सपनों के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Dreams In Hindi

सपनों के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Dreams In Hindi

आज के समय में कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि सपने निरर्थक होते हैं और इनका कुछ भी अर्थ नहीं होता है। लेकिन यदि हम शास्त्रों की माने तो जो सपने हम देखते हैं उनसे हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाती है।

ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय देखे गये सपने हमेशा सच होते हैं। यह अपने अपने अनुभव की बात है क्योंकि जो सपने हम देखते हैं उन्हें याद रखना और उनका सही अर्थ निकाल पाना आसान नहीं होता है। कई बार जो सपना हम देखते हैं वो सुबह तक हमें याद नहीं रहता है या हम उस सपने को पूरा याद नहीं रख पाते हैं, जिससे सपने का सही अर्थ निकालना कठिन हो जाता है।

स्वप्नशास्त्र या स्वप्न विज्ञान के अनुसार सपने चार प्रकार के होते हैं। जिनमें (1) दैवीय सपने (2) शुभ सपने (3) अशुभ सपने (4) मिश्रित सपने आते हैं। यदि एक ही रात में हमें शुभ और अशुभ सपने दिखते हैं तो हमें केवल शुभ सपनों का ही फल मिलता है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

ऐसा भी माना जाता है कि रात में 12 बजे से पहले देखे गए सपनों का कोई भी फल नहीं होता है। 12 बजे से 1 बजे तक जो सपने आते हैं उनका फल 3 साल में मिलता है। 1 बजे से 2 बजे तक जो सपने आते हैं उनका फल 1 वर्ष में मिलता है। 3 बजे से 4 बजे तक देखे गए सपनों का फल छह माह में मिलता है। 4 बजे से 5 बजे तक देखे गए सपनों का फल 3 माह में मिलता है। 5 बजे से 6 बजे तक देखे सपनों का फल 1 माह में मिलता है।

ऐसी भी मान्यता है कि जो सपने हम देखते हैं उनके बारे में हमें किसी को भी नहीं बताना चाहिए नहीं तो उस सपने का फल नहीं मिलता है।

सपनों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

(1) ऐसा माना जाता है कि जिसका IQ जितना ज्यादा होता है उसे उतने ही ज्यादा सपने आते हैं।

(2) ऐसी मान्यता है कि सपनों के बारे में पहली किताब आज से 6000 साल पहले मिश्र में लिखी गई थी।

(3) अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन ने अपनी मौत को सपने में पहले ही देख लिया था। इस सपने के बारे में उन्होंने अपनी पत्नी को बताया था।

(4) जेम्स वाटसन ने एक सपना देखा था जिसमें उन्होंने सर्पीलाकार सीढ़िया देखी थी। इस सपने को देखने के बाद वे डीएनए (DNA) की खोज के लिए प्रेरित हुए और उन्होंने अपने मित्र फ्रांसिस किक के साथ मिलकर डीएनए पर शोध की।

(5) सिलाई मशीन का आविष्कार करने वाली इलियास होवे ने भी एक सपना देखा था जिसके बाद उन्होंने सिलाई मशीन का आविष्कार किया था।

(6) अंधे लोगों को भी सपने आते हैं। जिन लोगों की आंखें जन्म के बाद चली जाती है वे सपने में चित्र भी देख सकते हैं।

(7) जो सपने हम देखते हैं उनमें से अधिकतर सपने नकारात्मक होते हैं और इन सपनों से हमारे अंदर डर, चिंता और क्रोध आता है।

(8) कुछ रिसर्च से पता चलता है कि जानवरों को भी सपने आते हैं।

(9) जब भी कोई व्यक्ति खर्राटे मारकर सोता है तब उसे सपने नहीं आते हैं।

(10) जो सपना हम देखते हैं उसका लगभग 60% हम पहले ही भूल जाते हैं और उठने के 10 से 15 मिनट बाद हमें सपने का 90% हिस्सा याद नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में अपने पति से बाते करना कैसा होता है?
सपने में बहुत सारे लोगों को शादी में देखना कैसा होता है?
सपने में जवान लड़के को देखना कैसा होता है?