सपने में बिल्ली देखना / Sapne Mein Billi Dekhna

सपने में बिल्ली देखना / Sapne Mein Billi Dekhna
Sapne Mein Billi Dekhna

सपने में बिल्ली देखना / Sapne Mein Billi Dekhna

कई बार सपने में हम बिल्ली देखते है। आमतौर पर बिल्ली को शुभ नहीं माना जाता है लेकिन क्या सपने में बिल्ली देखने का भी यही अर्थ होता है ? अगर आप ने भी सपने में बिल्ली देखी है तो आप भी जरूर जानना चाहते होंगे कि इस सपने का क्या अर्थ होता है?

रहस्य सपनों का ई बुक, सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी


सपने में बिल्ली दिखने का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बिल्ली को किस अवस्था और किस रंग की बिल्ली को सपने में देखा हैं। सपने में बिल्ली को देखना शुभ और अशुभ दोनों ही फल प्रदान करने वाला सपना होता है।

➤ सपने में सफ़ेद रंग की बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह सपना धन हानि को दर्शाता है। यदि आप ने भी सपने में सफ़ेद रंग की बिल्ली देखी है तो आपको सावधान रहना चाहिए।
➤ सपने में काली बिल्ली देखना धनलाभ को दर्शाता है।
➤ यदि आप सपने में बिल्ली से डर कर भागते है तो यह सपना शुभ नहीं होता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को हानि होने वाली है। इसलिए ऐसा सपना दिखने पर सतर्क हो जाना चाहिए।
➤सपने में यदि आप बिल्ली से लड़ते हुए देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आपका अपने परिवार से कोई विवाद होने वाला है और यदि आप इस लड़ाई में जीत जाते है तो इस सपने का अर्थ होता है कि आप काफी परिश्रम के बाद इस विवाद को समाप्त कर सकेंगे।
➤ सपने में बिल्लियों को आपस में लड़ते देखना यह सपना दर्शाता है कि आप का किसी से विवाद होने वाला है इस लिए आपको सतर्क रहना चाहिए।
➤ यदि आप सपने में किसी बिल्ली को बचाते है तो यह सपना संकेत करता है कि आपका अच्छा समय आने वाला है। यदि यही सपना कोई स्टूडेंट देखता है तो इसका अर्थ होता है कि उसे किसी प्रतियोगिता में विजय मिलने वाली है।
➤ सपने में बिल्ली को उसके बच्चों के साथ देखना यह सपना संकेत करता है कि आप अपने किसी खास रिश्तेदार या किसी खास मित्र से मिलने वाले है।

यह भी पढ़े:-

सपने में बंदर (Monkey) देखना
सपने में साप देखने से होने वाले शुभ फल
सपने में हाथी देखने का अर्थ
सपने में शेर देखना
सपने में साप देखना