सपने में शिव जी को देखना कैसा होता है | Sapne Me Shiv Ji Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में शिव जी को देखना कैसा होता है | Sapne Me Shiv Ji Ko Dekhna Kaisa Hota Hai
Sapne Me Shiv Ji Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में शिव जी को देखना कैसा होता है | Sapne Me Shiv Ji Ko Dekhna Kaisa Hota Hai


कई बार सपने में हमें शिव जी दिखते हैं। शिव जी को देवों के देव महादेव और महाकाल कहा जाता है। जब सपने में हमें शिव जी दिखते है तो हमारे मन में सवाल जरूर आता है कि सपने में शिव जी को देखना कैसा होता हैं ?

यह भी पढ़े: सपने में हनुमान जी की मूर्ति देखना कैसा होता है

सपने में शिव जी को देखना (Sapne Me Shiv Ji Ko Dekhna)


सपने में शिव जी को देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने वाली है। जो भी कार्य आप कर रहें है चाहे वह नौकरी हो या व्यापार या किसी एग्जाम की तैयारी आपको सफलता जरूर मिलने वाली हैं। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली हैं। आपकी कोई ऐसी मनोकामना हो सकती है जिसके पूरा होने का आपको लम्बे समय से इंतजार था तो आपकी मनोकामना अब पूरी होने वाली हैं।

यदि आप अपने जीवन में किसी परेशानी का सामना कर रहे है और आपको सपने में शिव जी दिखते है तब यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी परेशानी दूर होने वाली है। आपकी परेशानी आर्थिक, पारिवारिक या नौकरी, व्यापार से जुड़ी हो, जल्द ही आपकी परेशानी दूर होने वाली हैं।

साथ ही सपने में शिव जी को देखने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपके जीवन में सुख-शांति आने वाली है। यदि आपको कोई बीमारी है तो जल्द ही आपकी बीमारी ठीक होने वाली हैं।

यह भी पढ़े: सपने में वैष्णों देवी की यात्रा देखना कैसा होता है

सपने में शिवलिंग देखना (Sapne Me Shivling Dekhna)


सपने में शिवलिंग देखना बहुत शुभ माना जाता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन की सभी परेशानियाँ दूर होने वाली है और आपको आर्थिक लाभ भी होने वाला हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

सपने में शिव मूर्ति देखना (Sapne Me Shiv Murti Dekhna)


सपने में शिव जी की मूर्ति देखना भी अच्छा सपना माना जाता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में प्रसन्नता आने वाले है और आप आर्थिक उन्नति करने वाले हैं।

यह भी पढ़े: सपने में मनी प्लांट देखना कैसा होता है

सपने में शिव पार्वती को देखना (Sapne Me Shiv Parvati Ko Dekhna)


सपने में शिव पार्वती को देखना सुखी दाम्पत्य जीवन का सूचक माना जाता हैं। यदि आप विवाहित है तो यह सपना संकेत करता है कि आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने वाली है और यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार का झगड़ा चल रहा है तो इस सपने को देखने के बाद आपका झगड़ा मिट जायेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आने वाली हैं। यदि आप अविवाहित है तो यह सपना संकेत करता है कि जल्द आपका विवाह होने वाला है और आपका दाम्पत्य जीवन बहुत मधुर होने वाला हैं।

सपने में शिव जी की पूजा करते देखना (Sapne Me Shiv Ji Ki Puja Karte Dekhna)


सपने में शिव जी की पूजा करते देखना या शिव जी को जल चढ़ाते देखना भी शुभ होता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखी होने वाला है। यदि आप अविवाहित है तो यह सपना संकेत करता है कि आपको मनपसंद जीवन साथी मिलने वाला हैं।

यह भी पढ़े: सपने में गुलाब का फूल देखना कैसा होता है

सपने में शिव परिवार देखना (Sapne Me Shiv Parivar Dekhna)


यदि आप सपने में शिव परिवार देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि जल्द आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है और आपके घर में सुख-शांति आने वाली हैं। यदि यही सपना किसी विवाहित महिला को आता है तो यह सपना संकेत करता है कि जल्द उसे संतान की प्राप्ति होने वाली हैं।

यह भी पढ़े:-

सपने में गुड़हल का फूल देखना कैसा होता है
सपने में गुलाब जामुन देखना कैसा होता है
सपने में अनार देखना कैसा होता है
सपने में आग देखना कैसा होता है
सपने में सफेद सांप देखना कैसा होता है