सपने में मुर्गी देखना कैसा होता है | Sapne Mein Murgi Dekhna Kaisa Hota Hai

hen

सपने में मुर्गी देखना कैसा होता है | Sapne Mein Murgi Dekhna Kaisa Hota Hai

सपनों की दुनिया रहस्यपूर्ण मानी जाती है। हमें कई प्रकार के सपने नींद में आते हैं। कई बार हम बहुत अजीब सा सपना भी देखते हैं जिसका मतलब हमें समझ में नहीं आता, कई बार नींद में हमें जो सपने आते हैं सुबह तक हम उन सपनों को भूल जाते हैं। जब हमें सपने में मुर्गी दिखाई देती है तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में मुर्गी को देखना अच्छा सपना माना जाता है या इससे हमें भविष्य में कुछ बुरा होने का संकेत प्राप्त होता है?

(1) सपने में मुर्गी देखना (Sapne Me Murgi Dekhna)

सपने में मुर्गी देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको दांपत्य सुख मिलने वाला है। यदि अभी आप अविवाहित हैं तो बहुत जल्द आपकी शादी होने वाली है जिससे आपको गृहस्थ का सुख प्राप्त होगा और यदि आप शादीशुदा हैं पर आपके गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं जिस वजह से आपको गृहस्थ जीवन का सुख नहीं मिल पा रहा है तो जल्द ही आपकी वे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी जिससे आपको गृहस्थ जीवन का सुख प्राप्त होगा।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में मुर्गी काटते देखना (Sapne Me Murgi Katte Dekhna)

सपने में मुर्गी काटते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले हैं जिनका लाभ उठाकर आपको अनेक प्रकार से फायदा होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपका अपने जीवन पर पूरी तरह से नियंत्रण है और आप जैसा जीवन जीना चाह रहे थे वैसा ही जीवन जी रहे हैं।

(3) सपने में मुर्गी का अंडा देखना (Sapne Me Murgi Ka Anda Dekhna)

सपने में मुर्गी का अंडा देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में नए परिवर्तन आने वाले हैं जिससे आपके जीवन में नई शुरुआत होगी। आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। यदि वर्तमान में आप अविवाहित हैं तो आने वाले दिनों में आपको अच्छा जीवन साथी मिल सकता है जिससे आपके जीवन में नई शुरुआत होगी और आपको खुशी भी प्राप्त होगी या आप आने वाले समय में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा और आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: सपने में आधा भरा स्विमिंग पूल देखना कैसा होता है?

(4) सपने में मुर्गी के साथ उसके बच्चों को देखना

यदि आप सपने में मुर्गी के साथ उसके बच्चों को देखते हैं तो इसे भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके घर परिवार में शांति बनी रहेगी जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी और आपके परिवार में सुख, समृद्धि भी बढ़ेगी।

(5) सपने में मरी मुर्गी देखना (Sapne Me Mari Murgi Dekhna)

सपने में मरी मुर्गी देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

(6) सपने में मुर्गी पकड़ते देखना (Sapne Me Murgi Pakadna)

यदि आप सपने में खुद को मुर्गी पकड़ते हुए देखते हैं तो इस सपने के दो अर्थ निकलते हैं। यदि आप मुर्गी पकड़ने के लिए बहुत प्रयास करते हैं उसके बाद भी आप मुर्गी को नहीं पकड़ पाते तो यह सपना संकेत करता है कि मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी। यदि आप सपने में मुर्गी पकड़ने का बहुत प्रयास करते हैं और आखिर में मुर्गी को पकड़ लेते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

(7) सपने में मुर्गी को मारना (Sapne Me Murgi Ko Marna)

यदि आप सपने में देखते हैं कि आप किसी मुर्गी को मार रहे हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता प्राप्त होने वाली है। जो भी कार्य आप करेंगे उस कार्य में आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें:-
सपने में काले बाल देखना कैसा होता है?
सपने में हाथी से डरना कैसा होता है?
सपने में पुराने दोस्त को देखना कैसा होता है?
सपने में शमशान घाट देखना कैसा होता है?
सपने में करेला काटते देखना कैसा होता है?