सपने में बाल देखना कैसा होता है | Sapne Mein Baal Dekhna Kaisa Hota Hai

beautiful-girl-long-hair

सपने में बाल देखना कैसा होता है | Sapne Mein Baal Dekhna Kaisa Hota Hai

हमारे अच्छे दिखने में बालों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जब हमारे बाल घने, मुलायम और काले होते हैं तो हम कई प्रकार की हेयर स्टाइल करते हैं जिससे हम सुंदर और आकर्षक नजर आते हैं।

चाहे महिला हो या पुरुष दोनों के लिए बाल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बालों के बिना हमारा व्यक्तित्व बहुत फीका नजर आने लगता है। जब हम सपने में बालों को देखते हैं या बालों से जुड़ा कोई सपना देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में बालों को देखना अच्छा माना गया है या भविष्य के बारे में कुछ बुरा होने का संकेत प्राप्त होता है?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में काले बाल देखना (Sapne Me Kale Baal Dekhna)

सपने में काले बाल देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी परेशानियां और तनाव दूर होने वाला है और आप चिंता मुक्त, सुख, शांति, समृद्धि का जीवन जीने वाले हैं। वर्तमान समय में आपके जीवन में जो भी चिंताएं हैं वे सभी चिंताएं आने वाले समय में पूरी तरह से समाप्त होने वाली हैं। इस तरह से इसे बहुत ही अच्छा सपना माना गया है।

(2) सपने में सफेद बाल देखना (Sapne Me Safed Baal Dekhna)

सपने में सफेद बाल देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां और मानसिक तनाव बढ़ने वाला है। इस सपने को देखने के बाद आपको मानसिक तनाव का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आगे परेशानियां बढ़े। जब आपके जीवन में परेशानियां आएंगी तब आपको परेशानियों का हल ढूंढना है और समझदारी से अपनी परेशानियों को हल करना है।

(3) सपने में सीधे बाल देखना (Sapne Me Sidhe Baal Dekhna)

सपने में सीधे बाल देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अपने कार्यों में बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है। आप जो भी कार्य कर रहे हैं और उस कार्य के लिए आप जितने भी लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं उस कार्य में आपको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में छिपकली से डरना कैसा होता है?

(4) सपने में घुंघराले बाल देखना (Sapne Me Ghungrale Baal Dekhna)

सपने में घुंघराले बाल देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप किसी परेशानी में फंसने वाले हैं।

इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत समझदारी से कार्य करना चाहिए। यदि आप नासमझी में कोई कार्य करेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे जिससे आपको कई प्रकार से नुकसान उठाना पड़ेगा।

(5) सपने में बाल बनाते देखना (Sapne Me Baal Banate Dekhna)

सपने में बाल बनाते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस कार्य की बागडोर आपके ही हाथों में रहेगी और आगे चलकर इस कार्य से आपको बहुत लाभ होगा।

(6) सपने में नकली बाल लगाते देखना (Sapne Me Nakli Baal Lagate Dekhna)

यदि आप सपने में खुद को नकली बाल लगाते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपका कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपको धोखा देने वाला है। इस सपने को देखने के बाद आपको आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करेंगे तो आपको धोखा मिलेगा जिससे आपको कई प्रकार से नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सपने में दोस्त को देखना कैसा होता है?

(7) सपने में बालों को झड़ते देखना (Sapne Me Baalo Ko Jhadte Dekhna)

सपने में बालों को झड़ते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको नुकसान होने वाला है। आप जो भी कार्य करते हैं उस कार्य में समझदारी से निर्णय लेने होंगे नहीं तो आपको नुकसान होने की संभावना है।

(8) सपने में बालों का गुच्छा देखना (Sapne Me Balo Ka Guchchha Dekhna)

सपने में बालों का गुच्छा देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके ऊपर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। इस सपने को देखने के बाद आपको मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

(9) सपने में बाल काटते देखना (Sapne Me Baal Katte Dekhna)

यदि आप सपने में बाल काटते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप अपना पैसा व्यर्थ में खर्च करने वाले हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको फिजूलखर्ची करने से बचना चाहिए और पैसे का सही इस्तेमाल करना चाहिए नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें:-
बीमार व्यक्ति को सपने में शमशान दिखना कैसा होता है?
सपने में करेला काटते देखना कैसा होता है?
सपने में लौकी की सब्जी बनाते देखना कैसा होता है?
सपने में बहुत सारे कपड़े देखना कैसा होता है?
सपने में समुद्र में डूबना कैसा होता है?