सपने में धनिया देखना | Sapne Me Dhaniya Dekhna

corender, dhaniya

सपने में धनिया देखना | Sapne Me Dhaniya Dekhna

धनिया सभी घरों में खाना बनाते समय उपयोग किया जाता है। सब्जी में मसाले के तौर पर भी खड़े धनिया को पीसकर मिलाया जाता है और हरे धनिए को काटकर सब्जियों में मिलाया जाता है जिससे सब्जियां देखने में बहुत अच्छी लगने लगती है साथ ही उसका स्वाद भी पहले से ज्यादा अच्छा हो जाता है। जब हम सपने में धनिया देखते हैं तो यह किस प्रकार का सपना माना गया है जानते हैं इस बारे में-

(1) सपने में हरा धनिया देखना (Sapne Me Hara Dhaniya Dekhna)

सपने में हरा धनिया देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके घर परिवार में बहुत सारी खुशियां आने वाली हैं इसके साथ ही इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले समय में आपको या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। इस तरह से यह अच्छा सपना है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में सूखा धनिया देखना (Sapne Me Sukha Dhaniya Dekhna)

सपने में सूखा धनिया देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। यह खबर आपकी नौकरी या व्यापार से जुड़ी हो सकती है। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आप अपने कार्य को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे जिस वजह से आपके कार्य रुके हुए थे तो आने वाले दिनों में आप अपने उस कार्य को पर्याप्त समय दे पाएंगे और वह कार्य जल्द पूरा होने वाला है। यदि आप विद्यार्थी हैं और आपको सपने में सूखा धनिया दिखता है तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले हैं जो भी एग्जाम आप देंगे उसमें आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।

(3) सपने में धनिया का पौधा देखना (Sapne Me Dhaniya Ka Paudha Dekhna)

सपने में धनिया का पौधा देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है जिससे ना केवल आपको बल्कि आपके पूरे परिवार को खुशी प्राप्त होगी।

(4) सपने में हरा धनिया बेचते हुए देखना (Sapne Me Hara Dhaniya Bechte Hue Dekhna)

सपने में हरा धनिया बेचते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में कई सारी परेशानियां आने वाली हैं। इन परेशानियों की वजह से आप अपने आपको असहाय महसूस करेंगे। यदि आप सपने में किसी और को हरा धनिया बेचते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप किसी लालच में पड़कर अपना नुकसान कर बैठेंगे। इस सपने को देखने के बाद आपको किसी भी प्रकार के लालच से बचना चाहिए नहीं तो आपको बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

यदि आप सपने में अपने परिवार या किसी परिचित व्यक्ति को हरा धनिया बेचते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके घर परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत सतर्क हो जाना चाहिए और अपने सभी प्रकार के आर्थिक निर्णय बहुत ही समझदारी से लेने चाहिए नहीं तो आपको बहुत बड़ी आर्थिक हानि होगी।

यह भी पढ़ें: सपने में घर बनते देखना कैसा होता है?

(5) सपने में धनिया की चटनी बनाते हुए देखना (Sapne Me Dhaniya Ki Chatni Banate Hue Dekhna)

सपने में धनिया की चटनी बनाते हुए देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको बहुत ज्यादा आर्थिक लाभ होने वाला है। आने वाले दिनों में आप जो भी कार्य करेंगे चाहे वह निवेश हो, चाहे कोई नौकरी हो, व्यापार हो उसमें आपको अत्यधिक धनलाभ प्राप्त होगा। यदि आप सपने में धनिए को पत्थर पर पीसकर चटनी बनाते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा होने वाला है। यदि आप अभी बीमार चल रहे हैं तो आने वाले दिनों में आप पूरी तरह से स्वस्थ होने वाले हैं और यदि आप अभी स्वस्थ हैं तो आने वाले दिनों में आप और भी ज्यादा स्वस्थ रहने वाले हैं।

(6) सपने में हरा धनिया खरीदना (Sapne Me Hara Dhaniya Kharidna)

सपने में हरा धनिया खरीदना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने वाला है और आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। यदि आप सपने में अपने परिवार के साथ बाजार जाते हैं और वहां से धनिया खरीद कर लाते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको अपने परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलने वाला है। आप किसी हिल स्टेशन या ऐसी जगह पर घूमने जाएंगे जहां पर हरियाली होगी। यदि आप सपने में अपने किसी दोस्त को हरा धनिया खरीदते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आप अपने दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

यदि यह सपना किसी गर्भवती महिला को आता है तो इसका अर्थ होता है कि उस महिला का स्वास्थ्य आने वाले दिनों में अच्छा रहने वाला है और उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

(7) सपने में धनिया के बीज देखना (Sapne Me Dhaniya Ke Beej Dekhna)

सपने में धनिया के बीज देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा और इस यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपको खुशखबरी प्राप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में तुलसी का पौधा देखना कैसा सपना होता है?

(8) सपने में बहुत सारा हरा धनिया देखना (Sapne Me Bahut Sara Hara Dhaniya Dekhna)

सपने में बहुत सारा हरा धनिया देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको किसी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होने वाला है। यह यात्रा नौकरी या व्यापार से संबंधित हो सकती है जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपको बहुत सारी खुशियां प्राप्त होने वाली है। यदि आप किसी ट्रक में बहुत सारा धनिया रखा हुआ देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके हाथों कोई बहुत अच्छा काम होने वाला है जिससे बहुत सारे लोगों को लाभ प्राप्त होगा और आपको खुशी प्राप्त होगी।

(9) सपने में धनिया का खेत देखना (Sapne Me Dhaniya Ka Khet Dekhna)

सपने में धनिया का खेत देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना आपके अंदर की खुशी और संतुष्टि को दिखाता है। यह सपना संकेत करता है कि वर्तमान समय में आप अपने जीवन से बहुत खुश हैं और संतुष्ट हैं आज आपके पास सुख, शांति, समृद्धि के वह सब कुछ साधन मौजूद हैं जो होने चाहिए।

(10) सपने में हरा धनिया काटते हुए देखना (Sapne Me Hara Dhaniya Katte Hue Dekhna)

सपने में हरा धनिया काटते हुए देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप अपने व्यापार में बहुत उन्नति करने वाले हैं जिससे आपको अत्यधिक धनलाभ प्राप्त होगा। इस सपने से यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले समय में आपके रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको नौकरी में उन्नति प्राप्त होने वाली है जिससे आपकी सैलरी में भी वृद्धि होगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

(11) सपने में धनिया की सब्जी बनाते देखना (Sapne Me Dhaniya Ki Sabji Banate Dekhna)

सपने में धनिया की सब्जी बनाते हुए देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी मानसिक क्षमता बहुत ही ज्यादा बढ़ने वाली है जिससे आप बड़ी-बड़ी समस्याओं को पल भर में ही हल कर लेंगे। यदि आपको अंदर से डर महसूस होता है तो आने वाले समय में आपके अंदर का डर भी दूर होने वाला है। इस तरह से यह शुभ सपना है।

(12) सपने में धनिया खाना (Sapne Me Dhaniya Khana)

सपने में धनिया खाना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके जीवन की सभी परेशानियां धीरे-धीरे करके हल होने वाली है। इन परेशानियों के हल होने से आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे आपको बड़ी सफलता जीवन में प्राप्त होगी। यदि आप सपने में किसी पशु को धनिया खाते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इस तरह से यह शुभ सपना है।

यह भी पढ़ें: सपने में पापा को देखना कैसा माना जाता है?

(13) सपने में घर में धनिया उगाते देखना (Sapne Me Ghar Me Dhaniya Ugate Dekhna)

सपने में घर में धनिया उगाते हुए देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके हाथों किसी नए कार्य की शुरुआत होने वाली है। इस कार्य से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको अपनी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे थे तो अब वह समय आ रहा है जब आपको अपने कार्य की शुरुआत करना चाहिए।

(14) सपने में धनिया का जूस पीना (Sapne Me Dhaniya Ka Juice Pina)

सपने में धनिया का जूस पीना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आप पूरी तरह से स्वस्थ जीवन जीने वाले हैं। यदि अभी आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो आने वाले समय में आपकी बीमारी ठीक होने वाली है और आप पूरी तरह से स्वस्थ होने वाले हैं। यदि यही सपना कोई गर्भवती महिला देखती है तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में उस महिला को एक शांत स्वभाव और गुणी संतान प्राप्त होने वाली है जो आगे चलकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगी।

(15) सपने में धनिया पाउडर देखना (Sapne Me Dhaniya Powder Dekhna)

सपने में धनिया पाउडर देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपका जीवन और आपकी कार्यशैली आसान होने वाली है। अभी जिन कार्यों को करने में आपको कठिनाई महसूस होती है आने वाले दिनों में वही कार्य आप बहुत सरलता से कर लेंगे और आपका जीवन बहुत सरलता से आगे बढ़ेगा।

(16) सपने में धनिया पीसते देखना (Sapne Me Dhaniya Peeste Dekhna)

यदि आप सपने में हाथ वाली चक्की से धनिया पीसते हुए देखते हैं तो यह शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आप पुरानी चीजों का आधुनिक तरीके से उपयोग करने वाले हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको किसी भी पुरानी चीज को बेकार समझकर नहीं फेंकना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में अपने दुश्मन को देखना कैसा माना जाता है?
सपने में एयरोप्लेन में यात्रा करते देखना कैसा होता है?
सपने में बस देखना कैसा होता है?
सपने में ट्रैन में यात्रा करना कैसा होता है?
सपने में स्कूटर चलाते देखना कैसा माना जाता है?