सपने में चना देखना कैसा होता है | Sapne Me Chana Dekhna Kaisa Hota Hai

एक कटोरी में चने रखे हुए हैं

सपने में चना देखना कैसा होता है | Sapne Me Chana Dekhna Kaisa Hota Hai

चने में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं इसीलिए चने को खाया जाता है। चने को पानी में भिगोकर भी खाया जाता है और इसे तलके भी खाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चना खाने से हमें शक्ति प्राप्त होती है इसलिए जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं वे भी चने को खाते हैं साथ ही जो लोग स्पोर्ट्स से जुड़े होते हैं वे भी अपने शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए चने को खाते हैं। जब हम सपने में चना देखते हैं तो यह किस तरह का सपना माना जाता है क्या यह शुभ होता है या फिर अशुभ?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में चना देखना (Sapne Me Chana Dekhna)

सपने में चना देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप अपने व्यापार में उन्नति करने वाले हैं। आप जो भी व्यापार करते हैं आने वाले समय में आप उसमें उन्नति करेंगे।

यह भी पढ़ें: सपने में कार देखना कैसा माना जाता है

(2) सपने में काले चने देखना (Sapne Me Kale Chane Dekhna)

सपने में काले चने देखना भी अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता मिलने वाली है लेकिन इस सफलता को पाने के लिए आपको पहले से ज्यादा परिश्रम करना होगा तभी आप सफल हो सकते हैं।

(3) सपने में हरा चना देखना (Sapne Me Hara Chana Dekhna)

सपने में हरा चना देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको आर्थिक लाभ होगा, यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। यदि यही सपना किसी विद्यार्थी को आता है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में विद्यार्थी को अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। यदि उसने कोई एग्जाम दिया है तो उसमें उसको अच्छे नंबर प्राप्त होने वाले हैं और सफलता मिलने वाली है।

(4) सपने में चना खाते हुए देखना (Sapne Mein Chane Khana)

यदि आप अपने सपने में चना खाते हुए देखते हैं तो यह भी अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक लाभ होने वाला है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होने वाली है। यदि आपके जीवन में कोई आर्थिक परेशानियां चल रही थी तो वे परेशानियां भी दूर होने वाली है।

(5) सपने में चने की दाल देखना (Sapne Me Chane Ki Dal Dekhna)

सपने में चने की दाल देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बुरी खबर मिलने वाली है। यदि आप अपने सपने में दाल खाते हुए देखते हैं और दाल खाते समय आपको हिचकी आने लगती है तो यह सपना संकेत करता है कि आपका स्वास्थ्य खराब होने वाला है। इस तरह से यह अच्छा सपना नहीं है।

(6) सपने में अंकुरित चने देखना (sapne me ankurit chane dekhna)

यदि आपको अपने सपने में अंकुरित चने दिखाई देते हैं तो यह अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य अच्छा होने वाला है इसके साथ ही आपके जीवन में नई स्फूर्ति, नई ऊर्जा आने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में ट्रेक्टर देखना कैसा माना जाता है

(7) सपने में सफेद चना देखना (Sapne Me Safed Chana Dekhna)

यदि आपको सपने में सफेद चना दिखाई देता है तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हो सकता है किसी कारण से आपको कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। इस सपने को देखने के बाद आपको धैर्य रखना चाहिए और इस परेशानी को हल करने का प्रयास करना चाहिए।

(8) सपने में चने का खेत देखना (Sapne Me Chane Ka Khet Dekhna)

यदि आपको सपने में चने का खेत दिखाई देता है तो यह भी बहुत ही अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको लाभ होने वाला है और आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में आपको सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होगा, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में सफलता और धनलाभ प्राप्त होगा।

(9) सपने में लाल चने देखना (Sapne Me Lal Chane Dekhna)

सपने में लाल चने देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको धनलाभ होने वाला है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में लाभ होगा, यदि आप किसी व्यापार को शुरू करने की सोच रहे थे तो इस समय आपको अपने व्यापार की शुरुआत करनी चाहिए उस व्यापार में आपको निश्चित रूप से लाभ होगा।

(10) सपने में चने का पौधा देखना (Sapne Me Chane Ka Paudha Dekhna)

सपने में चने का पौधा देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आने वाली है जिससे आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।

(11) सपने में पीले चने देखना (Sapne Me Pile Chane Dekhna)

सपने में पीले चने देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धोखा मिलने वाला है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो वह आपको धोखा दे सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सावधान हो जाना चाहिए ताकि आप प्रेम में धोखा खाने से बच सकें।

(12) सपने में भुने चने देखना (Sapne Me Bhune Chane Dekhna)

सपने में भुने चने देखना अच्छा माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है, समाज में आपका नाम होने वाला है जो लोग आपका सम्मान नहीं करते थे वे भी आने वाले समय में आपका सम्मान करेंगे।

यह भी पढ़ें:-
सपने में ट्रक देखना कैसा होता है
सपने में बस देखना कैसा माना जाता है
सपने में ट्रैन देखना कैसा माना जाता है
सपने में बाइक चलाते देखना कैसा माना जाता है
सपने में सोना चोरी हो जाना कैसा माना जाता है