सपने में सिक्के देखना कैसा होता है | Sapne Mein Sikke Dekhna Kaisa Hota Hai

सिक्कों के तीन ढेर लगे हुए हैं

सपने में सिक्के देखना कैसा होता है | Sapne Mein Sikke Dekhna Kaisa Hota Hai

नींद में हम जो सपने देखते हैं वह हमें भविष्य के बारे में पहले से ही सचेत कर देते हैं इसीलिए सपनों के बारे में हमें सही जानकारी होना जरूरी रहता है। कई बार हम सपने में सिक्कों को देखते हैं। सिक्के मुद्रा का ही एक रूप होते हैं जिनके जरिए हम अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करते हैं। जब हम सपने में सिक्कों को देखते हैं तब यह सपना हमें क्या संकेत करता है? क्या यह शुभ होता है या फिर अशुभ?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में सिक्के देखना (Sapne Mein Sikke Dekhna)

यदि आप अपने सपने में सिक्के किसी को देते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक हानि होने वाली है। इसके साथ ही यदि आपको सपने में कोई सिक्के देता है तो यह अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको मुनाफा होने वाला है। इस तरह से यह अच्छा सपना रहता है।

यह भी पढ़ें: सपने में पैसे लेना कैसा होता है

(2) अपने में सोने का सिक्का देखना (Sapne Me Sone Ka Sikka Dekhna)

सपने में सोने का सिक्का देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने वाली है और आपको धनलाभ भी होने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो उसमें आपका प्रमोशन हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो उसमें आपको कोई बड़ा धनलाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने वाली है। इस तरह से सपने में सोने का सिक्का देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

(3) सपने में चांदी का सिक्का देखना (Sapne Me Chandi Ke Sikke Dekhna)

सपने में चांदी का सिक्का देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके ज्ञान में वृद्धि होने वाली है और आप अपने जीवन में उन्नति करने वाले हैं। आप जो भी कार्य कर रहे हैं चाहे वह नौकरी हो या व्यापार उसमें आपको उन्नति मिलने वाली है। इस सपने से यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले समय में समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है और आपको आपके माता-पिता का सहयोग भी आपके कार्यों में प्राप्त होने वाला है। इस तरीके से सपने में चांदी का सिक्का देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

(4) सपने में तांबे का सिक्का देखना (Sapne Me Tambe Ka Sikka Dekhna)

सपने में तांबे का सिक्का देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक और शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। यदि पिछले कुछ दिनों से आप शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे थे तो आने वाले दिनों में आपकी ये परेशानियां दूर होने वाली है और आपके जीवन में सुख और शांति आने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में घर में चोरी होते देखना

(5) सपने में सिक्कों का ढेर देखना (Sapne Me Sikko Ka Dher Dekhna)

यदि आप अपने सपने में सिक्कों का ढेर देखते हैं तो इसे भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप अपने आपको बहुत ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप अपने सभी कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूर्ण करेंगे जिससे आपको उन कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आने वाले समय में आपको धनलाभ होने वाला है और आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है।

(6) सपने में खोटा सिक्का देखना (Sapne Me Khota Sikka Dekhna)

सपने में खोटा सिक्का देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। यह सपना यह संकेत भी करता है कि आने वाले समय में आपको धनहानि हो सकती है इसलिए ना तो आपको कहीं पर भी कोई निवेश करना चाहिए और ना ही किसी को धन उधार देना चाहिए।

(7) सपने में सिक्का उठाते हुए देखना (Sapne Me Sikka Uthate Dekhna)

यदि आप अपने सपने में कोई सिक्के को उठाते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में पैसा आपको मिलने वाला है या आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। इस तरह से यह अच्छा सपना है।

यह भी पढ़ें:-

सपने में चोरी होते देखना

सपने में कुत्ता देखना

सपने में काला कुत्ता देखना

सपने में पैसे मिलना

सपने में पैसे देखना