सपने में गोलगप्पे खाना कैसा होता है | Sapne Me Golgappe Khana Kaisa Hota Hai

सपने में गोलगप्पे खाना कैसा होता है | Sapne Me Golgappe Khana Kaisa Hota Hai

गोलगप्पे को पानीपुरी भी कहा जाता है। गोलगप्पे का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आने लगता है। गोलगप्पे में तीखी, मीठी खटाई और मटर डालकर खाया जाता है। गोलगप्पे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं इसलिए ज्यादातर लोगों को गोलगप्पे खाना बहुत पसंद होता है और जब भी उन्हें मौका मिलता है वे समय निकालकर गोलगप्पे खाने के लिए निकल जाते हैं। जब हम सपने में गोलगप्पे देखते हैं या गोलगप्पे खाते देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में गोलगप्पे देखना अच्छा सपना माना गया है या फिर बुरा?

(1) सपने में गोलगप्पे देखना (Sapne Me Golgappe Dekhna)

सपने में गोलगप्पे देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अपना मनपसंद कार्य करने का मौका मिलने वाला है। हो सकता है आपको व्यापार करना पसंद हो तो आने वाले दिनों में आप अपने व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, यदि आपको बैंक की नौकरी करना पसंद है और आप बैंक के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपका सिलेक्शन हो सकता है जिससे आपको बैंक में नौकरी मिल सकती है, यदि आप वर्तमान में कोई नौकरी कर रहे हैं और वह कार्य आपको पसंद नहीं आ रहा है तो आने वाले दिनों में आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं जिसमें आपको अपना पसंदीदा कार्य करने का मौका मिल सकता है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में गोलगप्पे खाना (Sapne Me Golgappe Khana)

सपने में गोलगप्पे खाना अच्छा माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होने वाली है साथ ही उस कार्य को करने में आपको बहुत मजा भी आने वाला है। यदि आप किसी कार्य के लिए बहुत लंबे समय से परिश्रम कर रहे थे तो आपको उस कार्य में सफलता और आनंद दोनों प्राप्त होने वाले हैं।

(3) सपने में गोलगप्पे बनाते देखना (Sapne Me Golgappe Banate Dekhna)

सपने में गोलगप्पे बनाते देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप अपने कार्यों को अपनी काबिलियत से पूरा करने वाले हैं। आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए किसी की भी सहायता लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यदि आप गोलगप्पे बनाते समय किसी की मदद लेते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आप यदि अपने कार्य को खुद पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपको उसमें नुकसान हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों की मदद लेनी होगी तभी आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: सपनों से जुड़े ये रोचक तथ्य आपको हैरान कर देंगे।

(4) सपने में किसी को गोलगप्पे खिलाना (Sapne Me Kisi Ko Golgappe Khilana)

यदि आप सपने में किसी को गोलगप्पे खिलाते हैं तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि जिस व्यक्ति को आप किसी कार्य को सिखा रहे है वही व्यक्ति आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचाने वाला है। इस सपने को देखने के बाद आपको किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए और अपने हुनर को समय आने पर ही दिखाना चाहिए। यदि आप अपना हुनर किसी को भी सिखा देंगे तो आगे आपको नुकसान होगा।

(5) सपने में गोलगप्पे का पैकेट खरीदते देखना

सपने में गोलगप्पे का पैकेट खरीदते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अपनी योजनाओं को लागू करने का अवसर प्राप्त होने वाला है। आपने किसी कार्य की योजना बनाई हुई है तो आप उस कार्य को जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

(6) सपने में गोलगप्पे टूटते देखना

यदि आप सपने में देखते हैं कि आप गोलगप्पा खा रहे हैं और खाते समय गोलगप्पा टूट जाता है तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपका कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-
सपने में कचोरी खाते देखना कैसा होता है?
सपने में दिवाली मनाते देखना कैसा होता है?
सपने में समोसा खाते देखना कैसा होता है?