सपने में नहर देखना कैसा होता है | Sapne Me Nahar Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में नहर देखना कैसा होता है | Sapne Me Nahar Dekhna Kaisa Hota Hai

आज के समय में नदियों पर बांध बनाए जाते हैं और बांध के पानी को नहर के माध्यम से अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया जाता है। नहरों के माध्यम से पानी को ऐसे स्थानों पर पहुंचाया जाता है जहां पर पानी की समस्या होती है, नदियां नहीं होती। नहरों के जरिए खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल पाता है इसीलिए नहर बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। जब हम सपने में नहर देखते हैं तो इसे कैसा सपना माना गया है? क्या सपने में नहर देखना अच्छा माना जाता है या फिर बुरा?

(1) सपने में नहर देखना (Sapne Me Nahar Dekhna)

सपने में नहर देखना अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं लेकिन इन कार्यों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा परिश्रम करना होगा। इस सपने से एक संकेत और प्राप्त होता है कि बहुत जल्द आप किसी व्यक्ति से मिलने वाले हैं और वह आपका अच्छा मित्र बन सकता है।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में सूखी नहर देखना (Sapne Me Sukhi Nahar Dekhna)

सपने में सूखी नहर देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप किसी से बिछड़ने वाले हैं। हो सकता है कि आपका कोई अच्छा मित्र आपसे किसी कारण से दूर चला जाए या आपका प्रेमी या प्रेमिका आपसे किसी कारण से दूर चले जाएं जिस वजह से आपको दुख का सामना करना पड़े।

(3) सपने में पानी से भरी नहर देखना (Sapne Me Pani Se Bhari Nahar Dekhna)

सपने में पानी से भरी नहर देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में प्रेम, सुख, शांति का आगमन होने वाला है। यदि अभी आपके जीवन में कोई प्रेमी या प्रेमिका नहीं है तो आने वाले दिनों में आपके जीवन में प्रेमी या प्रेमिका का आगमन हो सकता है जिसके आने से आपको सुख, शांति की प्राप्ति होगी।

(4) सपने में बहती नहर देखना (Sapne Me Behti Nahar Dekhna)

सपने में बहती नहर देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता प्राप्त होने वाली है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है और आपके जीवन में सुख, शांति आने वाली है। लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम करना होगा तभी आपके जीवन में यह सब कुछ संभव हो पाएगा।

(5) सपने में नहर का पानी देखना (Sapne Me Nahar Ka Pani Dekhna)

सपने में नहर का पानी देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करने वाले हैं और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है।

(6) सपने में नहर में नहाते देखना (Sapne Me Nahar Me Nahana)

सपने में खुद को नहर में नहाते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। इस शुभ समाचार की वजह से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी।

(7) सपने में नहर में तैरते देखना (Sapne Me Nahar Me Tairna)

सपने में खुद को नहर में तैरते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होने वाली है जिससे आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी।

(8) सपने में नहर पार करते देखना (Sapne Me Nahar Par Karna)

सपने में नहर पार करते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां दूर होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें:-
सपने में नदी के किनारे खड़े देखना कैसा होता है?
सपने में तालाब में तैरते देखना कैसा होता है?
सपने में परवल देखना कैसा होता है?