![]() |
Sapne Me Anda Khana |
सपने में अंडा खाना / Sapne Me Anda Khana
सपने में हमे कई तरह की खाने पीने की चीज़े दिखती है जिनका अपना-अपना अलग अर्थ होता है। इन सपनों से हमें शुभ तथा अशुभ संकेत प्राप्त होते है।
सपने में जब हम अंडा देखते है तो इस सपने का भी शुभ तथा अशुभ फल प्राप्त होता है।
तो जानते है सपने में किस तरह से अंडा देखने का क्या फल प्राप्त होता है।
सपने में अंडा खाना:
सपने में अंडा खाना यह शुभ संकेत देने वाला सपना होता है जिसका अर्थ होता है आपको पुत्र की प्राप्ति होने वाली है। यह सपना आपके जीवन में खुशियाँ लाने वाला सपना है क्योंकि हर किसी को बच्चे पसंद होते है। उनके आने से हमारे जीवन में खुशियाँ आ जाती है।
सपने में अंडा देखना:
सपने में अंडा देखना यह भी शुभ संकेत देने वाला सपना होता है जिसका अर्थ होता है आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। साथ ही यह सपना धन लाभ की तरफ भी ईशारा करता है।
सपने में अंडा खरीदते हुए देखना :
सपने में अंडा खरीदते हुए देखना यह भी शुभ संकेत देने वाला सपना होता है। जो धन लाभ को दर्शाता है। आप नौकरीपेशा हो या आपका कोई व्यापार हो यह सपना उसमे धन लाभ होने का संकेत करता है।
यदि यह सपना कोई स्त्री देखती है तो उसे भी धन लाभ होता है चाहे वह नौकरी करती हो या उसका कोई व्यापार हो।
लेकिन यदि स्त्री गृहणी है तो उसके पति या पुत्र को धन लाभ प्राप्त होता है।
सपने में टूटा अंडा देखना :
यदि सपने में टूटा अंडा दिखता है तो यह भी शुभ संकेत करने वाला सपना है जो संकेत करता है कि आपको संतान की प्राप्ति होने वाली है।
सपने में काला या सड़ा अंडा देखना :
सपने में काला या सड़ा अंडा देखना शुभ सपना नहीं माना जाता है। यह सपना धन हानि को दर्शाता है इस लिए यह अच्छा सपना नहीं है।
यह भी पढ़े:-
➤ सपने में मछली खाना क्या मतलब होता है ?
➤ सपनें में चिकन / मांस खाने का अर्थ ?
➤ सपने में पान खाना देखना
➤ सपने में लड्डू खाना देखना
➤ सपने में अंगूर खाना