सपने में खुद को रोते हुए देखना कैसा होता है | Sapne Mein Khud Ko Rote Hue Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में खुद को रोते हुए देखना कैसा होता है | Sapne Mein Khud Ko Rote Hue Dekhna Kaisa Hota Hai
Sapne Mein Khud Ko Rote Hue Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में खुद को रोते हुए देखना कैसा होता है | Sapne Mein Khud Ko Rote Hue Dekhna Kaisa Hota Hai


कई बार हम सपने में खुद को रोते हुए देखते हैं। जब हम दुःखी होते हैं या अधिक खुश होते है तब हमें रोना आ जाता है। जब सपने में हम खुद को रोते हुए देखते हैं तो हमारे मन में सवाल जरूर आता है कि सपने में खुद को रोते हुए देखना कैसा होता है और इसके शुभ या अशुभ क्या फल होते हैं?

सपने में खुद को रोते हुए देखना (Sapne Mein Khud Ko Rote Hue Dekhna)


सपने में खुद को रोते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धनलाभ होने वाला है। यह धनलाभ आपको अपनी नौकरी या व्यापार में होने वाला है। इसके साथ ही यह सपना संकेत करता है कि आपके मान-सम्मान में भी बृद्धि होने वाली है। आपको अपने परिवार में, समाज में या मित्रों के बीच मान-सम्मान मिलने वाला है। यदि आप सपने में किसी की मृत्यु पर खुद को रोता हुआ देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप दीर्घायु हैं।

यदि आप सपने में खुद को जोर-जोर से रोते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप अपनी किसी परेशानी से ज्यादा चिंतित हैं और आपको अपनी परेशानी का हल नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़े: सपने में अपनी माँ को देखना कैसा होता है

सपने में किसी को रोते हुए देखना (Sapne Mein Kisi Ko Rote Hue Dekhna)


यदि आप सपने में किसी को रोते हुए देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आपको अपने कार्यों या परेशानियों का हल ढूढ़ने में किसी की मदद की जरुरत है। आप खुद से अपनी परेशानियों का हल नहीं ढूंढ पा रहें है या अपने कार्यों को नहीं कर पा रहें है इसलिए आपको किसी विश्वसनीय की मदद की जरुरत है। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक शांति मिलने वाली है।

यदि आप सपने में विवाहित स्त्री को रोते हुए देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके परिवार में कोई झगड़ा या गृह क्लेश होने की संभावना है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़े: सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना कैसा होता है

सपने में माँ को रोते हुए देखना (Sapne Mein Maa Ko Rote Hue Dekhna)


सपने में माँ को रोते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है साथ ही आपको आपकी माँ से भी दूर होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े:-

सपने में माता पिता को देखना कैसा होता है
सपने में पानी में सांप देखना कैसा होता है
सपने में पानी देखना कैसा होता है
सपने में गेंहू देखना कैसा होता है
सपने में रोटी देखना कैसा होता है