सपने में भगवान देखने का अर्थ / Sapna Me Bhagwan Dekhne Ka Arth
![]() |
Sapna Me Bhagwan Dekhne Ka Arth |
अक्सर हम कई तरह के सपने देखते है जिनमें कई बार सपने में हमें भगवान दिखाई देते है। सपने में भगवान देखना बहुत ही दुर्लभ बात होती है। सपने में अलग-अलग भगवान को देखने का अर्थ भी अलग-अलग होता है लेकिन ये शुभ संकेत करने वाले सपने होते है और इनका फल भी शुभ ही होता है।
सपने में भगवान विष्णु का दिखना :
सपने में भगवान विष्णु का दिखना बहुत ही शुभ संकेत करने वाला सपना होता है जिसका अर्थ होता है आपको आने वाले समय में सफलता प्राप्त होने वाली है। आप जो भी काम करते है या जो योजना आपने बनाई है उसमें आप को सफलता मिलने वाली है।
सपने में गणेश जी का दर्शन होना :
सपने में गणेश जी का दर्शन होना रुके हुए काम पुरे होने का संकेत करने वाला सपना होता है। आपके जो भी काम रुके हुए है वो जल्द ही पुरे होने वाले है।
सपने में कृष्ण भगवान को देखना :
सपने में कृष्ण भगवान को देखना बहुत ही सौभाग्यशाली सपना होता है जिससे आपके जीवन में प्रेम और सौभाग का आगमन होता है।
सपनें में ब्रह्मा जी को देखना :
सपनें में ब्रह्मा जी को देखना एक शुभ सपना होता है जो दर्शाता है कि आपके जीवन में प्रसन्नता का आगमन होने वाला है।
सपने में रामजी को देखना :
सपने में रामजी को देखना सौभाग्य का सूचक है।
सपने में रामायण देखना दर्शाता है आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी।
सपने में हनुमान जी को देखना :
सपने में हनुमान जी को देखना आपमें साहस के बढ़ने को दर्शाता है साथ ही यह भी बताता है की आपके सभी शत्रु और जो रोग या बीमारी आपको है उसका अंत होने वाला है।
सपने में भगवान शंकर को देखना :
सपने में भगवान शंकर को देखना बहुत ही अच्छा सपना होता है जो संकेत करता है कि आपके सभी पाप और सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। ऐसा सपना देखने से मनुष्य को शांति मिलती है।
सपने में लक्ष्मी जी को देखना :
सपने में लक्ष्मी जी को देखना बहुत ही शुभ सपना होता है जो सौभाग्य का प्रतीक है। जिससे आपको धन लाभ व प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
सपने में माता दुर्गा का दिखना :
सपने में माता दुर्गा का दिखना आपके सभी शत्रुओं के अंत को दर्शाता है।
सपने में सीता माता को देखना :
सपने में सीता माता को देखना संघर्ष के बाद सफलता मिलने को दर्शाता है।
सपने में माता काली को देखना :
सपने में माता काली को देखना दर्शाता है आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ है।
सपने में राधा जी को देखना :
सपने में राधा जी को देखना आनंद को दर्शाता है।
सपने में सरस्वती माता को देखना :
सपने में सरस्वती माता को देखना दर्शाता है कि आपका भविष्य बहुत अच्छा है और आप बहुत उन्नति करने वाले है।
सपने में भगवान शंकर के चाँद का दिखना :
सपने में भगवान शंकर के चाँद का दिखना दर्शाता है निकट भविष्य में आप कोई निर्णय लेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
सपने में शिव पार्वती को एक साथ देखना :
सपने में शिव पार्वती को एक साथ देखना दर्शाता है आपके जीवन में अपार खुशियाँ आने वाली है।
सपने में भगवान शंकर के मंदिर को देखना :
सपने में भगवान शंकर के मंदिर को देखना आपके रोग मुक्त होने को दर्शाता है। यदि आपको कोई बीमारी है तो वो जल्द मिटने वाली है।
सपने में नारद मुनि को देखना :
सपने में नारद मुनि को देखना दर्शता है आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार आपके रिश्तेदारों से मिलने वाला है।
यह भी पढ़े :-
सपने में किसी कन्या को देखना
सपने में नारियल खाना देखना
सपने में शेर देखना
सपनें में खीर खाने का अर्थ ?
सपने में प्रसाद खाने का मतलब ?
सपने में गर्भवती महिला देखना ?
सपने में जामुन खाने का मतलब ?
सपने में रोटी खाने का मतलब ?
सपने में जलेबी खाना
सपने में साप देखने से होने वाले शुभ फल