जवान रहने के लिए योग | Yoga For Younger Looking Face | Traditional Yoga

एक महिला और एक पुरुष योगा चटाई पर बैठकर अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं

जवान रहने के लिए योग | Yoga For Younger Looking Face | Traditional Yoga

हमेशा स्वस्थ, सुंदर और जवान रहना हर किसी की चाहत होती है। सुंदर दिखने के लिए बहुत से लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं जिनसे हमारी सुंदरता कुछ हद तक तो बढ़ जाती है लेकिन इन प्रोडक्ट में केमिकल पाए जाते हैं जो आगे चलकर हमें नुकसान पहुंचाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए भी हम कई तरीके अपनाते हैं इन सभी तरीकों में स्वस्थ, सुंदर और जवान रहने के लिए योग करना सबसे अच्छा है। नियमित रूप से योग करके आप अपने आपको प्राकृतिक रूप से स्वस्थ, सुंदर और जवान बना सकते हैं।

(1) जवान रहने के लिए ताड़ासन योग करें

एक सुंदर लड़की जिसने काले कलर के कपड़े पहने हुए हैं काले रंग की योगा चटाई पर खड़े होकर ताड़ासन का प्रयास कर रही है

जवान रहने के लिए ताड़ासन योग करना बहुत लाभदायक होता है। जब हम नियमित रूप से ताड़ासन योग का अभ्यास करते हैं तो हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती हैं, शारीरिक संरचना में सुधार होता है, यदि हमारा वजन ज्यादा बढ़ा हुआ होता है तो वह नियंत्रण में आ जाता है जिससे हम स्वस्थ और जवान दिखने लगते हैं। ताड़ासन करने से रक्त का संचार सुचारू रूप से होने लगता है जिससे हमारे चेहरे पर चमक आती है और हमारे चेहरे के सौंदर्य में वृद्धि होती है।

(2) जवान रहने के लिए पश्चिमोत्तानासन योग करें

एक महिला पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कर रही है

जब हम पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करते हैं तब हमारे पैरों, कंधे, कमर, पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और यह मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती हैं। यदि हमारे शरीर में ज्यादा चर्बी होती है तो वह चर्बी कम होने लगती है, पेट अंदर की तरफ हो जाता है जिससे हम स्वस्थ और जवान नजर आने लगते हैं। पश्चिमोत्तनासन का अभ्यास करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, रक्त का संचार सही तरह से होता है, हमारे फेफड़े, दिल, लिवर सही तरीके से कार्य करते हैं, किडनी स्वस्थ रहती हैं जिससे हमारे सौंदर्य में भी वृद्धि होती है।

(3) जवान रहने के लिए चक्रासन योग करें

एक सुंदर लड़की चक्रासन योग का अभ्यास कर रही है

जब हम चक्रासन का अभ्यास करते हैं तब हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती हैं, रक्त का संचार सिर की तरफ बढ़ जाता है जिससे हमारे चेहरे के सौंदर्य में वृद्धि होती है, हमारे बाल घने, काले और मुलायम बनते हैं जो हमारी सुंदरता को बढ़ाते हैं, शरीर स्वस्थ बनता है और हम जवान नजर आने लगते हैं।

यह भी पढ़े: तितली आसन करने से हमें क्या लाभ होता है?

(4) जवान रहने के लिए सर्वांगासन योग करें

एक महिला सर्वांगासन का अभ्यास कर रही हैं

सर्वांगासन के नाम से ही हमें पता चलता है कि यह आसन हमारे शरीर के सभी अंगों को लाभ पहुंचाता है इसी कारण इसे सर्वांगासन कहा जाता है। जब हम सर्वांगासन का अभ्यास करते हैं तब रक्त का संचार हमारे सिर की तरफ बढ़ जाता है जिससे हमारे चेहरे के सौंदर्य में वृद्धि होती है, बाल घने, काले होते हैं, शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है और शरीर में स्फूर्ति आती है जिससे हम जवान, स्वस्थ और सुंदर नजर आने लगते हैं।

(5) जवान रहने के लिए हलासन योग करें

एक महिला जो काले कलर के कपड़े पहनी हैं हलासन योग का अभ्यास कर रही हैं

जवान रहने के लिए हलासन का नियमित अभ्यास भी लाभदायक होता है। हलासन का अभ्यास करने से हमारे पैर मजबूत होते हैं, कमर, पेट, जांघों में यदि चर्बी जम जाती है तो वह दूर हो जाती है जिससे हमारा वजन नियंत्रण में रहता है, पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हड्डियां लचीली व मजबूत बनती हैं, हमारे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, रक्त का संचार सही तरह से होता है, विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं, दिल, फेफड़े, किडनी सही तरह से कार्य करते हैं जिससे हम स्वस्थ, सुंदर और जवान नजर आने लगते हैं।

(6) जवान रहने के लिए शीर्षासन योग करें

एक महिला शीर्षासन योग का अभ्यास कर रही हैं

शीर्षासन का अभ्यास करने से रक्त का संचार पैरों से सिर की तरफ बढ़ जाता है जिससे रक्त शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त रूप से पहुंचता है। हमारे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, दिल, किडनी, फेफड़े, लिवर स्वस्थ बनते हैं व सही तरीके से कार्य करते हैं, हमारे पाचन में सुधार होता है जिससे पाचन से संबंधित बीमारियां ठीक रहती हैं, आंखों की रोशनी तेज होती है, बाल घने, मुलायम व काले बनते हैं, हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती हैं, हड्डियां मजबूत होती हैं जिससे हम स्वस्थ, सुंदर व जवान नजर आने लगते हैं।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

(1) जवान दिखने के लिए कौन सा योग करें?

जवान दिखने के लिए आपको ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, चक्रासन, सर्वांगासन, हलासन, शीर्षासन जैसे आसनों का अभ्यास करना चाहिए। यदि आपके पास समय की कमी रहती है तब आपको सर्वांगासन, शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए। इन योगासनों को करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, रक्त का संचार सही तरह से होता है, चेहरे की तरफ रक्त का संचार बढ़ने से चेहरे के सौंदर्य में वृद्धि होती है, कील, मुंहासे, झुर्रिया दूर होती हैं, बाल घने, मुलायम, काले बनते हैं, शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी दूर होती है जिससे वजन नियंत्रण में रहता है, शारीरिक संरचना में सुधार होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, पूरे शरीर की मांसपेशियां लचीली व मजबूत बनती हैं जिससे हम जवान दिखने लगते हैं।

यह भी पढ़े: महिलाओं को पेट कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

(2) हमेशा सुंदर और जवान दिखने के लिए क्या करना चाहिए?

हमेशा सुंदर और जवान दिखने के लिए आपको नियमित रूप से योग अभ्यास करना चाहिए। योग हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। योग करने के साथ ही आपको नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेना चाहिए जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध, अंकुरित अनाज इनसे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है।

सुंदर दिखने के लिए पूरी नींद लेना भी जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि 7 से 8 घंटे की नींद हमारे लिए जरूरी होती है। यदि हम पूरी नींद नहीं लेते तो हमारे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं, झड़ने लगते हैं, हमारे चेहरे पर झुर्रिया आने लगती हैं इसलिए नियमित रूप से 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। तनाव से दूर रहना भी स्वस्थ और सुंदर रहने के लिए जरूरी होता है। यदि आप ज्यादा तनाव महसूस करते हैं ऐसे में हमारी आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ जाते हैं, बाल हमारे सफेद होने लगते हैं, हेल्थ डाउन हो जाती है इसलिए तनाव से दूर रहें।

कुछ बुरी आदतें जैसे कि फास्ट फूड अधिक मात्रा में खाना, शराब पीना, सिगरेट पीना इनका भी हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए सुंदर और जवान रहने के लिए इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। नियमित रूप से अधिक मात्रा में पानी पीना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। यदि हम पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो हमारी त्वचा में रूखापन नहीं आता है और त्वचा में चमक आती है।

हमेशा सुंदर और जवान दिखने के लिए इन उपायों को किया जा सकता है।

(3) सदा जवान दिखने के लिए क्या खाएं?

सदा जवान दिखने के लिए आपको हर रोज एक आंवला खाना चाहिए। आंवला चेहरे और बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है। यदि आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते हैं तो आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जवान बने रहने के लिए आपको नियमित पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीता हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है और इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो लोग शाकाहारी है उन्हें अलसी का सेवन करना चाहिए। आप सुबह के समय अलसी को पानी या गर्म दूध के साथ ले सकते हैं। गेहूं के जवारे भी सदा जवान बने रहने के लिए लाभदायक होते है। गेहूं के जवारे पृथ्वी पर संजीवनी बूटी की तरह माने गए हैं। यदि नियमित रूप से गेहूं के जवारे का जूस पिया जाता है, इसका सेवन किया जाता है तो लंबी उम्र तक आप जवान बने रहेंगे। मूंग को अंकुरित करके सुबह खाने से भी आप लंबी उम्र तक जवान बने रहेंगे। इसमें विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

यह भी पढ़े:-
रीढ़ की हड्ड़ी की जकड़न कैसे दूर करें?
अनुलोम विलोम प्राणायाम कैसे करना चाहिए?
ताड़ासन करने से क्या लाभ मिलता है?

Leave a Comment