आयुर्वेदिक औषधियों में अश्वगंधा एक महत्वपूर्ण औषधि है, जिसका प्रयोग कई लाइलाज बीमारियों में लम्बे समय से किया जा रहा हैं। तनाव दूर करने, यौन शक्ति बढ़ाने, शारीरिक शक्ति बढ़ाने, मोटापा दूर करने में अश्वगंधा का प्रयोग किया जाता हैं। अश्वगंधा से घोड़े के मूत्र और पसीने की तरह गंध आने की वजह से इसका नाम अश्वगंधा पड़ा। अश्वगंधा के प्रयोग से घोड़े की तरह शक्ति और फुर्ती आती है। यौन शक्ति बढ़ाने में इसका विशेष रूप से प्रयोग होता है। अश्वगंधा के प्रयोग के जहाँ कई सारे फायदे है वही इसके कुछ नुकसान भी हैं।
अश्वगंधा पाउडर के फायदे | Ashwagandha Powder Ke Fayde:
1. तनाव में अश्वगंधा के फायदे: वर्तमान में तनाव होना आम बात है, जिससे बहुत से लोग परेशान है। अश्वगंधा के सेवन से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। साथ ही अधिक सोचने की समस्या से भी राहत मिलती हैं।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अश्वगंधा के फायदे: अश्वगंधा का सेवन करने से लाल रक्त और सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
3. शारीरिक कमजोरी दूर करने में अश्वगंधा के फायदे: शारीरिक कमजोरी, दुर्बलता होने पर अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी जल्दी दूर होती हैं।
4. सफेद बाल की समस्या में अश्वगंधा के फायदे: आज के समय में कम उम्र में बालों का सफेद होना आम बात हैं। अश्वगंधा के सेवन से बालों का उम्र से पहले सफेद होना, बालों का झड़ना कम होता हैं।
5. ह्रदय के लिए अश्वगंधा के फायदे: अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता हैं।
सावधानियाँ:
➤ अश्वगंधा के सेवन से अनेको लाभ मिलते है, लेकिन इसका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। इसका अधिक मात्रा में प्रयोग हानिकारक हो सकता हैं।
➤ ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर अश्वगंधा का प्रयोग किसी चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए।
➤ अश्वगंधा के अधिक प्रयोग से पेट दर्द, उल्टी और डायरिया की समस्या हो सकती हैं।
यह भी पढ़े:-
➤ गिलोय के फायदे
➤ वाइट मूसली के फायदे
➤ शिलाजीत के फायदे
➤ काली मूसली के फायदे
➤ एलोवेरा के फायदे