सपने में खुद को तैयार होते हुए देखना | Sapne Me Khud Ko Taiyar Hote Dekhna
तैयार होना हर किसी को अच्छा लगता है क्योंकि जब हम तैयार होते हैं तो हम और भी ज्यादा अच्छे दिखने लगते हैं। लेकिन जब हम सपने में खुद को तैयार होते हुए देखते हैं तो इसे कैसा माना जाता है? क्या सपने में खुद को तैयार होते हुए देखना अच्छा माना गया है या फिर बुरा?
(1) सपने में खुद को तैयार होते हुए देखना (Sapne Me Khud Ko Taiyar Hote Dekhna)

सपने में खुद को तैयार होते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने वाली है। हो सकता है किसी कार्य को करने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे हो लेकिन अभी तक उस कार्य में आपको सफलता नहीं मिल पाई थी तो आने वाले दिनों में उस कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी और कुछ बड़ी उपलब्धियां भी प्राप्त होंगी।
इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आने वाले दिनों में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था और वह आपका धन नहीं लौटा रहा था या अपने किसी और कार्य में धन लगाया हुआ था और वह धन फस गया था तो आपको रुका हुआ धन प्राप्त होने वाला है।
(2) सपने में खुद को दुल्हन बने देखना (Sapne Me Khud Ko Dulhan Bane Dekhna)
यदि आप सपने में खुद को दुल्हन बने देखते हैं तो इस सपने के अलग-अलग अर्थ प्राप्त होते हैं।
यदि कोई पुरुष सपने में खुद को दुल्हन बना हुआ देखता है तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में उसको अपमान का सामना करना होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपको आगे चलकर अपमान का सामना करना पड़े।
यदि कोई विवाहित महिला सपने में खुद को दुल्हन के रूप में तैयार देखती है तो इसे अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में उस महिला के जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
यदि कोई अविवाहित महिला सपने में खुद को दुल्हन के रूप में तैयार देखती है तो यह शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि बहुत जल्द उस लड़की की शादी होने वाली है और उसे अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होने वाला है।
(3) सपने में खुद को लहंगा पहने देखना (Sapne Me Khud Ko Lehenga Pehne Dekhna)
यदि कोई महिला सपने में खुद को लहंगा पहने हुए देखती है तो इसे शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में उस महिला के जीवन में ढेरों खुशियां आने वाली है।
(4) सपने में खुद को साड़ी पहने देखना (Sapne Me Khud Ko Sadi Pahne Dekhna)

यदि कोई अविवाहित महिला सपने में खुद को साड़ी पहने तैयार देखती है तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में उस महिला की शादी होने वाली है। यदि उस महिला की शादी में कोई परेशानियां आ रही थी तो बहुत जल्द उसकी शादी में आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी और जल्द उसकी शादी होगी।
(5) सपने में नए कपड़े पहन कर तैयार होना
यदि आप सपने में खुद को नए कपड़े पहन कर तैयार होते देखते हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। यदि अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो आने वाले दिनों में आपकी शादी हो सकती है, यदि आप किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में आपको नौकरी मिल सकती है, यदि आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो उस एग्जाम में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
(6) सपने में खुद को मेकअप करते देखना

यदि आप सपने में खुद को मेकअप करके तैयार होते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको मान-सम्मान प्राप्त होने वाला है।
यह भी पढ़ें:-
➢ सपने में आईने में खुद को देखना कैसा होता है?
➢ सपने में हीरे का आभूषण देखना कैसा होता है?
➢ सपने में तोरई के बीज देखना कैसा होता है?