सपने में खुद को बीमार देखना कैसा सपना होता है | Sapne Mein Khud Ko Bimar Dekhna Kaisa Sapna Hota Hai- Swapanfal

सपने में खुद को बीमार देखना कैसा सपना होता है | Sapne Mein Khud Ko Bimar Dekhna Kaisa Sapna Hota Hai- Swapanfal
Sapne Mein Khud Ko Bimar Dekhna Kaisa Sapna Hota Hai


बीमार होने पर हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है इसलिए कोई भी कभी बीमार नहीं होना चाहता हैं।

रहस्य सपनों का ई बुक, सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी

कई बार सपने में हम खुद को बीमार देखते है या किसी और को बीमार देखते है तो इस तरह के सपने देखकर हम डर जाते है।

लेकिन इन सपनो का सही अर्थ जानकर ही हमें तय करना चाहिए कि ये सपने क्या संकेत करते हैं।

सपने में खुद को बीमार देखना (Sapne Mein Khud Ko Bimar Dekhna)


सपने में खुद को बीमार देखना यह शुभ सपना नहीं होता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप किसी बड़ी परेशानी में फस सकते है।

यह सपना संकेत करता है कि आपको कोई बड़ी धन हानि हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए और किसी को धन उधार देने या धन का निवेश करने से बचना चाहिए।

यह सपना यह भी संकेत करता है कि आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

सपने में किसी और को बीमार देखना (Sapne Me Kisi Aur Ko Bimar Dekhna)


सपने में किसी और को बीमार देखना यह शुभ संकेत देने वाला सपना होता है जो संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। आपके जो कार्य रुके हुए थे अब उनके पूरा होने का समय आ गया है।

साथ ही यह सपना संकेत करता है कि आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है। इस तरह से यह अच्छा सपना हैं।

सपने में खुद को कैंसर हुआ देखना


कैंसर को लाइलाज बीमारी माना जाता है। .ऐसा माना जाता है कि जिसे कैंसर हो गया वो अब ज्यादा दिनों का मेहमान नहीं है, जल्दी ही उसकी मौत होने वाली है।

सपने में जब आप अपने आप को कैंसर से पीड़ित देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आप को अपनी देखभाल करना चाहिए। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए।

सपने में किसी बच्चे को बीमार देखना


सपने में किसी बच्चे को बीमार देखना यह सपना शुभ नहीं होता है। यह सपना संकेत करता है कि आपको कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है जैसे किसी की मौत की खबर मिलना।

यह भी पढ़े:-

सपने में अपने प्रेमी को देखना
सपने में हसना देखना
सपने में बारात देखना
सपने में पुराना प्रेमी देखना
सपने में मंदिर देखना