सपने में बंदर देखना कैसा होता है | Sapne Mein Bandar Dekhna Kaisa Hota Hai

लाल मुंह का बंदर चट्टान के ऊपर बैठा हुआ है

सपने में बंदर देखना कैसा होता है | Sapne Mein Bandar Dekhna Kaisa Hota Hai

अक्सर नींद में हमें सपने आते हैं और इन सपनों में हमें कई प्रकार की चीजें दिखती हैं। कई बार हमें जानवर दिखते हैं जैसे कि शेर, भालू और कई बार हमें सपने में बंदर दिखता है। सपने में बंदर देखने का क्या अर्थ है यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमने बंदर को किस अवस्था में देखा है। तो जानते हैं सपने में बंदर देखना किस प्रकार का सपना होता है।

(1) सपने में बंदर को गुस्से में देखना (Sapne Me Bandar Ko Gusse Me Dekhna)

सपने में बंदर को गुस्से में देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है इस झगड़े से आप के सम्मान में कमी आ सकती है या आपको अपमानित होना पड़ सकता है और किसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत ही सावधान रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सपने में लाल चींटी देखना कैसा होता है

(2) सपने में बंदर को कुछ खाते हुए देखना (Sapne Me Bandar Ko Kuch Khate Hue Dekhna)

सपने में बंदर को कुछ खाते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है और आपको कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। यह सपना यह भी संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको दुखों का सामना करना होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क रहना चाहिए और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपको किसी भी प्रकार की हानि हो सके।

(3) सपने में बंदर को खुश देखना (Sapne Me Bandar Ko Khush Dekhna)

सपने में बंदर को खुश देखना एक अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आपकी यदि पहले अपने किसी मित्र या परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई हुई थी तो अब आपकी वापस मित्रता होने वाली है इस तरह से यह बहुत ही अच्छा सपना है। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आने वाले समय में आप के मान-सम्मान में भी वृद्धि होने वाली है।

(4) सपने में बंदरों को झुंड में देखना (Sapne Me Bandaro Ko Jhund Me Dekhna)

यदि आप सपने में बंदरों का झुंड में देखते हैं तो यह अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ होने वाला है और आपको अपने परिवार से भी सहायता मिलने वाली है इस प्रकार से यह अच्छा सपना है।

यह भी पढ़ें: सपने में काली चींटी देखना कैसा होता है

(5) सपने में बंदर को काटते हुए देखना (Sapne Me Bandar Ko Katte Hue Dekhna)

यदि आप सपने में देखते हैं कि कोई बन्दर कहीं से आकर आपको काट लेता है तो यह एक अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप किसी प्रेम संबंध में बंधने वाले हैं, हो सकता है कि वह व्यक्ति आपका कोई परिचित हो, आपका पुराना दोस्तों हो। इस तरह से यह एक अच्छा सपना है।

(6) सपने में मरा हुआ बंदर देखना (Sapne Me Mara Hua Bandar Dekhna)

यदि आप सपने में मरा हुआ बंदर देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलने वाली है इस तरह से इसे अच्छा सपना माना जाता है।

(7) सपने में बंदर को पेड़ पर लटके हुए देखना (Sapne Me Bandar Ko Ped Par Latke Dekhna)

यदि आप किसी बंदर को पेड़ की शाखा पर लटके हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप पर मानसिक दबाव बना हुआ है। किसी परेशानी की वजह से आप तनाव में हैं। यह सपना संकेत करता है कि आपको जल्द ही अपनी परेशानी को ढूंढ कर उसे हल करना चाहिए और अपनी परेशानियों को टालना नहीं चाहिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सपने में काली बिल्ली देखना कैसा होता है

(8) सपने में बंदर को पेड़ पर चढ़ते हुए देखना (Sapne Me Bandar Ko Ped Par Chadte Hue Dekhna)

सपने में बंदर को पेड़ पर चढ़ते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना आने वाले समय में झगड़ा होने का संकेत करता है। आने वाले समय में आपका किसी से कोई झगड़ा हो सकता है और आपको कुछ बुरा सुनने को मिल सकता है जिससे आपका अपमान हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत ही सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-
सपने में काली माता को देखना कैसा होता है
सपने में माता की मूर्ति देखना कैसा होता है
सपने में रोते हुए देखना क्या होता है
सपने में अपने आप को रोते हुए देखना
सपने में अपने आप को देखना कैसा होता है