सपने में विष्णु भगवान को देखना कैसा होता है | Sapne Me Vishnu Bhagwan Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

भगवान विष्णु शेषनाग की शैय्या पर बैठे हुए हैं और उनके पास में तीन देवियां भी हैं

सपने में विष्णु भगवान को देखना कैसा होता है | Sapne Me Vishnu Bhagwan Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

कई बार सपने में हमें देवी देवता दिखते है तो कभी हम सपने में विष्णु भगवान को देखते है। धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जब भी धरती पर अत्याचार बढ़ता है और धर्म की हानि होती है तब तब भगवान विष्णु अवतार लेते है और अधर्म को रोकते है। ऐसा माना जाता है कि सपने में भगवान विष्णु को देखना आमतौर पर शुभ होता है। सपने में भगवान विष्णु को देखने की अलग अलग अवस्थाये होती है जिनका अपना अलग अलग अर्थ होता है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में विष्णु भगवान की फोटो देखना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ki Photo Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान का फोटो देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके कार्यों में आने वाली सभी परेशानियाँ दूर होने वाली है और आपको उन्नति मिलने वाली है। आप जो भी कार्य करते है उसमें आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में पापा को देखना कैसा माना जाता है

(2) सपने में विष्णु भगवान का मंदिर देखना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ka Mandir Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान का मंदिर देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। यदि आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहें है तो आपको एग्जाम में सफलता मिल सकती है, यदि आप नौकरी के लिए तैयारी कर रहें है तो आपको नौकरी में सफलता मिल सकती है।

(3) सपने में विष्णु भगवान की मूर्ति देखना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ki Murti Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान की मूर्ति देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में बहुत सारी खुशियाँ आने वाली है और आपको मान सम्मान भी मिलने वाला है।

(4) सपने में भगवान विष्णु की पूजा करना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ki Puja Karna)

सपने में भगवान विष्णु की पूजा करना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन की सभी परेशानियाँ दूर होने वाली है और आपका मन अध्यात्म और धर्म के कार्यों में लगने वाला है। आने वाले समय में आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होने वाली है।

(5) सपने में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता को देखना (Sapne Me Bhagwan Vishnu Aur Lakshmi Mata Ko Dekhna)

सपने में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता को देखना भी बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अत्यधिक धनलाभ होने वाला है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इस सपने को देखने के बाद आपके मान सम्मान में भी बृद्धि हो सकती है।

(6) सपने में भगवान विष्णु को शेषनाग के साथ देखना (Sapne Me Bhagwan Vishnu Ko Sheshnag Ke Sath Dekhna)

सपने में भगवान विष्णु को शेषनाग के साथ देखना भी शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धनलाभ होने वाला है और आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में अपने दुश्मन को देखना

(7) सपने में विष्णु भगवान की गदा देखना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ki Gada Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान की गदा देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपके सभी शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे और कोई भी आपको परेशान नहीं करेगा।

इस सपने का एक अर्थ और निकलता है। यदि आपका किसी से कोई विवाद हुआ है और आपकी गलती है तो आपको उससे माफी मांगनी चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

(8) सपने में भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र देखना (Sapne Me Bhagwan Vishnu Ka Sudarshan Chakr Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान का सुदर्शन चक्र देखना भी शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में यदि आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है तो उलटे उसे ही नुकसान होने वाला है।

(9) सपने में विष्णु भगवान का शंख देखना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ka Shankh Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान का शंख देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको बहुत सारी सफलतायें और खुशियाँ मिलने वाली है।

(10) सपने में विष्णु भगवान की खंडित मूर्ति देखना (Sapne Me Vishnu Bhagwan Ki Khandit Murti Dekhna)

सपने में विष्णु भगवान की खंडित मूर्ति देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना होगा और नुकसान होने वाला है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में एयरोप्लेन देखना कैसा माना जाता है
सपने में बस में यात्रा करते देखना कैसा होता है
सपने में चलती ट्रैन देखना कैसा माना जाता है