सपने में मोर देखना कैसा सपना होता है | Sapne Mein Mor Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में मोर देखना कैसा सपना होता है | Sapne Mein Mor Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में मोर देखना कैसा सपना होता है | Sapne Mein Mor Dekhna Kaisa Hota Hai

रहस्य सपनों का ई बुक, सपनों के बारे में विस्तृत जानकारी


हर रात हमें कोई ना कोई सपना जरूर आता है, इन सपनों पर हमारा कोई भी नियंत्रण नहीं होता है। सपनों से हमें भविष्य के संकेत मिलते है जो शुभ या अशुभ हो सकते है।

कई बार सपने में हमें मोर दिखता है। मोर दिखने में बहुत ही खूबसूरत होता है और ऐसा माना जाता है कि मोर बहुत ही अच्छा नृत्य करता है।

लेकिन जब हम सपने में मोर को देखते है तो इस सपने का क्या अर्थ होता है और यह सपना हमारे लिए शुभ होता है या अशुभ होता है।

यह भी पढ़े: सपने में टाइगर देखना कैसा होता है

सपने में मोर देखना (Sapne Mein Mor Dekhna)


सपने में मोर देखना बहुत ही शुभ होता है यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है।

लेकिन जब आप सपने में मोर को जमीन पर बैठा देखते है तो यह शुभ सपना नहीं होता है। यह सपना संकेत करता है कि आपके परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार हो सकता है साथ ही आपकी नौकरी भी जा सकती है और आपकी चिंतायें बहुत बढ़ सकती है।

लेकिन जब मोर किसी पेड़ पर बैठा हो तो यह सपना संकेत करता है कि आपको अपने शत्रुओं से खतरा है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़े: सपने में लड़की को देखना कैसा होता हैं

सपने में नाचता हुआ मोर देखना


यदि किसी व्यवसायी के सपने में नाचता हुआ मोर आता है तो जल्द ही वह व्यवसाय में उन्नति करता है और उसका नया व्यवसाय शुरू हो जाता है। यदि यही सपना कोई रोगी देखता है तो जल्द ही वह ठीक हो जाता है। किसी कैदी के सपने में नाचता हुआ मोर आता है तो वो जल्द ही रिहा हो जाता हैं।

इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपको सुख, खुशी और संतान की प्राप्ति होने वाली हैं।

इसका एक नकारात्मक अर्थ भी निकलता है और वो है कि आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

सपने में काला मोर देखना


सपने में काला मोर देखना यह सपना संकेत करता है कि आपके बारे में कोई अफवाह फैलाने वाला है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपना कोई भी सीक्रेट बिना सोचे-समझे किसी को भी नहीं बताना चाहिए अन्यथा आपके बारे में कोई अफवाह उड़ाई जा सकती हैं।

यह भी पढ़े: सपने में फ्रूट देखना

सपने में सफेद मोर देखना


सपने में सफेद मोर देखना यह सपना संकेत करता है कि आपको घमंड करने से बचना चाहिए और अपने व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

सपने में बैगनी रंग का मोर देखना


सपने में बैगनी रंग का मोर देखना बहुत ही शुभ सपना होता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धन, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान मिलने वाला हैं।

यह भी पढ़े: सपने में छिपकली देखना

सपने में एक साथ कई मोर देखना


यदि आप सपने में बहुत सारे मोर देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है।

सपने में मोर पंख देखना


सपने में मोर पंख देखना यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आने वाला है।

यह भी पढ़े: सपने में जलेबी देखना क्या होता है

सपने में लड़ता हुआ मोर देखना


सपने में लड़ता हुआ मोर देखना यह सपना संकेत करता है कि आपको अपनी सफलता का दिखाबा करने से बचना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता हैं।

सपने में मोर का मांस खाना


सपने में मोर का मांस खाना देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला हैं।

यह भी पढ़े:-

सपने में अपनी दूसरी शादी होते देखना
सपने में किसी को खाना खिलाना कैसा होता है
सपने में गधा देखना कैसा होता है
सपने में सांप का काटना क्या होता है
सपने में मंदिर की सफाई करना