सुबह योग करने के फायदे क्या है | Subah Yoga Karne Ke Fayde In Hindi

सुबह योग करने के फायदे क्या है | Subah Yoga Karne Ke Fayde In Hindi

सुबह योग करने के फायदे क्या है | Subah Yoga Karne Ke Fayde In Hindi

योग हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए। सुबह योग करने के फायदे अनेकों है। जब हम सुबह योग करते है तो दिनभर ऊर्जावान बने रहते है, हम अपने कार्यों को मन लगाकर कर पाते है जिससे हमारा दिन अच्छा जाता है। सुबह हमेशा नहाकर ही योग करना चाहिए इससे योग से होने वाला लाभ बढ़ जाता है।

सुबह योग करने के फायदे (Subah Yoga Karne Ke Fayde)

(1) सुबह योग करने से हमारा मन दिनभर शांत और एकाग्रचित्त बना रहता है जिससे हम अपने सभी कार्यों को पूरा मन लगाकर करते है जिससे हमें अपने कार्यों में अच्छे परिणाम मिलते है।

यह भी पढ़ें: कपालभाति क्या है, कपालभाति से होने वाले लाभ

(2) सुबह सुबह योग करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हम बीमार नहीं होते। बीमारियों की वजह से हमारा समय और धन व्यर्थ होता है और हमें परेशानी भी होती है।

(3) सुबह योग करने से हम दिनभर ऊर्जावान बने रहते है और हमें आलस्य नहीं आती है। आलस्य की वजह से हम अपने कई सारे कार्यों को सही तरह से नहीं कर पाते है और हमारे काम भी बिगड़ जाते है। योग करने से आलस्य दूर रहती है।

(4) सुबह सुबह योग करने से हमारे पूरे शरीर में लचीलापन आता है और हमारी मांसपेशियाँ मजबूत बनती है। माँसपेशियों के मजबूत रहने से कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, हाथ-पैर का दर्द दूर रहता है।

(5) सुबह योग करने से वजन को भी कम किया जा सकता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा हो गया है, पेट बहुत ज्यादा बाहर आ गया है उन्हें भी नियमित योग करना चाहिए।

(6) सुबह योग करने से हमारी चिंता और तनाव भी दूर हो जाता है और हम दिनभर तनावमुक्त होकर दिन व्यतीत करते है।

(7) सुबह सुबह योग करने से हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ती है और हमें गैस, अपच, कब्ज की परेशानी नहीं होती है।

(8) सुबह योग करने से रक्त का संचार भी सही होता है जिससे शरीर के सभी भागों में रक्त पहुँचता है।

(9) सुबह के समय ताजी हवा चलती है। जब हम सुबह योग करते है तो हमें पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है।

(10) आज के समय में अधिकतर लोगों को काम का दबाव है और वे दिनभर काम में लगे रहते है। उनके पास समय की कमी है इसलिए जिनके पास समय की कमी है वे भी सुबह थोड़ा समय निकालकर योग कर सकते है।

यह भी पढ़ें: अनुलोम विलोम से होने वाले फायदे क्या है

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

(1) योग सुबह कितने बजे करना चाहिए?

योग करने का सबसे अच्छा समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त का होता है जो 3:30 से शुरू होता है। आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तैयार होकर योग करना चाहिए। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में योग करने से योग का अधिकतम लाभ मिलता है।

(2) योग का असर कितने दिन में होता है?

यदि आप नियमित रूप से और सही तरह से योग करते है तो आपको लगभग सप्ताह भर में योग का असर दिखने लगता है। आपको अंदर से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी, तनाव दूर हो जायेगा और आप खुश रहेंगे।

(3) योग कितने घंटे करना चाहिए?

योग करते समय घंटे महत्त्व नहीं रखते है। आपको सही तरह से नियमित योग करना चाहिए। यदि आप नियमित रूप से आधे घंटे भी योग करते है तो आपको योग का लाभ प्राप्त होगा।

(4) योगा कब नहीं करना चाहिए?

भोजन करने के तुरंत बाद, तेज बुखार होने पर, तेज सिर दर्द होने पर, ज्यादा चोट लगने पर, पीरियड्स के समय योग नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था में किसी चिकित्सक से या योग के जानकार से सलाह लेकर ही योग करना चाहिए।

(5) पानी पीने के कितने समय बाद योग करना चाहिए?

नॉर्मल पानी पीने के 15 से 20 मिनट बाद योग किया जा सकता है। लेकिन योग करने से पहले बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।

(6) खाना खाने के कितने देर बाद योग करना चाहिए?

खाना खाने के 3 से 4 घंटे बाद योग करना चाहिए।

(7) क्या योग खाली पेट करना चाहिए?

योग खाली पेट करना ही सबसे ज्यादा लाभदायक माना जाता है। आज के समय में समय की कमी के कारण बहुत से लोग शाम को योग करते है। ऐसे में खाली पेट योग करना संभव नहीं है। इसलिए योग करने के 4 घंटे पहले खाना खाना चाहिए।

(8) शाम को कितने बजे योग करना चाहिए?

शाम को योग करने का कोई निश्चित समय नहीं है। आप शाम को 5 बजे से लेकर 7 बजे तक योग कर सकते है। गर्मी के समय में आप 6 बजे के बाद ही योग करें।

(9) योग से पहले क्या करना चाहिए?

योग करने से पहले हमें अपने हाथ, पैर और गर्दन को थोड़ा चला लेना चाहिए। गर्दन को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमा लेना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का थोड़ा व्यायाम हो जाता है।

(10) योग का प्रभाव कहाँ पड़ता है?

यदि आप नियमित रूप से योग के नियमों का पालन करते हुए योग करते है तो योग का प्रभाव ना केवल हमारे शरीर पर पड़ता है साथ ही हमारी आत्मा पर भी पड़ता है।

(11) खाना खाने के बाद योग करने से क्या होता है?

खाना खाने के बाद योग करने से हमें नुकसान होने की संभावना रहती है। खाना खाने से हमारा पेट भरा होता है ऐसे में हम बहुत से आसनों को ठीक से नहीं कर सकते है, पेट के बल लेटने, सामने झुकने में असुविधा होती है, यदि आप खाना खाने के बाद ऐसे आसनों का अभ्यास करते है जिनमें सिर नीचे रहता है तो आपको उल्टी भी आ सकती है और खाना श्वास नली में भी फस सकता है।

(12) योग का जन्मदाता देश कौन सा है?

योग का जन्मदाता देश भारत है।

यह भी पढ़ें:-
सर्वांगासन से होने वाले लाभ
हलासन क्या है, हलासन से होने वाले लाभ
ताड़ासन क्या है, ताड़ासन से होने वाले लाभ

Leave a Comment