सपने में जज को देखना | Sapne Me Judge Ko Dekhna

judge

सपने में जज को देखना | Sapne Me Judge Ko Dekhna

जज वह व्यक्ति होता है जो कोर्ट में बैठकर निर्णय सुनाता है। जब भी दो पक्षों के बीच में विवाद होता है तो वे अपने विवाद को न्यायपालिका के समक्ष ले जाते हैं जहां पर जज उन दोनों पक्षों की बातों को सुनता और समझता है और निष्पक्ष होकर अपना निर्णय सुनाता है। जब जज निर्णय सुनाते हैं तो इससे किसी को लाभ होता है तो किसी को नुकसान भी होता है। जब हम सपने में जज को देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है और जज से जुड़े सपने हमें क्या संकेत देते हैं क्या यह सपने शुभ माने जाते हैं या फिर अशुभ?

(1) सपने में जज को देखना (Sapne Me Judge Ko Dekhna)

सपने में जज को देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपने जिस कार्य के लिए बहुत परिश्रम किया है आपका वह परिश्रम बेकार जाने वाला है। यह सपना आने वाले दिनों में असफलता मिलने का सूचक होता है। किसी कार्य के लिए आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उस कार्य में आपको उतनी ही ज्यादा परेशानियां आएंगी और अंत में आपको असफलता ही हाथ लगेगी। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत समझदारी से अपने सभी कार्य करने चाहिए और अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करना चाहिए जिससे जो कार्य आप करें उस कार्य में आपकी मेहनत बेकार ना जा पाए।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में किसी और को जज के रूप में देखना (Sapne Me Kisi Aur Ko Judge Ke Roop Me Dekhna)

सपने में किसी और को जज के रूप में देखना भी अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको असफलता प्राप्त होने वाली है। आप जो कार्य कर रहे हैं उस कार्य में आगे चलकर आपको असफलता प्राप्त होगी। इस सपने को देखने के बाद भी आपको अपने कार्य करने के तरीके में सुधार करना चाहिए जिससे आपको असफलता प्राप्त ना हो।

यह भी पढ़ें: सपने में इंजेक्शन लगाना कैसा सपना होता है?

(3) सपने में खुद को जज के रूप में देखना (Sapne Me Khud Ko Judge Ke Roop Me Dekhna)

सपने में खुद को जज के रूप में देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि अभी आप जो कार्य कर रहे हैं या फिर जिस स्थान पर कार्य कर रहे हैं वहां की बागडोर अब आपके हाथों में आने वाली है। हो सकता है आने वाले समय में आपको बड़ी पोस्ट पर प्रमोशन मिल जाए और आप एक बड़े अधिकारी बन जाए जिससे उस कार्यालय में या उस स्थान पर आपकी बातों को बहुत अधिक महत्व दिया जाने लगे। इस सपने से यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले समय में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि अभी आप एक विद्यार्थी हैं और आप सपने में खुद को जज के रूप में देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आप एक अधिकारी बनने वाले हैं।

(4) सपने में जज की तरह फैसला सुनाना

सपने में जज की तरह फैसला सुनाना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में लोगों का भरोसा आपके प्रति बढ़ने वाला है जिससे लोग आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें भी रखेंगे। आप जो कार्य वर्तमान समय में कर रहे हैं उस कार्य को आगे बढ़ाते जाएं उस कार्य में आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी साथ में उस कार्य से आप धन भी अर्जित करेंगे।

यह भी पढ़ें:-
सपने में धनिया काटते देखना कैसा होता है?
सपने में घर बनते हुए देखना कैसा माना जाता है?
सपने में तुलसी के बीज देखना कैसा होता है?
सपने में अपने पिता को देखना कैसा माना जाता है?
सपने में अपने शत्रु को देखना कैसा होता है?