पेट कम करने के योगासन | Pet Kam Karne Ke Yogasan

weight loss

पेट कम करने के योगासन | Pet Kam Karne Ke Yogasan

आज के समय में हमें कई कई घंटों तक ऑफिसों में कंप्यूटर के सामने बैठकर कार्य करना होता है, खाने में हम जंक फूड और फास्ट फूड का अधिक उपयोग करते हैं, समय की कमी की वजह से ना ही हम लोग योग कर पाते हैं और ना ही एक्सरसाइज जिस वजह से आज के समय में ज्यादातर लोगों का पेट बाहर निकलता जा रहा है और उनका वजन अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए कई बार लोग दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दवाइयों का ज्यादा सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इसीलिए पेट कम करने के योगासन यहां पर आपको बताए जा रहे हैं जिनका नियमित अभ्यास कुछ ही समय में आपके बढ़े हुए पेट को अंदर कर देगा।

(1) पेट कम करने के लिए ताड़ासन योग

➢ ताड़ासन योग करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों पर खिंचाव आता है जिससे मांसपेशियाँ लचीली व मजबूत बनती हैं और हमारे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी दूर होती है जिससे वजन नियंत्रण में रहता है और पेट अंदर हो जाता है।
➢ ताड़ासन करने के लिए योगा चटाई पर सीधे खड़े हो जाएं।
➢ अपने दोनों पैरों को एक दूसरे के पास में रखें।
➢ गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर तक ले जाएं।
➢ अब अपने दोनों हाथों को आपस में मिला लें और शरीर को ऊपर की तरफ खींचने का प्रयास करें।
➢ शरीर को ऊपर खींचते समय अपने पैरों की एड़ियों को भी ऊपर उठा ले।
➢ कुछ देर के लिए इस अवस्था में रुके फिर सांस छोड़ते हुए वापस पहली अवस्था में आ जाएं।
➢ यह ताड़ासन का एक चक्र हुआ। इस तरह से आपको ताड़ासन के 12 से 15 चक्र करना है।

यह भी पढ़ें: कपालभाति प्राणायाम से होने वाले लाभ

(2) पेट कम करने के लिए पादहस्तासन योग

➢ पादहस्तासन योग करते समय हमें सीधे खड़े होकर सामने की तरफ झुकना पड़ता है जिससे हमारे पेट पर दबाव आता है और शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे पेट अंदर हो जाता है।
➢ पादहस्तासन योग करने के लिए योगा चटाई पर सीधे खड़े हो जाएं।
➢ अपने दोनों पैरों को आपस में मिलाकर रखें।
➢ गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर तक ले जाएं।
➢ अब आपको सांस छोड़ते हुए अपनी कमर को सामने की तरफ झुकाना है और अपने हाथों से अपने पैरों को छूने का प्रयास करना है।
➢ ऐसा करते समय आपको अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना है।
➢ कुछ देर के लिए आपको अपने हाथों से पैरों के पंजे को पकड़े रहना है इसके बाद सांस लेते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाना है।
➢ यह पादहस्तासन का एक चक्र पूरा हुआ। इसी तरह से आपको पादहस्तासन के भी 12 से 15 चक्र करना है।

(3) पेट कम करने के लिए पश्चिमोत्तानासन योगासन

➢ पेट कम करने के लिए पश्चिमोत्तानासन योग भी अच्छा माना जाता है।
➢ इसे करने के लिए हमें बैठकर सामने की तरफ झुक कर अपने हाथों से पैरों को छूना होता है जिससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और शरीर की अन्य मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है जिससे हमारा वजन कम होता है।
➢ पश्चिमोत्तानासन करने के लिए आपको चटाई पर दंडासन में बैठ जाना है।
➢ इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर तक उठाना है।
➢ सांस छोड़ते हुए अपनी कमर को सामने की तरफ झुकाना है और अपने हाथों से पैरों को छूना है।
➢ अपने माथे को भी अपने घुटनों से लगा लेना है।
➢ कुछ देर के लिए ऐसी स्थिति में रुकना है फिर सांस लेते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाना है।
➢ इसी तरह से आपको पश्चिमोत्तानासन के भी 12 से 15 चक्र करना है।

(4) पेट कम करने के लिए चक्रासन योग

➢ चक्रासन योग करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे पेट पर भी खिंचाव पड़ता है और पेट की मांसपेशियां लचीली और मजबूत बनती हैं और पेट में जमी चर्बी दूर हो जाती है जिससे पेट अंदर हो जाता है।
➢ चक्रासन करने के लिए सबसे पहले योगा चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं।
➢ अपने हाथों को अपने सिर के बगल में रख ले।
➢ अपने पैरों के पंजों को अपने नितंबों के पास रख लें।
➢ अब आपको अपनी कमर और नितंबों को जमीन से ऊपर उठाना है।
➢ ऐसी स्थिति में आपके शरीर का पूरा वजन आपके पैरों और हाथों पर रहेगा।
➢ कुछ देर के लिए ऐसी स्थिति में रुके फिर वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
➢ इस तरह से आप चक्रासन के 8 से 10 चक्र करें।

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए योग

(5) पेट कम करने के लिए सर्वांगासन योगासन

➢ सर्वांगासन के नाम से ही पता चलता है कि यह आसन शरीर के सभी अंगों को लाभ पहुंचाता है इसी कारण इसका नाम सर्वांगासन रखा गया है।
➢ इस आसन को करने से भी हमारा वजन नियंत्रण में रहता है, पाचन शक्ति बढ़ती है, चेहरे का सौंदर्य बढ़ता है, रक्त का संचालन सही तरीके से होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
➢ सर्वांगासन करने के लिए योगा चटाई पर पीठ के बल लेट जाइए।
➢ अपने हाथों और पैरों को सीधा रखें।
➢ अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाने का प्रयास करें और उन्हें सीधा ऊपर उठा ले।
➢ पैरों के घुटनों को सीधा रखें और अपने हाथों से अपनी कमर को सहारा दे।
➢ ऐसी स्थिति में आपकी नजरें आपके पैरों के अंगूठे पर होनी चाहिए।
➢ सामान्य गति से सांस लेते रहें और कुछ देर इसी अवस्था में रुके।
➢ कुछ देर ऐसी स्थिति में रुकने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

(1) लेडीस का पेट कम कैसे करें?

लेडीस को पेट कम करने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग में उन्हें पादहस्तासन, पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, हलासन, चक्रासन, दंडासन का अभ्यास करना चाहिए। इन आसनों का अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी दूर हो जाती है जिससे वजन नियंत्रण में आ जाता है और पेट अंदर हो जाता है।

(2) पेट निकलने का कारण क्या है?

पेट निकलने के प्रमुख कारण होते हैं- लंबे समय तक बैठकर कार्य करना, नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज ना करना, अधिक वसायुक्त भोजन करना, जंक फूड, फास्ट फूड का अधिक सेवन करना, धूम्रपान करना आदि।

(3) क्या खाने से पेट कम होता है?

पेट कम करने के लिए आपको नियमित रूप से संतुलित भोजन करना चाहिए और अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने भोजन में फलों और सूखे मेवों को भी शामिल करना चाहिए। इनसे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। यदि आप फास्टफूड का सेवन करते हैं तो इसके सेवन से बचना चाहिए।

सारांश

आज के समय में लंबे समय तक बैठकर कार्य करना, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ना होना, नियमित रूप से व्यायाम ना करना पेट निकलने के आम कारण है। यदि कुछ समय निकालकर नियमित रूप से योग अभ्यास किया जाए और अपने आहार पर ध्यान दिया जाए तो कुछ समय में ही अपने बढ़े हुए पेट को अंदर किया जा सकता है और अपने शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला भी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-
माइग्रेन के लिए कौन सा योग करें
मंडूकासन से होने वाले लाभ
लंबाई बढ़ाने के लिए कौन सा योग करें
सर्वाइकल के लिए कौन सा योग करें
दिमाग तेज करने के लिए कौन सा योग करें

Leave a Comment