योग से होने वाले 15 अदभुद लाभ / yoga ke labh in hindi
योग के लाभ (yoga ke labh in hindi):
योग के लाभ (yoga ke labh in hindi):
(1) मनुष्य तब पूरी तरह से स्वस्थ्य समझा जाता है जब वह शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। योग करने से शरीर के सभी अंग, ग्रंथिया सही रूप से कार्य करती है, जिससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
(2) योग करने से शरीर के सभी अंगो का व्यायाम होता है जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है।
(3) योग करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर निरोगी और बलवान बनता है।
(4) नियमित योग से चेहरे पर नूर आता है, त्वचा चमकदार बनती है।
(5) योग करने से फेट में कमी आती है जिससे शरीर सुडोल बनता है।
(6) योग करने से हम अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण कर पाते है जिससे मन को शांति मिलती है, तनाव दूर होता है, तनावमुक्त होकर हम अच्छी नींद सो पाते है।
(7) नियमित योग से पाचन शक्ति में सुधार होता है जिससे अच्छी भूख लगती है।
(8) नियमित योग से हम तनाव मुक्त होते है, मन शांत रहता है जिससे हमारी कार्यक्षमता बढ़ती है। बढ़ी हुई कार्यक्षमता से हम अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से आंगे बढ़ पते है।
(9) जब हम तनावमुक्त, प्रसन्न होते है तब हम अपने आत्मीय सम्बन्धो को भी अच्छी तरह निभा पाते है। जिससे आत्मीय सम्बन्ध अच्छे बनते है। यह भी योग का लाभ है।
(10) योग में प्राणायाम का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रणायाम से श्वास पर नियंत्रण होता है, जिससे श्वसन तंत्र मजबूत बनता है। दमा, एलेर्जी, जुखाम आदि रोगों के लिए प्रणायाम अत्यंत फ़ायदेमन्द है।
(11) प्रणायाम से फेफड़ों की ऑक्सीज़न ग्रहण करने की क्षमता बढ़ती है जिससे कोशिकाओं में ऑक्सीज़न का संचार बढ़ता है और शरीर ऊर्जावान बनता है।
(12) योग में ध्यान का भी महत्वपूर्ण स्थान है। आज के भाग-दौड़ भरे जीवन में काम का दबाव, रिश्ते-नातो में अनबन आदि कारणों से तनाव बहुत बढ़ गया है। ध्यान करने से मानसिक तनाव दूर होता है, कार्य शक्ति बढ़ती है, नींद अच्छी आती है, एकाग्रता बढ़ती है जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते है।
(13) योग डायबिटीज रोगिओं के लिये भी बहुत फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर का लेवल घटता है और बेड कोलेस्ट्रॉल को भी यह कम करता है।
(14) योग से आर्थराइटिस, बैक पैन में काफी सुधार होता है।
(15) योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे दवाओं पर निर्भरताओं में कमी आती है। बहुत से शोधों से पता चलता है कि अस्थमा,हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़ के रोगी योग से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है। इस प्रकार योग से हमें अनेक लाभ प्राप्त होते है जिनका साधारण शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है।
योग से होने वाले लाभ का वीडियो देखें
यह भी पढ़े:-
क्या है योग?
अष्टांग योग/आसन क्या होता है?
सुखासन योग की विधि, लाभ व सावधानियाँ
मार्जरीआसन की विधि, लाभ व सावधानियाँ
ताड़ासन की विधि, लाभ व सावधानियाँ
अष्टांग योग/आसन क्या होता है?
सुखासन योग की विधि, लाभ व सावधानियाँ
मार्जरीआसन की विधि, लाभ व सावधानियाँ
ताड़ासन की विधि, लाभ व सावधानियाँ