सपने में दिवाली देखना कैसा होता है | Sapne Me Diwali Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में दिवाली देखना कैसा होता है | Sapne Me Diwali Dekhna Kaisa Hota Hai

दिवाली को असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की जीत के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। दिवाली के दिन भगवान राम रावण का वध करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे इसलिए उनके आगमन की खुशी में दिवाली का त्यौहार दीये जलाकर, मिठाई बांटकर मनाया जाता है। दिवाली के दिन गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा भी की जाती है और सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। जब हम सपने में खुद को दिवाली मनाते हुए देखते हैं या दिवाली से जुड़ा कोई सपना देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में दिवाली देखना अच्छा माना जाता है या फिर बुरा।

(1) सपने में दिवाली देखना (Sapne Me Diwali Dekhna)

a boy lighting a sparkler

सपने में दिवाली देखना शुभ सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक नुकसान होने वाला है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में आर्थिक नुकसान होने वाला है, यदि आपने कहीं पर निवेश किया हुआ है तो आपको अपने निवेश में आर्थिक नुकसान हो सकता है, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और आर्थिक नुकसान से बचने का प्रयास करना चाहिए।

(2) सपने में दिवाली मनाते देखना (Sapne Me Diwali Manate Dekhna)

सपने में दिवाली मनाते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को दिवाली मनाते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं और आने वाले सभी त्योहार आप बहुत अच्छी तरह से, अपने परिवार के साथ खुशियों के साथ मनाने वाले हैं।

(3) सपने में पटाखे देखना (Sapne Me Patake Dekhna)

fireworks are going off

सपने में पटाखे देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में ढेरों खुशियां आने वाली हैं और आपको उन्नति भी प्राप्त होने वाली है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आप अपने व्यापार में उन्नति करने वाले हैं, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी नौकरी में उन्नति प्राप्त होने वाली है साथ ही आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां भी आने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपनों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो आपको जरूर जानना चाहिए।

(4) सपने में दिवाली की पूजा करते देखना (Sapne Me Diwali Ki Puja Karna)

सपने में दिवाली की पूजा करते देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आने वाली है। आने वाले समय में आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली है और आपको आर्थिक लाभ होने वाला है साथ ही आपके जीवन में खुशियां भी आने वाली है।

(5) सपने में दीपावली की मिठाई खाना (Sapne Me Diwali Ki Mithai Khana)

सपने में दिवाली की मिठाई खाते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके सभी बिगड़े हुए काम पूरे होने वाले हैं और आपको आर्थिक लाभ होने वाला है।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

दीपावली के दिन क्या देखना शुभ माना जाता है?

दीपावली के दिन उल्लू देखना शुभ माना गया है क्योंकि उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन होता है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन उल्लू दिखाई देने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसलिए दीपावली के दिन उल्लू देखना अच्छा माना जाता है।

सपने में जलता हुआ दीपक देखने का क्या मतलब है?

सपने में जलता हुआ दीपक देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको बड़े पद की प्राप्ति होने वाली है। यह सपना राजयोग का संकेत भी करता है। बड़ा पद प्राप्त होने से समाज में आपका मान-सम्मान, प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी साथ ही आपके परिवार की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

दीपावली के लिए स्नान करने का समय क्या है?

दीपावली के दिन प्रातः काल में स्नान करना शुभ माना जाता है इसके साथ ही आप शाम को पूजा करने से पहले भी स्नान कर सकते हैं।

दिवाली में क्या नहीं खाना चाहिए?

दिवाली के दिन मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए साथ ही नशीले पदार्थ और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-
सपने में समोसा खाते देखना कैसा होता है?
सपने में इडली सांभर देखना कैसा होता है?
सपने में बॉस से बात करते देखना कैसा होता है?