ताड़ासन क्या है, ताड़ासन के लाभ | Tadasana Kya Hai, Tadasana Ke Labh

ताड़ासन क्या है, ताड़ासन के लाभ | Tadasana Kya Hai, Tadasana Ke Labh

ताड़ासन क्या है, ताड़ासन के लाभ | Tadasana Kya Hai, Tadasana Ke Labh

ताड़ासन दो शब्दों ताड़ और आसन से मिलकर बना हुआ है जिसमें ताड का अर्थ पर्वत और आसन का अर्थ योग मुद्रा से होता है। ताड़ासन सीधे खड़े होकर किया जाने वाला आसन है। यह करने में सरल होता है इसीलिए योग की शुरुआत करने वालों के लिए यह आसन अच्छा माना जाता है। ताड़ासन के नियमित अभ्यास से हमें अनेकों प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं जिनका यहां पर विस्तार से वर्णन किया जा रहा है।

ताड़ासन के लाभ

(1) ताड़ासन करने से लंबाई बढ़ती है

ताड़ासन का नियमित अभ्यास लंबाई को बढ़ाने में सहायक होता है। ताड़ासन करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों और हड्डियों में खिंचाव आता है, हड्डियां लचीली व मजबूत बनती है जिससे लंबाई बढ़ाने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें: ताड़ासन करने की सही विधि क्या है

(2) ताड़ासन पीठ दर्द से राहत दिलाता है

कई बार गलत तरीके से बैठने से, लेटने से या दूसरे किसी कारण से हमारी पीठ में दर्द होने लगता है और यह दर्द लगातार होता रहता है जिससे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम अपने सामान्य कामों को भी पीठ दर्द की वजह से नहीं कर पाते हैं। ताड़ासन के नियमित अभ्यास से पीठ दर्द, कमर दर्द से हमें हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।

(3) ताड़ासन बॉडी पॉश्चर को ठीक रखता है

ताड़ासन के नियमित अभ्यास से हमारा बॉडी पॉश्चर सही बना रहता है। कई बार गलत तरीके से बैठने से, कंधे झुका कर बैठने से, कंधे झुका कर चलने से, लगातार कई-कई घंटों तक कंप्यूटर पर काम करने से हमारा बॉडी पॉश्चर बिगड़ जाता है। ताड़ासन के नियमित अभ्यास से यह पूरी तरह सही हो जाता है।

(4) ताड़ासन करने से मन एकाग्र रहता है

ताड़ासन के नियमित अभ्यास से हमारी चिंता, तनाव दूर होते हैं, मन एकाग्र चित्त होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

(5) ताड़ासन शारीरिक कमजोरी को दूर करता है

ताड़ासन करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती है और हमारा पूरा शरीर मजबूत बनता है जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

(6) ताड़ासन घुटनों और हड्डियों के दर्द को ठीक करता है

ताड़ासन करने से हमारे शरीर की हड्डियां भी लचीली और मजबूत बनती हैं। यदि हड्डियों में, घुटनों में कोई दर्द या तकलीफ होती है तो वह दूर हो जाती है।

(7) ताड़ासन करने से संतुलन बनता है

ताड़ासन करते समय हमें अपने पैरों के पंजों पर खड़ा होना पड़ता है और शरीर को ऊपर की तरफ खींचना पड़ता है जिससे हमारा संतुलन बनता है।

(8) ताड़ासन करने से वजन नियंत्रित रहता है

कई कारणों से हमारा वजन अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे हमें चलने में, बैठने में, सामने की तरफ झुकने में परेशानी होती है। जब हम नियमित रूप से ताड़ासन करते हैं तो हमारे शरीर की अतिरिक्त चर्बी दूर हो जाती है जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।

(9) ताड़ासन पूरे शरीर को लचीला बनाता है

ताड़ासन करने से ना केवल हमारी मांसपेशियां और हड्डियां लचीली व मजबूत बनती है बल्कि हमारा पूरा शरीर ही लचीला बनता है।

(10) ताड़ासन पाचन शक्ति बढ़ाता है

ताड़ासन के नियमित अभ्यास से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है जिससे पाचन से जुड़ी बीमारियां जैसे कि गैस, कब्ज, अपच यह परेशानियां भी ठीक हो जाती है।

यह भी पढ़ें: वज्रासन से होने वाले लाभ

(11) ताड़ासन रक्त संचार को बेहतर बनाता है

ताड़ासन के नियमित अभ्यास से हमारे शरीर में रक्त का संचार सही तरह से होता है जिससे शरीर के सभी भागों तक रक्त पहुंचता है और रक्त परिसंचरण तंत्र ठीक से कार्य करता है।

(12) ताड़ासन श्वसन संबंधी परेशानियों को दूर करता है

ताड़ासन करने से ना केवल हमारा शरीर स्वस्थ बनता है बल्कि हमारी श्वसन प्रणाली भी स्वस्थ बनती है और अच्छे से कार्य करती है। हमारे फेफड़े भी ताड़ासन करने से मजबूत होते हैं।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

(1) क्या ताड़ासन करने से हाइट बढ़ती है?

ताड़ासन करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों और हड्डियों में खिंचाव आता है जिससे हड्डियां और मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती है और हाइट बढ़ती है। इसलिए जो लोग अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं उन्हें ताड़ासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

(2) ताड़ासन का दूसरा नाम क्या है?

ताड़ासन को माउंटेन पोज के नाम से भी जाना जाता है।

(3) ताड़ासन कितनी देर करना चाहिए?

ताड़ासन में शरीर को ऊपर की तरफ खींचते समय लगभग 1 मिनट तक रुकना चाहिए इसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाना चाहिए। आप एक बार में ताड़ासन के 12 से 15 चक्र कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-
सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ
पेट कम करने के लिए योग
कपालभाति से होने वाले लाभ

Leave a Comment