तुलसी एक औषधीय पौधा है, जिसे अधिकतर हिंदू घरों के आँगन में लगाया जाता है और इसकी पूजा की जाती हैं। तुलसी में इतने औषधीय गुण पाये जाते है कि इसके सेवन से कई सारी बीमारियों को जड़ से दूर किया जा सकता हैं। आयुर्वेदा के अनुसार तुलसी के सभी भागों में औषधीय गुण पाये जाते हैं, जिस कारण तुलसी के सभी भागों का बीमारियों की दवा के रूप में प्रयोग किया जाता हैं।
तुलसी के फायदे हिंदी में जानिये | Tulsi Ke Fayde In Hindi:
1. तुलसी का सेवन चेहरे की चमक बढ़ाता हैं:
तुलसी का नियमित रूप से सेवन करने से चेहरे से कील-मुहासे दूर होते है और चेहरे में चमक आती है।
2. तुलसी के प्रयोग से दिमाग तेज होता है:
तुलसी के नियमित प्रयोग करने से मेमोरी तेज होती है साथ ही दिमाग की कार्यशक्ति बढ़ती हैं।
3. तुलसी का प्रयोग रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है:
तुलसी के नियमित प्रयोग से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मौसम की वजह से होने वाला सर्दी-जुखाम और अन्य बीमारियों से राहत मिलती हैं।
4. चोट लगने पर तुलसी का प्रयोग:
तुलसी में एंटी बैक्टेरिअल गुण पाये जाते है जिससे चोट लगने या घाव होने पर तुलसी का प्रयोग करने से चोट और घाव जल्दी ठीक होते है।
5. सिर दर्द में तुलसी का प्रयोग:
काम के दबाव या तनाव की वजह से सिर में दर्द होना स्वभाविक हैं ऐसे में तुलसी के प्रयोग से इस दर्द को दूर किया जा सकता हैं।
6. पाचन शक्ति बढ़ाये तुलसी का प्रयोग:
वर्तमान समय में फास्ट फ़ूड का अधिक सेवन करने से पाचन शक्ति कमजोर होती जा रही है ऐसे में तुलसी का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है साथ ही अपच और अजीर्ण से भी राहत मिलती हैं।
तुलसी बीज के फायदे | Tulsi Ke Beej Ke Fayde:
जहाँ तुलसी के पत्तों में औषधीय गुण पाये जाते हैं वही तुलसी के बीजों में भी अनेको औषधीय गुण होते हैं। तुलसी के बीज का सेवन करने से भी हमें कई फायदे होते है-
1. अनियमित पीरियड्स में तुलसी बीज के फायदे:
यदि महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या है तो उन्हें तुलसी बीज का सेवन करना चाहिए। इससे पीरियड्स में नियमितता आती हैं।
2. शारीरिक शक्ति बढ़ाने में तुलसी बीज के फायदे:
तुलसी बीजों का नियमित रूप से प्रयोग करने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है और यौन दुर्बलता भी दूर होती हैं।
3. कैंसर में तुलसी बीज के फायदे:
कुछ वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि तुलसी बीज का प्रयोग करने से कैंसर का खतरा कम होता हैं।
4. मूत्र जलन में तुलसी बीज के फायदे:
यदि पेशाव करते समय जलन होती है तो तुलसी बीज का सेवन करना चाहिए इससे मूत्र जलन में राहत मिलती हैं।
आम तौर पर पूँछे जाने वाले सवाल और उनके जबाव (FAQs)
Q. सुबह सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से क्या होता है?
A. सुबह सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से खाँसी, सर्दी और जुखाम से राहत मिलती है, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव दूर होता है, पाचन शक्ति बढ़ती हैं।
Q. क्या तुलसी गर्म होती है?
A. हाँ, तुलसी की तासीर गर्म होती हैं। इसे उबालने से इसकी तासीर और भी ज्यादा गर्म हो जाती है इसलिए इसका सीमित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए।
Q. तुलसी में क्या पाया जाता है?
A. तुलसी में कई सारे पोषक तत्व पाये जाते है, जैसे- विटामिन सी, आयरन, जिंक और कैल्शियम। साथ ही कुछ एसिड्स जैसे सिट्रिक,मैलिक और टारटरिक भी पाये जाते है और इसमें पारा या लेड भी पाया जाता हैं।
Q. तुलसी के पौधे का वैज्ञानिक नाम क्या है?
A. तुलसी के पौधे का वैज्ञानिक नाम Ocimum sanctum Linn. (ओसीमम् सेंक्टम्) है और यह Lamiaceae (लैमिएसी) कुल का पौधा हैं।
Q. तुलसी में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
A. तुलसी में मुख्यत रूप से पामिटिक, ओलिक, स्टीयरिक, लिनोलक और लिनोलिक अम्ल पाया जाता हैं।
Q. तुलसी कितने प्रकार की है?
A. मुख्य रूप से पांच प्रकार की तुलसी होती है- (1) राम तुलसी, (2) श्याम तुलसी, (3) श्वेत विष्णु तुलसी, (4) वन तुलसी, (5) नींबू तुलसी
यह भी पढ़े:-
➤ एलोवेरा के फायदे
➤ अश्वगंधा पाउडर के फायदे
➤ काली मूसली के फायदे
➤ गिलोय के फायदे
➤ वाइट मूसली के फायदे