सपने में नारियल खाना देखना / Sapne Me Nariyal Khana Dekhna

सपने में नारियल खाना देखना / Sapne Me Nariyal Khana Dekhna
Sapne Me Nariyal Khana Dekhna

सपने में नारियल खाना देखना / Sapne Me Nariyal Khana Dekhna

नारियल जिसे श्रीफल भी कहा जाता है लगभग सभी धार्मिक अनुष्ठानों में इसका उपयोग होता है। नारियल ऊपर से सख्त और अंदर से नरम होता है और इसमें बहुत से पौष्टिक गुण होते है। बात जब सपने में नारियल देखने की हो तो इसका क्या अर्थ होता है जानते है –

रहस्य सपनों का ई बुक, सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी

सपने में नारियल देखना (Sapne Me Nariyal Dekhna):

सपने में नारियल देखना बहुत ही शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में बहुत सारी खुशियाँ आने वाली है साथ ही आपको धन लाभ भी होने वाला है फिर चाहे आप नौकरी करते हो या आपका कोई व्यापार हो।
 

इस सपने का यह भी अर्थ होता है कि आप हर क्षेत्र में तरक्की करने वाले है फिर वो चाहे आपका व्यापार या नौकरी हो या आपका सामाजिक जीवन।
 
यह भी पढ़े: सपने में चोरी करना कैसा सपना होता हैं

सपने में नारियल खाना (Sapne Me Nariyal Khana):

सपने में नारियल खाना यह भी बहुत शुभ सपना होता है जिसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपके मान-सम्मान में बृद्धि होगी और आप तरक्की करेंगे। यह सपना यह भी संकेत करता है कि आने वाले समय में आप अपनी अलग पहचान बनायेगें और आने वाला समय बहुत ही अच्छा है।

सपने में नारियल पेड़ देखना:

सपने में नारियल का पेड़ देखना यह भी बहुत ही शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आपके जीवन में नई शुरूआत होने वाली है। यह सपना यह भी संकेत करता है कि आपकी उम्र लम्बी है और आप स्वस्थ्य रहेंगे। अगर आपको कोई रोग है तो वो जल्द ही ठीक होने वाला है। कई बार यह सपना आर्थिक उन्नति और सफलता का भी संकेत देता हैं।

 
यह भी पढ़े: सपने में गुड़ देखना कैसा सपना होता हैं

 

सपने में नारियल तोडना:

सपने में नारियल तोडना यह भी शुभ संकेत करने वाला सपना होता है जिसका अर्थ होता है आप जल्द ही अपनी सभी परेशानियों को हल करने वाले है। साथ  ही आपके पुराने मित्रों से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इस सपने का एक संकेत यह भी होता है कि आपको कोई उपहार या गिफ्ट मिलने वाला हैं। यह उपहार आपको अपने परिवार, मित्रों या किसी और से मिल सकता हैं।

सपने में नारियल पेड़ पर चढ़ना:

इस सपने का अर्थ होता है कि आप व्यापार में अत्यधिक लाभ अर्जित करने वाले है।

 
यह भी पढ़े: सपने में नींबू देखना कैसा सपना होता हैं

सपने में नारियल पानी पीना:


सपने में नारियल पानी पीना एक शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अच्छी सेहत और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होने वाला है।
 

सपने में बहुत सारे नारियल देखना


यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई आकस्मिक धनलाभ होने वाला है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली हैं।

 
यह भी पढ़े: सपने में कबूतर देखना कैसा सपना होता हैं

सपने में सूखा नारियल देखना


यह सपना संकेत करता है कि आप अपने जीवन में किसी नये कार्य की शुरुआत करने वाले हैं। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आप अपने को बहुत ही अकेला महसूस कर रहे हैं।

सपने में सड़ा नारियल देखना


यह सपना संकेत करता है कि आप अपने जीवन में किसी ऐसी परेशानी का सामना कर रहें है जिसका हल आपको नहीं मिल पा रहा हैं।