सपने में काजल देखना कैसा होता है | Sapne Me Kajal Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में काजल देखना कैसा होता है | Sapne Me Kajal Dekhna Kaisa Hota Hai

जब हम छोटे थे तब घर के बड़े हमें काजल लगा दिया करते थे ताकि हमें किसी की नजर ना लगे। आज भी छोटे बच्चों की आंखों पर, उनके माथे पर काजल का टीका लगा दिया जाता है ताकि उन्हें किसी की नजर ना लगे। जब हम सपने में काजल देखते हैं तो इसे कैसा सपना माना गया है? क्या सपने में काजल देखना अच्छा सपना माना जाता है या फिर बुरा?

(1) सपने में काजल देखना (Sapne Me Kajal Dekhna)

cosmetics

सपने में काजल देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको आंखों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए।

(2) सपने में काजल लगाते देखना (Sapne Me Kajal Lagate Dekhna)

सपने में काजल लगाते देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको शारीरिक कष्ट का सामना करना होगा। इस सपने से आने वाले दिनों में अपमानित होने का संकेत भी प्राप्त होता है। आने वाले समय में आपके शत्रु आपके ऊपर झूठा आरोप लगाकर आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(3) सपने में किसी लड़की को काजल लगाते देखना (Sapne Me Kisi Ladki Ko Kajal Lagate Dekhna)

यदि आप अपने सपने में किसी युवा लड़की को काजल लगाते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस परेशानी की वजह से आपको बदनामी का सामना भी करना पड़ सकता है।

यदि आप सपने में किसी विवाहित महिला को काजल लगाते हुए देखते हैं तो यह सपना भी अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक संकट का सामना करना होगा। आपका कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है। इस सपने को देखने के बाद भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

(4) सपने में काजल खरीदते देखना (Sapne Me Kajal Kharidna)

सपने में काजल खरीदते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में परेशानियां आने वाली हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और आने वाली परेशानियों का समझदारी से सामना करना चाहिए।

(5) सपने में खुद को काजल लगाते हुए देखना (Sapne Me Khud Ko Kajal Lagate Dekhna)

यदि सपने में कोई पुरुष खुद को काजल लगाते हुए देखता है तो इसे अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको पुराना प्यार वापस मिलने वाला है। हो सकता है कि आप पहले किसी लड़की से प्यार करते थे और वह आपसे किसी कारण से बिछड़ गई थी तो आने वाले दिनों में आपको अपना पुराना प्यार फिर से मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें:-
सपने में मेले के झूले देखना कैसा होता है?
सपने में नाग नागिन देखना कैसा होता है?
सपने में फूलों का बगीचा बनबाते देखना कैसा होता है?