सपने में चांदी के बर्तन देखना कैसा होता है | Sapne Me Chandi Ke Bartan Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में चांदी के बर्तन देखना कैसा होता है | Sapne Me Chandi Ke Bartan Dekhna Kaisa Hota Hai

पहले के समय में जब राजा महाराजा हुआ करते थे तब राजा महाराजा चांदी के बर्तनों में खाना खाया करते थे क्योंकि उन्हें कर के रूप में अत्यधिक धन प्राप्त होता था। आम लोग भी चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, चांदी से बनी मूर्तियां खरीदते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बेचकर धन प्राप्त किया जा सके। चांदी के बर्तन खरीदना पैसे बचाने का एक तरीका होता है जिससे जरूरत पड़ने पर धन प्राप्त हो सकता है। जब हम सपने में चांदी के बर्तन देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में चांदी के बर्तन देखना अच्छा माना जाता है या फिर बुरा?

(1) सपने में चांदी के बर्तन देखना (Sapne Me Chandi Ke Bartan Dekhna)

सपने में चांदी के बर्तन देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने वाली है। यदि आपका व्यापार ठीक से नहीं चल रहा है तो आने वाले दिनों में आपका व्यापार अच्छा चलने लगेगा, यदि अभी आपके पास नौकरी नहीं है तो आने वाले दिनों में आपको नौकरी प्राप्त होने वाली है, यदि अभी आपके परिवार में किसी प्रकार की तना-तनी चल रही है तो आने वाले दिनों में आपके परिवार में शांति आएगी।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में चांदी के बर्तन में दूध पीते देखना (Sapne Me Chandi Ke Bartan Me Doodh Pina)

सपने में चांदी के बर्तन में दूध पीते देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके परिवार में चल रही सभी प्रकार की मुसीबतें दूर होने वाली है और आपके परिवार में शांति आने वाली है, यदि आपकी सेहत गड़बड़ है तो आने वाले दिनों में आपकी सेहत अच्छी होने वाली है और आपके परिवार में बहुत सारी खुशियां आने वाली है।

(3) सपने में चांदी के बर्तन खरीदते देखना (Sapne Me Chandi Ke Bartan Kharidte Dekhna)

सपने में चांदी के बर्तन खरीदते देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाला समय आपका बहुत अच्छा है। आने वाले समय में आपको अत्यधिक धनलाभ होगा। यदि आपने कहीं पर निवेश किया हुआ है तो आपको अपने निवेश में अत्यधिक धनलाभ होगा, यदि आप नौकरी या व्यापार करते हैं तो आपको अपनी नौकरी या व्यापार में अत्यधिक लाभ होगा साथ ही आपको ढेरों खुशियां भी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपनों में हुए ये अविष्कार आपको हैरान कर देंगे।

(4) सपने में चांदी के बर्तन बेचते देखना (Sapne Me Chandi Ke Bartan Bechte Dekhna)

सपने में चांदी के बर्तन बेचते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको मुसीबतों का सामना करना होगा। मुसीबतों की वजह से आपका तनाव भी बढ़ जाएगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर हो जाएगी। अपने आर्थिक खर्चों को पूरा करने के लिए आपको कर्जा भी उठाना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए।

(5) सपने में चांदी के टूटे बर्तन देखना (Sapne Me Chandi Ke Tute Bartan Dekhna)

सपने में चांदी के टूटे बर्तन देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। आपका अपने भाई से, अपनी पत्नी से, माता-पिता से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए।

यह सपना स्वास्थ्य खराब होने का संकेत भी देता है। आने वाले दिनों में किसी कारण से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना चाहिए।

(6) सपने में चांदी के खराब बर्तन देखना (Sapne Me Chandi Ke Kharab Bartan Dekhna)

सपने में चांदी के खराब बर्तन देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके ऊपर कोई बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है। हो सकता है आपको व्यापार में बड़ा घाटा हो जाए या आपको नौकरी से निकाल दिया जाए या किसी अन्य प्रकार की मुसीबत आपको झेलना पड़ सकती है।

(7) सपने में चांदी देखना (Sapne Me Chandi Dekhna)

सपने में चांदी देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में सुख, शांति आने वाली है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आपका आने वाला समय बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें: सपनों से जुड़े रोचक तथ्य आपको जरूर जानना चाहिए।

(8) सपने में चांदी के बर्तन में खाना खाते देखना (Sapne Me Chandi Ke Bartan Me Khana Khate Dekhna)

सपने में चांदी के बर्तन में खाना खाते देखना बहुत ही शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप बहुत उन्नति करने वाले हैं, आपके जीवन में चल रही सभी प्रकार की परेशानियां दूर होने वाली है और आपके जीवन में सुख-शांति आने वाली है।

(9) सपने में चांदी का सिक्का देखना (Sapne Me Chandi Ka Sikka Dekhna)

सपने में चांदी का सिक्का देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है, आपको उन्नति भी प्राप्त होने वाली है। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में उन्नति करेंगे, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में गोलगप्पे देखना कैसा होता है?
सपने में पोहा खाना कैसा होता है?
सपने में कचोरी खाते देखना कैसा होता है?