सपने में रैबिट को देखना कैसा होता है | Sapne Me Rabbit Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

एक छोटा खरगोश का बच्चा बैठा हुआ है

सपने में रैबिट को देखना कैसा होता है | Sapne Me Rabbit Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

रैबिट या खरगोश देखने में बहुत सुंदर होते हैं। इनकी लाल-लाल आंखें होती हैं और यह सफेद रंग के होते हैं। कई रैबिट सफेद-काले भी होते हैं और बहुत ही सुंदर नजर आते हैं। आमतौर पर इन्हें जंगलों में देखा जाता है या चिड़िया घरों में। बहुत सारे लोग इन्हें अपने घरों में भी पालते हैं। जब हम सपने में रैबिट देखते हैं तब यह सपना क्या संकेत देता है? क्या यह शुभ माना गया है या फिर अशुभ?

(1) सपने में रैबिट को देखना (Sapne Me Rabbit Ko Dekhna)

सपने में रैबिट को देखना शुभ होता है या अशुभ यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में रैबिट को क्या करते हुए और किस अवस्था में देखा है क्योंकि अलग-अलग रंग के रैबिट होते हैं और उन्हें अलग-अलग परिस्थिति में देख सकते हैं।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में सफेद रैबिट देखना (Sapne Me Safed Rabbit Dekhna)

सपने में सफेद रैबिट देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता प्राप्त होने वाली है। यह सफलता आपको प्यार में, व्यापार में, नौकरी में मिल सकती है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे बताने से आपको प्रेम में सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरी या व्यापार करते हैं तो आपको अपनी नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है। यदि आप शादीशुदा इंसान हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सपने में बस में यात्रा करते देखना

(3) सपने में ब्लैक रैबिट को देखना (Sapne Me Black Rabbit Ko Dekhna)

यदि आपको सपने में ब्लैक रैबिट दिखाई देता है तो इसे शुभ सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपको किसी कार्य में सफलता पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा, कई सारी परेशानियों का सामना करना होगा तभी आप सफल हो पाएंगे।

(4) सपने में रैबिट को पकड़ना (Sapne Me Rabbit Ko Pakadna)

यदि आप अपने सपने में रैबिट को पकड़ते हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां खत्म होने वाली है। आपके जीवन में यदि किसी भी तरह की परेशानियां चल रही है तो जल्द ही वे सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं।

(5) सपने में रैबिट को काटते देखना (Sapne Me Rabbit Ko Katte Dekhna)

सपने में रैबिट को काटते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में परेशानियां आने वाली है। यह परेशानियां आपकी शादी, प्रेम संबंध में आ सकती हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपके प्रेम संबंधों में या शादी में कोई रुकावट आए।

(6) सपने में रैबिट को मारना (Sapne Me Rabbit Ko Marna)

सपने में रैबिट को मारना यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको परेशानियों का सामना करना होगा। लेकिन धैर्य पूर्वक यदि आप आगे बढ़ेंगे तो आपकी सभी परेशानियां कुछ समय बाद दूर हो जाएंगी।

(7) सपने में रैबिट का बच्चा देखना (Sapne Me Rabbit Ka Bacha Dekhna)

सपने में रैबिट का बच्चा देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में कोई आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए ताकि आप धोखा मिलने से बच सकें।

(8) सपने में रैबिट को उछलते देखना (Sapne Me Rabbit Ko Uchalte Dekhna)

सपने में रैबिट को उछलते हुए देखना शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है जो आपके लिए बहुत बड़ी खुशी की बात होगी।

यह भी पढ़ें: सपने में चलती ट्रैन देखना कैसा होता है

(9) सपने में रैबिट को हाथ में पकड़ना (Sapne Me Rabbit Ko Hath Me Pakadna)

यदि आप अपने सपने में रैबिट को हाथ में पकड़ते हैं तो इसे शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खबर प्राप्त होने वाली है। यह अच्छी खबर आपको अपने परिवार से, मित्रों से प्राप्त हो सकती है और आपकी नौकरी, व्यापार से जुड़ी हो सकती है या सफलता, उन्नति से जुड़ी हो सकती है।

(10) सपने में रैबिट को खाना खिलाना (Sapne Me Rabbit Ko Khana Khilana)

सपने में रैबिट को खाना खिलाना यह सपना संकेत देता है कि आप किसी कार्य में सफलता पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आप पूरा मन लगाकर मेहनत कर रहे हैं अगर आप इसी तरह से प्रयास करते रहेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

(11) सपने में रैबिट का जोड़ा देखना (Sapne Me Rabbit Ka Joda Dekhna)

सपने में रैबिट का जोड़ा देखना शुभ सपना होता है। यह सपना संकेत करता है कि आपका पार्टनर आपसे बहुत प्यार करता है और आपका अपने पार्टनर से बहुत मजबूत रिश्ता है। यदि आप अविवाहित हैं तो यह सपना संकेत देता है कि बहुत जल्द आपके जीवन में लाइफ पार्टनर आने वाला है और वह आपसे बहुत प्यार करेगा।

(12) सपने में रैबिट से डरना (Sapne Me Rabbit Se Darna)

यदि आप अपने सपने में रैबिट से डरते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको परेशानियों और मुसीबतों का सामना करना होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने आपको तैयार करना चाहिए ताकि आप मुसीबतों का सामना कर सकें।

(13) सपने में रैबिट को डराना (Sapne Me Rabbit Ko Darana)

यदि आप अपने सपने में रैबिट को डराते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप एक आलसी इंसान हैं और आप अपने कार्यों को पूरा करने में हमेशा आलस करते हैं जिस वजह से आपको असफलता का सामना करना पड़ता है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने कार्यों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना चाहिए। यदि आप पूरी मेहनत से, ईमानदारी से कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

(14) सपने में रैबिट को पिंजरे में बंद देखना (Sapne Me Rabbit Ko Pinjra Me Band Dekhna)

यदि आप अपने सपने में रैबिट को पिंजरे में देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आपको अपनी सोच बड़ी रखना चाहिए। आपकी सोच बहुत छोटी है और आपकी छोटी सोच की वजह से आपका अपने परिवार, मित्रों और सहकर्मियों से झगड़ा भी हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और अपनी सोच और विचारधारा को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

(15) सपने में जंगली रैबिट देखना (Sapne Me Jangli Rabbit Dekhna)

सपने में जंगली रैबिट देखना यह सपना आपको सचेत करता है कि आपको किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हो सकता है कि आने वाले समय में परिस्थितियां खराब हो जाए और आपको खराब परिस्थितियों का सामना करना पड़े।

(16) सपने में रैबिट का शिकार करना (Sapne Me Rabbit Ka Shikar Karna)

सपने में रैबिट का शिकार करना अच्छा सपना नहीं होता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए और किसी से भी झगड़ा करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-
सपने में स्कूटर चलाते देखना कैसा होता है
सपने में कार देखना कैसा माना गया है
सपने में ट्रैक्टर देखना कैसा होता है
सपने में ट्रक देखना कैसा माना जाता है
सपने में बस देखना कैसा माना गया है