सपने में उल्लू देखना कैसा होता है | Sapne Me Ullu Dekhna Kaisa Hota Hai

एक भूरे रंग का बड़ा उल्लू बैठा हुआ है

सपने में उल्लू देखना कैसा होता है | Sapne Me Ullu Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने हमें कई तरह के आते है। कई बार सपने में हम पक्षियों को देखते है तो कई बार सपने में हमें उल्लू दिखता है। उल्लू ऐसा प्राणी होता है जो रात में देख सकता है और उल्लू हमें रात में ही दिखता है। जब सपने में हमें उल्लू दिखता है तो इस सपने से हमें क्या संकेत मिलता है। क्या यह सपना शुभ समझा जाता है या अशुभ?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में सफेद उल्लू देखना (Sapne Me Safed Ullu Dekhna)

सपने में सफेद उल्लू देखना शुभ समझा जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी सभी परेशानियाँ दूर होने वाली है। आपके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानियाँ क्यों ना हो जल्द ही आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। इस सपने का एक अर्थ शुभ समाचार मिलने से निकाला जाता है।

यह भी पढ़ें: सपने में पापा को देखना कैसा माना जाता है

(2) सपने में उल्लू की पीठ देखना (Sapne Me Ullu Ki Peeth Dekhna)

सपने में उल्लू की पीठ देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ होने वाला है। आप यदि व्यापार करते है तो आपको अपने व्यापार में धन लाभ होगा, आप यदि नौकरी करते है तो आपको नौकरी में धन लाभ होगा। इस सपने का एक अर्थ समस्याओं के हल होने से भी लगाया जाता है।

(3) सपने में उल्लू को उड़ते देखना (Sapne Me Ullu Ko Udte Dekhna)

सपने में उल्लू को उड़ते देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपको अपमान का सामना करना पड़े। इस सपने का एक अर्थ धोखा मिलने से भी लगाया जाता है। इस सपने को देखने के बाद आपको कोई अपना धोखा दे सकता है।

(4) सपने में उल्लू को पेड़ पर बैठा देखना (Sapne Me Ullu Ko Ped Par Baitha Dekhna)

सपने में उल्लू को पेड़ पर बैठा देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी तबियत खराब हो सकती है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

(5) सपने में उल्लू को पकड़ते देखना (Sapne Me Ullu Ko Pakadte Dekhna)

सपने में उल्लू को पकड़ते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अचानक धनलाभ होने वाला है। यह धनलाभ आपको निवेश से, पैतृक सम्पति से, नौकरी या व्यापार से हो सकता है।

(6) सपने में सींग वाला उल्लू देखना (Sapne Me Sing Wala Ullu Dekhna)

सपने में सींग वाला उल्लू देखना शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते थे तो इस सपने को देखने के बाद आपको उस कार्य को जरूर शुरू करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सपने में अपने दुश्मन को देखना

(7) सपने में उल्लू का घोंसला देखना (Sapne Me Ullu Ka Ghosla Dekhna)

सपने में उल्लू का घोंसला देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपके घर में कोई बुरी शक्ति रहती है और वो बुरी शक्ति आपके परिवार को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

(8) सपने में लकड़ी का उल्लू देखना (Sapne Me Lakdi Ka Ullu Dekhna)

सपने में लकड़ी का उल्लू देखना शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके घर, परिवार में खुशियाँ आने वाली है।

(9) सपने में चांदी का उल्लू देखना (Sapne Me Chandi Ka Ullu Dekhna)

सपने में चाँदी का उल्लू देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके घर में अत्यधिक धन आने वाला है। आप आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होने वाले है।

(10) सपने में उल्लू को रोते देखना (Sapne Me Ullu Ko Rote Dekhna)

सपने में उल्लू को रोते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके परिवार में किसी की मृत्यु होने वाली है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में एयरोप्लेन देखना कैसा माना जाता है
सपने में बस में यात्रा करते देखना
सपने में चलती ट्रैन देखना कैसा होता है