सपने में देवरानी को देखना कैसा होता है | Sapne Me Devrani Ko Dekhna Kaisa Hota Hai
परिवार में देवरानी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। यदि देवरानी समझदार होती है तो परिवार में एकता बनाए रखती है जिससे परिवार में कभी लड़ाई-झगड़े नहीं होते और यदि देवरानी नासमझ होती है, झगड़ालू नेचर की होती है तो वह घर परिवार में लड़ाई झगड़े करवाती है जिससे परिवार की एकता टूट जाती है और धीरे-धीरे परिवार बिखरने लगता है।
जब हम सपने में देवरानी को देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में देवरानी को देखना अच्छा माना गया है या इससे भविष्य में कुछ बुरा होने का संकेत प्राप्त होता है?
(1) सपने में देवरानी को देखना (Sapne Me Devrani Ko Dekhna)

सपने में देवरानी को देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप अपनी नौकरी या व्यापार में तरक्की करने वाली हैं जिससे आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आपको अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होने वाली है।
(2) सपने में जेठानी को देखना (Sapne Me Jethani Ko Dekhna)

सपने में जेठानी को देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके परिवार में सुख समृद्धि आने वाली है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बहुत अच्छी होने वाली है। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है।
(3) सपने में बहनोई को देखना (Sapne Me Bahnoi Ko Dekhna)
सपने में बहनोई को देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि बहुत जल्द आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां आने वाली है। यह खुशियां व्यापार, नौकरी, धनलाभ, सुखी गृहस्थ जीवन, संतान के रूप में हो सकती हैं।
(4) सपने में ननंद को देखना (Sapne Me Nanad Ko Dekhna)

यदि आपको सपने में आपकी ननंद नजर आती है तो इसे भी शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप अपनी नौकरी या व्यापार में तरक्की करने वाली हैं जिससे आपको धनलाभ होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होने वाली है। यदि आप पिछले कुछ समय से किसी कार्य के लिए लगातार मेहनत कर रही थी और उस कार्य में आपको सफलता नहीं मिल पा रही थी तो आने वाले समय में आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त होने वाली है।
यह भी पढ़ें: सपने में अपने मायके वालो को देखना कैसा होता है?
(5) सपने में अपनी सास को देखना (Sapne Me Apni Saas Ko Dekhna)

सपने में अपनी सास को देखना अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त होने वाली है। यदि वर्तमान में आप आर्थिक, व्यापारिक, पारिवारिक, मानसिक किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना कर रही हैं तो आने वाले दिनों में ये सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं।
(6) सपने में अपने ससुर को देखना (Sapne Me Apne Sasur Ko Dekhna)
सपने में अपने ससुर को देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। यह समाचार आपको अपने परिवार से, मित्रों से, पड़ोसियों से, सहकर्मियों से प्राप्त हो सकता है।
(7) सपने में अपने साला या साली को देखना (Sapne Me Apne Sala Ya Sali Ko Dekhna)

सपने में अपने साला या साली को देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप जो कार्य कर रहे हैं उस कार्य में आपको तरक्की प्राप्त होने वाली है। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आप तरक्की करेंगे, यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में आप तरक्की करने वाले हैं। इस अपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले दिनों में आपको बहुत सारी खुशियां प्राप्त होने वाली हैं।
(8) सपने में ससुराल वालों को देखना (Sapne Me Sasural Walo Ko Dekhna)
सपने में ससुराल वालों को देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके परिवार में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने परिवार में एकता बनाने का प्रयास करना चाहिए और लड़ाई झगड़े होने से रोकना चाहिए नहीं तो आपका परिवार टूट सकता है।
यह भी पढ़ें:-
➢ सपने में नाई की दुकान देखना कैसा होता है?
➢ सपने में चीता को घायल देखना कैसा होता है?
➢ सपने में टर्टल के बच्चे देखना कैसा होता है?
➢ सपने में खजाना देखना कैसा माना जाता है?
➢ सपने में कनखजूरा से डरना कैसा होता है?