pregnant lady ke sapne / सपने में गर्भवती महिला देखना ?

pregnant lady ke sapne / सपने में गर्भवती महिला देखना ?

pregnant lady ke sapne / सपने में गर्भवती महिला देखना ?

सपने में गर्भवती महिला देखना-

सपने में गर्भवती महिला देखना बहुत ही शुभ संकेत देने वाला सपना होता है। जो आने वाले समय में किसी शुभ समाचार की सूचना देता है। कुछ समय में ही आपको अच्छी खबर मिलने वाली है। साथ ही यह सपना आपको धन लाभ का भी संकेत करता है। यह सपना बताता है आने वाले समय में आपको बहुत सारी खुशियाँ मिलने वाली है। इस तरह यह बहुत ही शुभ सपना होता है।

सपने में किसी कुंवारी लड़की को गर्भवती देखना –

स्वप्न शास्त्र के अनुसार जब कोई कुंवारी लड़की सपने में स्वंय को गर्भवती होते हुए देखती है तो उसके लिए यह सपना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस सपने के अनुसार उस लड़की के साथ आने वाले समय में कोई बुरी घटना घटने वाली है। यह घटना आर्थिक हानि और पारिवारिक परेशानी  किसी भी तरह की हो सकती है। अगर कोई कुंवारी लड़की इस प्रकार का सपना देखती हैं तो उसे सावधान हो जाना चाहिए और अपने सभी फैसले सोच समझकर समझदारी से  लेने चाहिए क्योंकि यह सपना अशुभ संकेत देने वाला है।

सपने में विवाहित महिला को गर्भवती देखना –

सपने में यदि कोई विवाहित महिला स्वंय को गर्भवती होते हुए देखती है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार उसके घर में नई खुशी आने वाली है। आने वाले समय में उस महिला का जीवन अच्छा होने वाला है। उसके जीवन की सभी परेशानियां आने वाले समय में समाप्त होने वाली है। इतना ही नहीं यदि उसकी अपने पति या ससुरालवालों से किसी प्रकार की कोई अनबन या कोई झड़गा चल रहा है तो वह भी इस समय में ठीक हो जायेगा। स्वंय को गर्भवती देखने पर हो सकता है कि आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो।

किसी पुरुष को सपने में गर्भधारण करते देखना –

यदि कोई पुरुष सपने में स्वंय को गर्भधारण करते हुए देखता है तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह सपना उस पुरुष के लिए बेहद ही शुभ माना गया है। इस सपने के अनुसार उस पुरुष का कोई काम जल्द ही पूर्ण होने वाला है। यह सपना आने वाले समय में उस पुरुष के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है। इतना ही नहीं यह सपना इस ओर भी संकेत करता है कि आने वाले समय में समाज में उस पुरुष का मान- सम्मान और भी अधिक बढ़ने वाला है। इसलिए यह सपना  उस पुरुष के लिए अत्यंत ही शुभ स्वप्न माना गया है।

सपने में गर्भवती महिला देखना – शुभ समाचार प्राप्त होना, धन लाभ
सपने में किसी कुंवारी लड़की को गर्भवती देखना – कोई बुरी घटना घटने वाली है
सपने में विवाहित महिला को गर्भवती देखना – घर में नई खुशी आने वाली है
किसी पुरुष को सपने में गर्भधारण करते देखना – कोई काम जल्द ही पूर्ण होने वाला है, मान सम्मान में बृद्धि

यह भी पढ़े:-

सपने में रोने का अर्थ
सपने में दाँत टूटने का मतलब ?
सपने में भगवान देखने का अर्थ
सपने में शादी टूटते देखना
सपने में थप्पड़ खाना या मारना

Leave a Comment