सपने में मंगलसूत्र देखना / Sapne Me Mangalsutra Dekhna

सपने में मंगलसूत्र देखना / Sapne Me Mangalsutra Dekhna
Sapne Me Mangalsutra Dekhna

सपने में मंगलसूत्र देखना / Sapne Me Mangalsutra Dekhna

हिन्दू धर्म में महिलायें सुहाग की निशानी के तौर पर मंगलसूत्र पहनती है जो उन्हें उनके पति द्वारा शादी के समय पहनाया जाता है। यह मंगलसूत्र महिलायें पति की मृत्यु के बाद ही अपने गले से उतारती है। यह परम्परा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। मंगलसूत्र की तुलना अन्य आभूषणों से नहीं हो सकती क्योंकि मंगलसूत्र विवाह की निशानी और सुहाग का प्रतीक माना जाता है।

रहस्य सपनों का ई बुक, सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी

ऐसा माना जाता है कि मंगलसूत्र पति-पत्नी के जीवन में अमंगल होने से रोकता है और उनके जीवन में किसी भी प्रकार की विपत्ति नहीं आने देता। लेकिन जब सपने में मंगलसूत्र देखते है तो ऐसे सपनों का क्या अर्थ होता है ? क्या यह शुभ होता है या अशुभ ?
 

यह भी पढ़े :- सपने में सोना देखना

 

सपने में मंगलसूत्र देखना (Sapne Mein Mangalsutra Dekhna):

वास्तविक जीवन में जिस तरह मंगलसूत्र पहनना शुभ होता है उस तरह सपने में मंगलसूत्र देखना शुभ नहीं होता। यह एक अशुभ सपना होता है जो यह संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है। इस लिए जब भी सपने में मंगलसूत्र दिखे तो सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यह सपना अच्छा नहीं है।

 

सपने में मंगलसूत्र टूटना देखना (Sapne Me Mangalsutra Tutna):

 

लेकिन जब सपने में मंगलसूत्र टूटते हुए देखा जाता है तो यह शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी सभी परेशानियाँ समाप्त होने वाली है। यह सपना कोई  स्त्री देखे या कोई पुरुष देखे इस सपने का एक ही फल होता हैं।
 

 

सपने में मंगलसूत्र पहनना (Sapne Me Mangalsutra Pahnna)

 

सपने में मंगलसूत्र पहनना शुभ सपना माना जाता है, जो संकेत करता है कि आपको धनलाभ होने वाला है। साथ ही यह सपना कोई अच्छी घटना होने का भी संकेत करता हैं।

सपने में नया मंगलसूत्र बनवाना देखना (Sapne Me Naya Mangalsutr Banvana Dekhna)

 

सपने में नया मंगलसूत्र बनवाना देखना एक शुभ सपना माना जाता है, जो संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी सभी परेशानियाँ दूर होने वाली है। आपके जीवन में जो भी समस्यायें है उनका अंत होने वाला हैं।

यह भी पढ़े :-

सपने में खुद की शादी फिक्स होना
सपने में मोबाइल का टूटना
सपने में कांच का टूटना
सपने में खुद की या किसी की शादी देखना
सपने में सोना देखना