजिक कौशल को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं और अपने सामाजिक कौशल को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। आप किसी दूसरे तरीके से भी अपने सामाजिक कौशल में सुधार ला सकते हैं।

(16) सपने में बहुत से लोगों को रोते देखना (Sapne Me Bahut Se Logo Ko Rote Dekhna)

जब आप सपने में बहुत से लोगों को रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले जीवन में आपको संघर्ष का सामना करना होगा। आपको अपने पेशेवर जीवन में और व्यक्तिगत संबंधों में संघर्ष देखने को मिल सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए ताकि आने वाले संघर्ष के समय में आप अपने आपको शांत रख पाए और अपने लक्ष्य और कार्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ते जाना चाहिए।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

सपने में खुद को रोते हुए देखे तो क्या होता है?

सपने में खुद को रोते हुए देखे तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। आप जो भी कार्य करते हैं उस कार्य में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा साथ ही आपके परिवार और समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ने वाला है।

सपने में किसी और को रोते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में किसी और को रोते हुए देखने का मतलब अच्छा नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में बड़ी परेशानियां आने वाली है। यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आपके बने बनाए काम बिगड़ने वाले हैं और आपके संबंधों में भी मतभेद उत्पन्न होने वाले हैं। आपका अपने करीबी लोगों से संबंध किसी कारण से बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़े:-
सपने में आम खाना कैसा सपना होता है?
सपने में दांत टूटते देखना कैसा माना जाता है?
सपने में प्रसाद खाते देखना क्या अर्थ होता है?
सपने में सांप देखना किस प्रकार का सपना है?
सपने में दही खाने का क्या अर्थ होता है?