सपने में दुर्गा माँ को देखना | Sapne M Durga Maa Ko Dekhna

सपने में दुर्गा माँ को देखना | Sapne M Durga Maa Ko Dekhna

सपने में दुर्गा माँ को देखना | Sapne M Durga Maa Ko Dekhna


स्वप्न शास्त्र के अनुसार जो सपने हम देखते है वो हमें भविष्य को लेकर पहले ही आगाह कर देते है कि भविष्य में क्या अच्छा और क्या बुरा होने वाला हैं, चिकित्साशास्त्र के अनुसार दिनभर हमारे मन में जो चल रहा होता है वही हमें सपनों के रूप में दिखता हैं, इसलिए सपनों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


कई बार सपने में हमे भगवान या देवी-देवता दिखते है, तो कभी सपने में दुर्गा माँ दिखती है। इस सपनों से भी हमें भविष्य के बारे में पहले से ही पता चल जाता है कि क्या शुभ और क्या अशुभ होने वाला हैं।

यह भी पढ़े: सपने में भगवान देखने का अर्थ

सपने में दुर्गा माँ को देखना (Sapne Me Durga Maa Ko Dekhna)


सपने में दुर्गा माँ को देखना शुभ सपना होता है, लेकिन सपने में दुर्गा माँ को लाल वस्त्रों में मुस्कुराते हुए देखना और भी शुभ माना जाता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में नये परिवर्तन आने वाले हैं। ये परिवर्तन आपकी शादी, संतान, नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हो सकते हैं।

इस सपने का यह भी अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको सभी कामों में सफलता मिलने वाली है, साथ ही आपके दुश्मन आपसे भयभीत होंगे। यदि आपको कोई बीमारी है तो वो जल्द ही ठीक होने वाली हैं।

यदि किसी दुःखी और हताश व्यक्ति के सपने में दुर्गा माँ आती है तो यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन के सभी दुःख और हताशा दूर होने वाली है साथ ही आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है।

यदि कोई साधक दुर्गा माँ की साधना कर रहा हो और उसके सपने में दुर्गा माँ आती है तो यह सपना संकेत करता है कि आपकी साधना सफल होने वाली हैं।

सपने में दुर्गा माँ को शेर पर सवार देखना


यदि किसी के सपने में दुर्गा माँ शेर पर सवार दिखती है तो यह सपना संकेत करता है कि आपका बुरा समय दूर होने वाला है और आपके अच्छे समय की शुरुआत होने वाली हैं।

लेकिन दुर्गा माँ शेर पर सवार हो और शेर दहाड़ रहा हो तो यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में कोई समस्या आने वाली हैं।

यह भी पढ़े: सपने में वैष्णों देवी जाना

सपने में दुर्गा माँ को काले या सफेद वस्त्रों में देखना


यदि आप सपने में दुर्गा माँ को काले या सफेद वस्त्रों में देखते है या उन्हें दुःखी और रोते हुए देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आपका बुरा समय आने वाला हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने बुरे समय से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

सपने में दुर्गा माँ की मूर्ति देखना


सपने में दुर्गा माँ की मूर्ति देखना भी शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आपको कोई लाभ होने वाला है साथ ही आप उन्नति करने वाले है। इस सपने को देखने के बाद आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में उन्नति कर सकते है या आपको लाभ हो सकता हैं।

यह भी पढ़े: सपने में मंदिर की सफाई करना

सपने में दुर्गा माँ की खण्डित मूर्ति देखना


सपने में दुर्गा माँ की खण्डित मूर्ति देखना भी शुभ नहीं होता है यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी या दुःख आने वाला हैं। इस समय आपको मानसिक तनाव भी सहन करना पड़ सकता हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने बुरे समय
से निपटने के लिए पहले से ही सचेत रहना चाहिए।

सपने में दुर्गा माँ की पूजा करते देखना


सपने में दुर्गा माँ की पूजा करते देखना बहुत ही शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आपको शुभ समाचार मिलने वाला है साथ ही आपके सभी कष्ट दूर होने वाले है और आपके जीवन में खुशहाली आने वाली हैं।

यह भी पढ़े: सपने में गाय देखना कैसा होता है

सपने में दुर्गा माँ को लड़ते देखना


सपने में दुर्गा माँ को लड़ते देखना एक शुभ सपना होता है जो संकेत करता है कि आप अपने जीवन में किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सपने में दुर्गा माँ को क्रोधित देखना


सपने में दुर्गा माँ को क्रोधित देखना एक अशुभ सपना माना जाता है जो संकेत करता है कि आप जाने-अनजाने में कोई गलती कर रहे है। इस सपने को देखने के बाद आपको विचार करना चाहिए और अपनी गलती ढूढ़ कर उसे सुधारना चाहिए।

यह भी पढ़े:-

सपने में बारिश होते हुए देखना
सपने में काला सांप देखना क्या होता है
सपने में बिच्छू देखना कैसा सपना होता हैं
सपने में पौधे लगाना कैसा होता है
सपने में मोर देखना कैसा सपना होता है