होली कैसे मनानी चाहिए ?
होली जो रंगो का त्यौहार है हर साल बहुत ख़ुशी से मनाया जाता है। हम सभी होली खेलने के लिए अलग-अलग रंगो का इस्तमाल करते है। ये रंग हमारे लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकते है यदि सावधानी ना रखी जाए। इसलिए होली खेलते समय निम्न सावधानी बरते –
होली खेलते समय हमें हमेशा नेचुरल रंगो का प्रयोग करना चाहिए क्यूंकि नेचुरल कलर्स हमें नुक्सान नहीं करते। जिन रंगो में केमिकल मिलाया जाता है वो हमारी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते है, इस लिए इनका प्रयोग ना करे।
होली खेलने से पहले अपने शरीर पर, हाथों पर, चेहरे पर कोई अच्छा बॉडी लोशन या क्रीम या फिर तेल लगाले जिससे रंग आसानी से निकल जाये।
होली खेलते समय ऐंसे कपड़े पहने जिससे आपका शरीर पूरा ढका रहें। जिससे ज्यादा रंग नहीं लग पाएगा।
ऐंसे रंगो का प्रयोग करे जो आसानी से छूट जाये। ज्यादा पक्के रंगो का प्रयोग ना करे।
रंग खेलने से यदि त्वचा पर जलन हो या रंग आँखों में चला जाये तो नजदीकी डॉक्टर या हॉस्पिटल में तुरंत इलाज कराए।
किसी को जबरदस्ती रंग न लगाए। जिन्हे रंग खेलना पसंद हो उन्ही के साथ रंग खेले।
यह भी पढ़े:-