सपनों में हुए ये अविष्कार, जानकर हो जायेंगे हैरान | Inventions Inspired By Dreams
अविष्कार करने के लिए किसी वैज्ञानिक को बहुत ज्यादा सोचना पड़ता है तब जाकर वह एक अच्छा अविष्कार कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई सारे ऐसे अविष्कार हैं जो सपनों के माध्यम से हुए हैं। दुनिया में यदि ये बड़े अविष्कार ना हुए होते तो आज हमारा जीवन कैसा होता इसकी आप खुद ही कल्पना कर पाएंगे। तो जानते हैं ऐसे कौन से अविष्कार है जो सपनों के माध्यम से हुए हैं।
(1) सिलाई मशीन का आविष्कार

एलियास होवे जिन्होंने सिलाई मशीन का आविष्कार किया है एक रात उन्होंने एक सपना देखा। सपने में उन्होंने देखा कि कुछ जंगली आदिवासी लोगों ने उन्हें बंदी बना लिया है और वे लोग नुकीला भाला उन्हें चुभो रहे हैं जिससे उन्हें तकलीफ हो रही है। इस सपने को देखने के बाद एलियास होवे सिलाई मशीन का आविष्कार करने के लिए प्रेरित हुए।
यदि आज सिलाई मशीन ना होती तो आप कल्पना कर सकते हैं कि हम किस तरह के कपड़े पहन रहे होते और हमारा जीवन कैसा होता।
(2) गूगल (Google) का आविष्कार
लैरी पेज को एक डर था कि उन्हें स्टैमफोर्ड विश्वविद्यालय ना जाना पड़े। एक रात उन्होंने सपना देखा जिसमें उन्होंने पूरे वेब को पुराने कंप्यूटर में डाउनलोड कर लिया है। इस सपने को देखने के बाद वे आधी रात को उठे और उन्होंने कुछ गणित किया जिससे उन्हें बहुत प्रसन्नता प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने लगभग 2 साल का समय कुछ चीजों को सीखने में दिया। इसके बाद ही गूगल (Google) का अविष्कार हो सका। यदि लैरी पेज को वह सपना ना आया होता जो आज गूगल ना होता। आज के समय में गूगल का हमारे जीवन में क्या महत्व है यह हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।
(3) डीएनए की खोज

डीएनए की खोज का श्रेय डॉक्टर जेम्स वाटसन को जाता है। डॉक्टर जेम्स वाटसन ने एक सपना देखा था जिसमें उन्होंने सर्पीलाकार सीढ़ियाँ देखीं थी। इस सपने को देखने के बाद वे डीएनए की खोज करने के लिए प्रेरित हुए। इस खोज के लिए उन्हें आगे चलकर नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
(4) आवर्त सारणी की खोज
पायनियरिंग केमिस्ट दिमित्री मेंडेलीव ने रासायनिक तत्वों को एक साथ जोड़ने वाले पैटर्न को बनाने की कोशिश में 10 साल लगा दिये थे लेकिन वे इसे नहीं बना सके। एक रात दमित्री मेंडेलीव ने सपना देखा सपने में एक टेबल देखा जहां सभी तत्व आवश्यकतानुसार गिर गए। उठने पर उन्होंने इस सपने को एक कागज पर लिख लिया। इस सपने के बाद उन्हें आवर्त सारणी बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
(5) द टर्मिनेटर फिल्म
दुनिया की सबसे सफल फिल्मों में से एक द टर्मिनेटर फिल्म की प्रेरणा निर्देशक जेम्स कैमरून को एक सपने से प्राप्त हुई। सपने में जेम्स कैमरून ने देखा एक रोबोट जो आधा कटा हुआ है उसके हाथ में रसोई का चाकू है और वह रेंगता हुआ उसकी तरफ आ रहा है। जब जेम्स कैमरून की नींद खुली तब उन्होंने इसका स्केच पेपर पर बना लिया और बाद में इस पर फिल्म बनाई गई।
(6) परमाणु की संरचना

वैज्ञानिक नील्स बोहर ने एक सपना देखा जिसमें उन्होंने परमाणु के नाभिक को उसके चारों और घूमते हुए इलेक्ट्रॉनों के साथ देखा जैसे ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। इस सपने को देखने के बाद उन्होंने इस खोज के लिए अपने को समर्पित कर दिया और उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें:-
➢ सपने में मंदिर में पूजा करते देखना कैसा होता है?
➢ सपने में मजदूर को काम करते देखना कैसा होता है?
➢ सपने में अपने होने वाले पति को देखना कैसा होता है?