सपने में कोर्ट देखना | Sapne Me Court Dekhna

Court

सपने में कोर्ट देखना | Sapne Me Court Dekhna

जब भी हमारे साथ कुछ गलत होता है या अन्याय होता है तो हमें यह भरोसा होता है कि हम इसकी शिकायत कोर्ट में करेंगे और हमें वहां से न्याय प्राप्त होगा। जब भी हमारा किसी से विवाद हो जाता है तब भी हम उस विवाद को हल करने के लिए कोर्ट में जाते हैं। कोर्ट में हम अपनी बात कहते हैं जिसे कोर्ट में मौजूद न्यायाधीश के द्वारा सुना जाता है और न्याय किया जाता है। जब सपने में हमें कोर्ट दिखाई देती है तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है और कोर्ट से जुड़े सपने देखना क्या शुभ माना जाता है या फिर अशुभ?

(1) सपने में कोर्ट देखना (Sapne Me Court Dekhna)

सपने में कोर्ट देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है यदि अभी आपका कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होने वाली है, यदि किसी ने आपको धोखा दिया है, आपके साथ कुछ अन्याय किया है और आप उस केस को कोर्ट में ले जाते हैं तो उस केस में भी आपको जीत निश्चित रूप से प्राप्त होगी। इस तरह से यह शुभ सपना माना गया है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में कोर्ट जाते देखना (Sapne Me Court Jate Dekhna)

सपने में कोर्ट जाते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक नुकसान होने वाला है। यह आर्थिक नुकसान आपको अपनी नौकरी या व्यापार में हो सकता है। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कुछ गैर कानूनी घटना घटित हो सकती है जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना होगा और कोर्ट में न्याय पाने के लिए जाना होगा। यदि आप कोई ऐसा कार्य कर रहे हैं जो गैरकानूनी है तब उस कार्य को तुरंत ही बंद कर देना चाहिए नहीं तो आपको कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

यदि आप सपने में वकील के रूप में कोर्ट जाते हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होने वाली है साथ ही आपके जीवन की परेशानियां भी दूर होने वाली हैं।

(3) सपने में कोर्ट से बाहर निकलते देखना (Sapne Me Court Se Bahar Nikalte Dekhna)

सपने में कोर्ट से बाहर निकलते देखना इस सपने का अर्थ आप के मनोभावों पर निर्भर करता है कि आपने खुद को कोर्ट से किस प्रकार बाहर आते हुए देखा है। यदि आप देखते हैं कि आप खुश होकर कोर्ट से बाहर निकले हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है और आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आने वाली है और यदि आप सपने में कोर्ट से दुखी होकर बाहर निकलते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको असफलताओं का सामना करना होगा जिससे आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सपने में वकील देखना कैसा माना जाता है?

(4) सपने में कोर्ट में गवाही देना (Sapne Me Court Me Gawahi Dena)

सपने में कोर्ट में गवाही देते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको परेशानियों का सामना करना होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले समय में आपके हाथों कोई अपराध भी हो सकता है जिसके चलते आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क रहना चाहिए और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़े। कोर्ट में गवाही देते समय अगर आपके दोस्त भी आपके साथ खड़े है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में बिना कारण आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

(5) सपने में कोर्ट में केस जीतते देखना (Sapne Me Court Me Case Jitte Dekhna)

सपने में कोर्ट में केस जीतते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आर्थिक लाभ होगा। इस तरह से यह अच्छा सपना है।

(6) सपने में कोर्ट में भीड़ देखना (Sapne Me Court Me Bheed Dekhna)

सपने में कोर्ट में भीड़ देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको मानसिक पीड़ा का सामना करना होगा। यह मानसिक पीड़ा आपको परिवार, नौकरी, व्यापार से मिल सकती है। यदि आप पहले से ही मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो आने वाले समय में आपका मानसिक तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए और अपने आपको तनावमुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए।

(7) सपने में कोर्ट में हल्ला होते देखना (Sapne Me Court Me Halla Hote Dekhna)

सपने में कोर्ट में हल्ला होते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके ऊपर परेशानियां आने वाली है साथ ही आपको अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए और ऐसा कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए जिससे आपका अपमान हो सके।

यह भी पढ़ें: सपने में जज को देखना कैसा सपना माना जाता है?

(8) सपने में कोर्ट में हड़ताल होते देखना (Sapne Me Court Me Hartal Hote Dekhna)

सपने में कोर्ट में हड़ताल होते देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में शासन व्यवस्था बिगड़ने वाली है जिसका नुकसान आपको भी उठाना होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए जिससे व्यवस्थाओं के बिगड़ने से आपको नुकसान ना हो सके।

(9) सपने में कोर्ट में आग लगते देखना (Sapne Me Court Me Aag Lagte Dekhna)

सपने में कोर्ट में आग लगी देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध या गुस्सा आ सकता है। इस गुस्से की वजह से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में नुकसान हो सकता है, यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना चाहिए।

(10) सपने में कोर्ट में केस हारते हुए देखना (Sapne Me Court Me Case Harte Hue Dekhna)

सपने में कोर्ट में केस हारते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आपके बुरे समय की शुरुआत होने वाली है।

यदि आप सपने में खुद को वकील के रूप में देखते हैं और कोर्ट में किसी केस को हार जाते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आपने अपने कार्य को करने में सही तरह से मेहनत नहीं की है इस कारण आपको असफलता प्राप्त होने वाली है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने कार्यों के लिए अच्छी तरह से मेहनत करनी चाहिए नहीं तो उस कार्य में आपको असफलता मिलेगी।

(11) सपने में कोर्ट रूम में जाना (Sapne Me Court Room Me Jana)

सपने में कोर्ट रूम में खुद को जाते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपका कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि लड़ाई-झगड़ा करने से हमेशा नुकसान ही होता है।

यह भी पढ़ें: सपने में इंजेक्शन देखना कैसा सपना माना जाता है?

(12) सपने में कोर्ट में मौत की सजा सुनना (Sapne Me Court Me Maut Ki Saja Sunna)

यदि आप सपने में देखते हैं कि कोर्ट में किसी कैदी को मौत की सजा सुनाई जाती है तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपके हाथों कोई अपराध भी हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए और ऐसा कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए जो अपराध हो।

(13) सपने में कोर्ट में खुद को मौत की सजा मिलना (Sapne Me Court Me Khud Ko Maut Ki Saja Milte Dekhna)

सपने में कोर्ट में खुद को मौत की सजा मिलना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने वाला है और आपके जीवन की सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होने वाली है इससे आप अपने जीवन में नई सफलताओं को प्राप्त करेंगे और अपना जीवन सुख, शांति से जिएंगे।

(14) सपने में सुप्रीम कोर्ट देखना (Sapne Me Supreme Court Dekhna)

सपने में सुप्रीम कोर्ट देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। आने वाले समय में आप अपने से ज्यादा शक्तिशाली लोगों के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए और किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

(15) सपने में कोर्ट का निर्माण करते हुए देखना (Sapne Me Court Ka Nirman Karte Hue Dekhna)

सपने में कोर्ट का निर्माण करते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप किसी अच्छे कार्य की शुरुआत करने वाले हैं जिससे ना केबल आपको बल्कि अन्य लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस कार्य को करने से समाज में आपकी प्रसिद्धि भी बढ़ जाएगी और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी आएंगे।

यह भी पढ़ें:-
सपने में धनिया देखना कैसा सपना माना जाता है?
सपने में घर बनते हुए देखना कैसा होता है?
सपने में तुलसी के बीज देखना कैसा माना जाता है?
सपने में अपने पिता को देखना कैसा होता है?
सपने में अपने शत्रु को देखना कैसा होता है?