सपने में शनि देव को देखना कैसा होता है | Sapne Me Shani Dev Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

सपने में शनि देव को देखना कैसा होता है | Sapne Me Shani Dev Ko Dekhna Kaisa Hota Hai

शनिदेव का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग घबड़ा जाते हैं उन्हें लगता है कि कहीं शनिदेव की साढ़ेसाती उन्हें लग गई तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना होगा लेकिन ऐसा नहीं होता है। शनि देव कर्मों का फल देने वाले देवता माने जाते हैं। यदि आप बुरे कर्म करते हैं तो ही शनिदेव की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना होता है। लेकिन यदि आपने अच्छे कर्म किए हैं तो आपको शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। जब हम सपने में शनि देव को देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में शनि देव को देखना बुरा सपना माना गया है या फिर अच्छा?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में शनि देव को देखना (Sapne Me Shani Dev Ko Dekhna)

सपने में शनिदेव को देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं, आप तरक्की करने वाले हैं और आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन हो सकता है जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा।

(2) सपने में शनि देव का मंदिर देखना (Sapne Me Shani Dev Ka Mandir Dekhna)

सपने में शनिदेव का मंदिर देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके कार्यों में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होने वाली है और आपके कार्य समय पर पूरे होने वाले हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते थे और उसमें बाधाएँ आ रही थी तो आने वाले दिनों में ये सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और आपके नए कार्य की शुरुआत होगी, यदि आपके व्यापार में कोई बाधा आ रही थी तो आपके व्यापार की बाधाएं दूर होंगी जिससे आपका व्यापार उन्नति करने लगेगा।

(3) सपने में शनिदेव की तस्वीर देखना (Sapne Me Shani Dev Ki Tasveer Dekhna)

सपने में शनिदेव की तस्वीर देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको अच्छी खबर प्राप्त होने वाली है, आपके रुके कार्य पूरे होने वाले है और कार्यो में आने वाली परेशानियां दूर होने वाली है। लेकिन यदि आप कोई गलत कार्य कर रहे हैं तो आपको कार्यों में परेशानियों का सामना करना होगा। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने सभी गलत कार्य बंद कर देना चाहिए।

(4) सपने में शनिदेव को तेल चढ़ाना (Sapne Me Shani Dev Ko Tel Chadhana)

सपने में शनि देव को तेल चढ़ाना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो जाएगी। इस सपने से स्वास्थ खराब होने का संकेत भी प्राप्त होता है। आने वाले दिनों में आपको किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सपनों के बारे में कुछ रोचक तथ्य जो आपको जरूर जानना चाहिए।

(5) सपने में शनि देव की पूजा करना (Sapne Me Shani Dev Ki Puja Karna)

सपने में शनिदेव की पूजा करना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी तय हो सकती है, यदि आपके घर में संतान नहीं है तो आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है, यदि आपका व्यापार ठीक से नहीं चल रहा था तो आने वाले दिनों में आपका व्यापार अच्छे से चलने लगेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।

(6) सपने में शनि देव को गिद्ध या भैंस पर बैठे देखना

यदि आप अपने सपने में शनि देव को गिद्ध या भैंस पर बैठे देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको दुख और परेशानियों का सामना करना होगा। आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, आपके परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत सतर्क हो जाना चाहिए।

(7) सपने में शनिदेव का आशीर्वाद लेते देखना (Sapne Me Shani Dev Ka Ashirwad Lena)

सपने में शनिदेव का आशीर्वाद लेते देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन की सभी परेशानियां, दुख, दर्द दूर होने वाले हैं और आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। यदि आपके व्यापार में उन्नति नहीं हो रही थी तो आने वाले दिनों में आपके व्यापार में उन्नति होगी, यदि आपका स्वास्थ्य खराब था तो आने वाले दिनों में आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।

(8) सपने में शनि देव को गुस्से में देखना (Sapne Me Shani Dev Ko Gusse Me Dekhna)

सपने में शनि देव को गुस्से में देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना होगा। इस परेशानी की वजह से आपको आर्थिक नुकसान होगा साथ ही आपके घर परिवार में भी लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको आने वाली परेशानी का समझदारी से सामना करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-
सपने में अपने बॉस से बातें करना कैसा होता है?
सपने में होली खेलते देखना कैसा होता है?
सपने में किसी को राखी बांधना कैसा होता है?