सपने में बहुत सारे बंदर देखना कैसा होता है | Sapne Mein Bahut Sare Bandar Dekhna Kaisa Hota Hai

बहुत से लाल मुंह के बंदर बैठे हुए हैं जिनमें कुछ बच्चे भी हैं

सपने में बहुत सारे बंदर देखना कैसा होता है | Sapne Mein Bahut Sare Bandar Dekhna Kaisa Hota Hai

आमतौर पर जानवर हमें जंगलों में या चिड़िया घरों में दिखाई देते हैं लेकिन बंदर ऐसा प्राणी होता है जो हमें आमतौर पर बाजारों में, गलियों में पेड़ों पर बैठे दिख जाते हैं।

जब हम सपने में बंदर को देखते हैं तो यह सपना हमें क्या संकेत करता है। क्या सपने में बंदर देखना शुभ माना जाता है या फिर इससे हमें कुछ अशुभ होने का संकेत मिलता है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में बहुत सारे बंदर देखना (Sapne Mein Bahut Sare Bandar Dekhna)

सपने में बहुत सारे बंदर देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धनलाभ होने वाला है और आपके कार्यों में आपका परिवार आपका साथ देने वाला है। इस तरह से यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

यह भी पढ़ें: सपने में चाय पीना कैसा होता है

(2) सपने में बंदरों से घिरा हुआ देखना (Sapne Me Bandaro Se Ghira Hua Dekhna)

यदि आप अपने सपने में देखते हैं कि बहुत सारे बंदरों ने आपको घेर रखा है तो यह अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके शत्रु आपको घेरने का प्रयास कर सकते हैं और आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा रहा है इसलिए आपको सतर्क हो जाना चाहिए नहीं तो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

(3) सपने में बहुत सारे बंदरो को पीछा करते देखना (Sapne Me Bahut Sare Bandaro Ko Picha Karte Dekhna)

यदि आपके सपने में बहुत सारे बंदर आपका पीछा करते हुए दिखाई देते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना गया है।

यह सपना संकेत करता है कि आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले हैं इसलिए आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

(4) सपने में बहुत सारे बंदरों को अपने घर में देखना (Sapne Me Bahut Sare Bandaro Ko Apne Ghar Me Dekhna)

यदि आप सपने में बहुत सारे बंदरों को अपने घर में देखते हैं तो इसे भी अच्छा सपना नहीं माना जाता है।

यह सपना भी दुश्मनों से सतर्क रहने का संकेत करता है नहीं तो आपको अपने शत्रुओं की वजह से नुकसान हो सकता है।

(5) सपने में बहुत सारे बंदरों के साथ खेलना (Sapne Me Bahut Sare Bandaro Ke Sath Khelna)

यदि आप अपने सपने में बहुत सारे बंदरों के साथ खेलते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने वाले हैं। हो सकता है कि आने वाले समय में आप कोई नया घर खरीद लें या फिर कोई जमीन खरीद लें या गाड़ी भी खरीद सकते हैं।

(6) सपने में बहुत सारे बंदरों को पेड़ से कूंदते हुए देखना (Sapne Me Bahut Sare Bandaro Ko Ped Se Kudte Dekhna)

यदि आप अपने सपने में बहुत सारे बंदरों को पेड़ से कूंदते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको बहुत से अच्छे समाचार मिलने वाले हैं जिनसे आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: सपने में सिक्के देखना कैसा होता है

(7) सपने में बंदर को गुस्से में देखना (Sapne Me Bandar Ko Gusse Me Dekhna)

सपने में बंदर को गुस्से में देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है जिससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने मित्रों, परिवार और आसपास के लोगों से किसी भी प्रकार की लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

(8) सपने में बंदर को खाते हुए देखना (Sapne Me Bandar Ko Khate Dekhna)

यदि आप अपने सपने में बंदर को कुछ खाते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको नुकसान होने वाला है साथ ही आपके परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क रहना चाहिए।

(9) सपने में बंदर को खुश देखना (Sapne Me Bandar Ko Khush Dekhna)

यदि आप अपने सपने में किसी बंदर को खुश देखते हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपकी मित्रता होने वाली है जिनसे आपका पहले कोई विवाद हुआ था। अगर आपका अपने मित्र से पहले कोई विवाद हुआ था या अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई विवाद हुआ था तो वह विवाद सुलझने वाला है और वापस आपकी मित्रता होने वाली है। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

(10) सपने में बंदर का काटना (Sapne Me Bandar Ka Katna)

यदि आपके सपने में कोई बन्दर आपको काट लेता है तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपका किसी से प्रेम प्रसंग होने वाला है। वह व्यक्ति आपका कोई परिचित हो सकता है जिसे आप पहले से पसंद करते हैं। इस तरह से यह अच्छा सपना है।

(11) सपने में बंदर को कंधे पर बैठे देखना (Sapne Me Bandar Ko Kandhe Par Baithe Dekhna)

यदि आप सपने में देखते हैं कि कोई बंदर आपके कंधे पर बैठा हुआ है तो इसे अच्छा सपना माना जाता है।

यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं वह यात्रा आपकी नौकरी, व्यापार या किसी अन्य कारण से हो सकती है और उस यात्रा में आपको सफलता जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-
सपने में पैसे लेना कैसा माना जाता है
सपने में घर में चोरी होते देखना
सपने में कुत्ता देखना कैसा होता है
सपने में ऑफिस देखना क्या अर्थ होता है
सपने में लड़ाई झगड़ा होते देखना