सपने में तोता देखना कैसा होता है | Sapne Me Tota Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में तोता देखना कैसा होता है | Sapne Me Tota Dekhna Kaisa Hota Hai

आमतौर पर घरों में पाला जाने वाला पक्षी तोता ही होता है। ज्यादातर लोग घरों में तोता पालते है और उसे पिंजरे में बंद रखते है। ज्यादातर तोते हरे रंग के होते है और इनकी चोंच बहुत नुकीली होती है, आंखें छोटी और बहुत प्यारी लगती हैं। तोते कई रंगों के होते हैं और इनकी कई सारी प्रजातियां भी होती हैं। कई तोते बहुत अच्छा बोलना भी जानते हैं। वैसे तो तोता जंगलों में या फिर ऊंचे पेड़ों पर देखने को मिलते हैं जहां पर ये अपना घर बना कर रहते हैं। लेकिन कई सारे लोग इन्हें अपने घरों में भी पालते हैं। जब हम सपने में तोता देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में तोता देखना अच्छा माना जाता है या फिर बुरा?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में तोता देखना (Sapne Me Tota Dekhna)

blue parrot

सपने में तोता देखना बहुत ही शुभ सपना माना गया है। यह सपना सौभाग्य बढ़ने का सूचक माना जाता है। जब आप सपने में तोता देखते हैं तो आने वाले दिनों में आपको धन, ज्ञान, यश, सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होती हैं। सपने में तोता देखने के बाद आपके व्यापार में वृद्धि होती है, नौकरी में प्रमोशन मिलता है और आपके जीवन में खुशहाली आती है।

(2) सपने में तोते का जोड़ा देखना (Sapne Me Tote Ka Joda Dekhna)

सपने में तोते का जोड़ा देखना भी बहुत ही अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है। यदि आपकी अभी-अभी शादी हुई है तो आपका आने वाला समय बहुत अच्छा है और यदि आपकी शादी को कुछ समय बीत गया हैं और आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आने वाले दिनों में आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बीतेगा।

(3) सपने में तोते से बात करते देखना (Sapne Me Tote Se Baat Karna)

सपने में खुद को तोते से बात करते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपका विश्वसनीय व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको किसी पर भी बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको आगे चलकर पछताना पड़ सकता है।

(4) सपने में तोते को हमला करते देखना (Sapne Me Tote Ko Hamla Karte Dekhna)

सपने में तोते को हमला करते देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि भविष्य में आपको बहुत बड़ी हानि होने वाली है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में बहुत बड़ी हानि हो सकती है, यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी नौकरी में किसी प्रकार से हानि हो सकती है। इसके साथ ही यह सपना आने वाले समय में धोखा मिलने का संकेत भी देता है।

यह भी पढ़ें: सपनों के बारे में रोचक तथ्य आपको हैरान कर देंगे।

(5) सपने में खुद को तोता मारते देखना (Sapne Me Khud Ko Tota Marte Dekhna)

सपने में खुद को तोता मारते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप जो कार्य कर रहे हैं उस कार्य में आप कोई बड़ी गलती करने वाले हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और अपने सभी कार्य बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। यदि आप लापरवाही बरतते हैं तो आगे चलकर आपको कोई बड़ी परेशानी का सामना करना होगा।

(6) सपने में मरा हुआ तोता देखना (Sapne Me Mara Hua Tota Dekhna)

सपने में मरा हुआ तोता देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको धन का समझदारी से प्रयोग करना चाहिए साथ ही किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान होगा।

(7) सपने में सफेद तोता देखना (Sapne Me Safed Tota Dekhna)

white parrot

सपने में सफेद तोता देखना अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। आपने जो भी मनोकामना मांगी थी वह बहुत जल्द पूरी होने वाली है। यदि आप नौकरी चाह रहे थे तो बहुत जल्द आपको नौकरी मिलने वाली है, यदि आप व्यापार शुरू करना चाहते थे तो बहुत जल्द आपका व्यापार शुरू होने वाला है, यदि आप शादी करना चाहते थे तो बहुत जल्द आपकी शादी होने वाली है।

(8) सपने में तोता का बच्चा देखना (Sapne Me Tota Ka Bacha Dekhna)

सपने में तोते के मरे बच्चे को देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपने जो योजनाएं बनाई हुई है आने वाले समय में वे योजनाएं असफल होने वाली है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करना चाहिए नहीं तो आपकी योजनाएं असफल हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: ये अविष्कार सपनों के माध्यम से हुए है।

(9) सपने में बहुत सारे तोते देखना (Sapne Me Bahut Sare Tote Dekhna)

सपने में बहुत सारे तोते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपका सौभाग्य बढ़ने वाला है जिससे आपके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। यदि अभी आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी, यदि वर्तमान में आपके जीवन में सुख, शांति की कमी है तो आने वाले दिनों में आपके जीवन में सुख, शांति आएगी।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

सपने में तोता पकड़ने का मतलब क्या होता है?

सपने में तोता पकड़ने का मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आप किसी को आपकी पीठ पीछे मजाक उड़ाते हुए पकड़ने वाले हैं। आपके आसपास ऐसे लोग हैं जो सामने तो आपसे अच्छा व्यवहार करते हैं लेकिन आपकी पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाते हैं। जब आपको यह पता चल जाए कि वे कौन लोग हैं जो आपकी पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाते हैं तो आपको ऐसे लोगों से संभल कर रहना चाहिए।

सपने में तोता और कबूतर देखना?

सपने में तोता देखना ज्ञान, यश, सम्मान, प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति का सूचक माना जाता है। वहीं सपने में कबूतर देखना जीवन में शांति, सुख, सौभाग्य में बृद्धि, धन आगमन का सूचक माना जाता है।

सुबह सुबह तोता देखने से क्या होता है?

यदि आप सुबह सोकर उठते हैं और आपको अपनी छत पर, आंगन में या बगीचे में तोता दिखाई देता है तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है, आपके घर में खुशियां आने वाली हैं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है।

तोता कौन से भगवान की सवारी है?

ऐसा माना जाता है कि तोता रति के पति कामदेव की सवारी है।

घर में तोता आने से क्या होता है?

शास्त्रों के अनुसार घर में तोता आना शुभ माना जाता है। तोता कामदेव की सवारी है साथ ही तोते का संबंध कुबेर से भी है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार घर में तोता आना धन लाभ और व्यापार में तेजी का सूचक माना जाता है।

क्या घर में तोता रखना शुभ होता है?

घर में तोता रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तोता होता है वहां पर कई सारी बीमारियों का खतरा नहीं होता, तोते के घर में रहने से दरिद्रता नहीं आती है। यदि आपके घर में तोता नहीं है तो आप अपने घर में तोते की तस्वीर रख सकते हैं। ऐसा करने से राहु, केतु और शनि की बुरी नजर भी आपके घर पर नहीं पड़ती और घर में किसी की अकाल मृत्यु की संभावना भी नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में गाय और बैल देखना कैसा होता है?
सपने में शनि देव का मंदिर देखना कैसा होता है?
सपने में हनुमान चालीसा देखना कैसा होता है?