सपने में पूरी देखना क्या होता है? | Sapne Me Puri Dekhna Kya Hota Hai

सपने में पूरी देखना क्या होता है? | Sapne Me Puri Dekhna Kya Hota Hai

पूरी गेहूं के आटे से बनाई जाती हैं। आटे को रोटी की तरह बेला जाता है और तेल, डालडा या शुद्ध घी में इसे तला जाता है जिससे पुरियें बनकर तैयार हो जाती हैं। पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसीलिए सभी लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। पूरी के साथ आप सब्जी, खीर, हलवा खा सकते हैं। आमतौर पर जब हमारे घर में कोई खुशी का अवसर होता है या मेहमान आते हैं तब हम पूरी जरूर बनाते हैं। किसी पूजा में प्रसाद के रूप में बांटने के लिए भी पूरी हलवा बहुत प्रसिद्ध है। जब हम सपने में पूरियां देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में पूरी देखना अच्छा माना जाता है या फिर बुरा?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

सपने में पूरी देखना क्या होता है?

सपने में पूरी देखना बहुत ही शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई अच्छा समाचार प्राप्त होने वाला है .इस समाचार के मिलने से आपके घर, परिवार में खुशियां आ जाएंगी। यह शुभ समाचार आपकी तरक्की, उन्नति से जुड़ा हो सकता है।

सपने में पूरी खाते देखना (Sapne Me Puri Khate Dekhna)

सपने में पूरी खाते देखना शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता प्राप्त होने वाली है। आप जो कार्य कर रहे हैं उसमें आने वाले समय में आप सफल होने वाले हैं साथ ही उस कार्य में आप उन्नति भी प्राप्त करेंगे।

सपने में पूरे परिवार के साथ पूरी खाते देखना (Sapne Me Pure Parivar Ke Sath Puri Khana)

यदि आप सपने में खुद को पूरे परिवार के साथ पूरी खाते हुए देखते हैं तो इसे भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में सुख, शांति, समृद्धि आने वाली है साथ ही आपके परिवार में आपसी तालमेल भी काफी अच्छा होने वाला है।

सपने में किसी और को पुरी खिलाते देखना

यदि आप सपने में किसी और को पूरी खिलाते हुए खुद को देखते हैं तो यह भी अच्छा सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी और उस व्यक्ति की मदद से ही आप सफलता प्राप्त करने वाले हैं। वह व्यक्ति आपका अच्छा मित्र हो सकता है या आपके परिवार का कोई सदस्य हो सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते है ये अविष्कार सपनों के माध्यम से हुए है?

सपने में पूरी बनाते देखना (Sapne Me Puri Banate Dekhna)

सपने में पूरी बनाते देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं। इस नए कार्य में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। यदि आप पहले से ही कोई कार्य कर रहे हैं तो यह सपना संकेत करता है कि बहुत जल्द आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने वाला है।

सपने में भंडारे में पूरी खाते देखना

यदि आप सपने में देखते हैं कि आप किसी भंडारे में पूरी खा रहे हैं तो इसे भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। यह सपना आपके घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने का संकेत भी करता है।

सपने में पूरी भाजी खाते देखना

यदि आप सपने में खुद को पूरी भाजी खाते हुए देखते हैं तो इसे भी शुभ सपना माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको धन लाभ होने वाला है। यह धनलाभ आपको नौकरी, व्यापार, निवेश में प्राप्त हो सकता है।

सपने में पूरी तलते देखना

सपने में पूरी तलते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना आपकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपकी सोच बहुत ही सकारात्मक है और सफल होने के लिए आप लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सपने में जली पूरी देखना

सपने में जली पूरी देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके कार्यों में कोई बाधा आने वाली है जिससे आपके कार्य रुक जाएंगे। आपके कार्यों के रुकने से आपको नुकसान होगा।

सपने में पूरी दान करते देखना (Sapne Me Puri Daan Karte Dekhna)

सपने में पूरी दान करते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप समाज के लिए कुछ अच्छे कार्य करने वाले हैं जिससे समाज के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। इन सामाजिक कार्यों की वजह से आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: सपनों के बारे में ये रोचक तथ्य क्या आप जानते है?

सपने में फूली हुई पूरी देखना

यदि आप सपने में फूली हुई पूरी देखते हैं तो इसे भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अच्छा लाभ होने वाला है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होने वाली है। यदि आपके ऊपर कोई कर्जा है तो आने वाले दिनों में आप कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

सपने में बासी पूरी देखना (Sapne Me Basi Puri Dekhna)

सपने में बासी पूरी देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपकी सेहत बिगड़ सकती है जिससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

सपने में बहुत सारी पूरी देखना (Sapne Me Bahut Sari Puri Dekhna)

सपने में बहुत सारी पूरी देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में बहुत सारी खुशियां आने वाली है। इन खुशियों के आने से आपके घर में जो भी तनाव है वह पूरी तरह से दूर हो जाएगा और आपका भविष्य आज की अपेक्षा बहुत अच्छा होने वाला है।

सपने में हलवा पूरी खाते देखना (Sapne Me Halwa Puri Khate Dekhna)

सपने में हलवा पूरी खाते देखना शुभ माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अचानक से धन लाभ होने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में अचानक से प्रमोशन प्राप्त हो सकता है जिससे आपके वेतन में भी बृद्धि हो सकती है, यदि आप कोई बिजनेस करते है तो आपको अपने बिजनेस में अचानक से धनलाभ हो सकता है।

सपने में छोले पूरी खाते देखना (Sapne Me Chole Puri Khana)

सपने में छोले पूरी खाते देखना यह सपना संकेत करता है कि आपको अपने पुराने दोस्तों की याद आ रही है और आप एक बार अपने पुराने दोस्तों से मिलना चाहते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने की कोई योजना बनानी चाहिए और उनसे मिलना चाहिए।

सपने में मीठी पूरी देखना (Sapne Mein Meethi Puri Dekhna)

सपने में मीठी पूरी देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि बहुत समय से आपको उन्नति प्राप्त नहीं हो पा रही थी तो आने वाले दिनों में आप उन्नति करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:-
सपने में सेवई खाना कैसा होता है?
सपने में हलवा खाना कैसा होता है?
सपने में सेंधा नमक देखना कैसा होता है?