मछली का सपना देखना / Machli Ka Sapna Dekhna

मछली का सपना देखना / Machli Ka Sapna Dekhna
Machli Ka Sapna Dekhna

मछली का सपना देखना / Machli Ka Sapna Dekhna

रहस्य सपनों का ई बुक, सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी

रंग-बिरंगी मछलियाँ देखना बहुत ही मनोरंजक होता है। रंगीन मछलियाँ हमारा मन मोह लेती है। स्वप्न शास्त्र में सपने में मछलियाँ देखने का अर्थ बताया गया है। अगर आपने भी सपने में मछलियाँ देखी है तो आप भी जानना चाहते होंगे कि इन सपनों का क्या अर्थ होता है?  

यह भी पढ़े :- सपने में मछली खाना क्या मतलब होता है ? 

 सपने में मछली देखने का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सी मछलियाँ देखी है और उन्हें किस स्थिति में देखा है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार मछलियों से जुड़े सपने अधिकतर शुभ ही होते है क्योंकि मछलियाँ देवत्व और श्रेष्ठता का प्रतीक मानी जाती है, तो जानते है सपने में मछलियाँ देखने का अर्थ।

 

 सपने में रंग-बिरंगी मछलियाँ देखना :

सपने में रंग-बिरंगी मछलियाँ देखना यह सपना संकेत करता है कि जिस तरह मछलियाँ रंग-बिरंगी है उसी तरह आपके जीवन में भी रंग भरने वाले है और आपका जीवन प्यार, खुशियों से भरने वाला है।

यह भी पढ़े :- सपने में आइस क्रीम खाना

 

सपने में बड़ी मछली देखना :

 सपने में बड़ी मछली देखना यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में नकारात्मकता है जिस वजह से खुशियाँ आप से दूर रहती है। इस लिए सपने में बड़ी और भयानक मछलियाँ देखना चिंता की बात होती है।

यह भी पढ़े :- सपने में मूंगफल्ली देखना व खाना

 

मछली का सपने में प्रकट होना :

अगर आपके सपने में मछली प्रकट होती है तो इसे बहुत ही शुभ सपना माना जाता है जो संकेत करता है कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा है साथ ही आपके जीवन में बहुत सारी खुशियाँ आने वाली है।

यह भी पढ़े :- सपने में गाना गाना या सुनना

 

सपने में मछली पकड़ना :

सपने में मछली पकड़ना यह सपना संकेत करता है कि आपको बहुत सारा धन लाभ होने वाला है फिर चाहे आप नौकरी करते हो या आपका कोई व्यापार हो। इस तरह से यह सपना बहुत ही शुभ होता है।

यह भी पढ़े :- सपने में पान खाना देखना

 

डॉलफिन को सपने में देखना :

सपने में डॉलफिन देखना शुभ माना जाता है यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ होगा और आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। इस तरह यह बहुत ही अच्छा सपना है।

यह भी पढ़े :- सपनें में खीर खाने का अर्थ ?

 

सपने में शार्क देखना :

सपने में शार्क या इसी तरह की भयानक, जानलेवा मछलियाँ देखना इस तरह के सपने संकेत करते है कि आने वाले समय में बहुत सारी परेशानियाँ आपके जीवन में आने वाली है साथ ही आपके ऊपर क़र्ज़ का भार भी आने वाला है इस लिए आपको सावधान और सतर्क हो जाना चाहिए। 

यह भी पढ़े:-

सपने में स्पाइडर देखना
सपने में घोड़ा देखना
सपने में चूहा देखना
सपने में बिल्ली देखना
सपने में बंदर (Monkey) देखना