आँखों से चश्मा हटाने के योग | Yoga For Eyes To Remove Glasses In Hindi

a beautiful girl wearing glasses and smiling

आँखों से चश्मा हटाने के योग | Yoga For Eyes To Remove Glasses In Hindi

आज के समय में आंखें कमजोर होना और पावर वाला चश्मा लगना आम बात होती जा रही है। अधिकतर लोगों की आंखों पर पावर वाला चश्मा लगा होता है। बहुत से लोगों की आंखों पर तो इतना बड़ा चश्मा लगा होता है कि यदि चश्मा हटा दिया जाए तो उन्हें ठीक से दिखाई भी नहीं देगा। यह परेशानी ना केवल युवाओं, वृद्ध लोगों में देखने को मिल रही है बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आंखों की कमजोरी का शिकार हो रहे हैं।

कम उम्र में और युवावस्था में ही आंखें कमजोर हो जाना इसके क्या कारण हो सकते हैं। आंखें कमजोर होने के सबसे प्रमुख कारण होते हैं फास्ट फूड का अधिक सेवन जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती, नियमित योग न करना, नियमित योग करने से हमारा रक्त संचार सही रहता है, पाचन शक्ति अच्छी रहती है, शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे हमारी आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। कंप्यूटर पर कार्य करते समय गलत तरह से बैठना, पर्याप्त दूरी ना बनाना, दिनभर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, लगातार टीवी देखते रहना, बिना आंखों को आराम दिए लंबे समय तक पढ़ना, तेज रोशनी के संपर्क में लंबे समय तक रहना, तनाव में रहना।

आँखों से चश्मा हटाने के योग (Best Yoga Exercise For Eyes)

नियमित योग करने से आंखों की थकान दूर होती है। जब हम योगाभ्यास करते हैं तब आंखों के आसपास के हिस्से में रक्त का संचार बढ़ जाता है जो आंखों के लिए लाभदायक होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

(1) आंखों से चश्मा हटाने के लिए शीर्षासन योग करें

एक महिला जो शीर्षासन का अभ्यास कर रही हैं, a woman practicing headstand

आंखों से चश्मा हटाने के लिए शीर्षासन बहुत लाभदायक माना जाता है। जब हम शीर्षासन का अभ्यास करते हैं तब रक्त हमारे सिर की तरफ प्रवाहित होता है जिससे आंखों को और आंखों के आसपास के हिस्से को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण प्राप्त होता है जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है और कुछ समय में ही आंखों पर लगा चश्मा हट जाता है।

(2) आंखों से चश्मा हटाने के लिए सर्वांगासन योग करें

एक महिला जो सर्वांगासन का अभ्यास कर रही हैं, A woman practicing Sarvangasana

जब हम सर्वांगासन का अभ्यास करते हैं तब भी रक्त का संचार सिर की तरफ बढ़ जाता है जिससे आंखों को ऑक्सीजन और पर्याप्त पोषण मिलता है जो आंखों के लिए लाभदायक होता है, आंखों की रोशनी तेज होती है और हमें चश्मा लगाने की जरूरत नहीं रहती।

(3) आंखों से चश्मा हटाने के लिए हलासन योग करें

एक महिला जो हलासन योग का अभ्यास कर रही हैं, a woman practicing halasana yoga

जब हम हलासन का अभ्यास करते हैं तो हमारे शरीर की आकृति खेती करने वाली हल की तरह हो जाती है इसी कारण इसे हलासन कहा जाता है। हलासन का अभ्यास करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है, तनाव दूर होता है, अनिद्रा की परेशानी दूर होती है, पाचन शक्ति बढ़ती है साथ ही आंखों को भी लाभ होता है। जब हम ज्यादा तनाव महसूस करते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव हमारी आंखों पर भी पड़ता है जिससे आंखों की रोशनी कम हो जाती है। हलासन करने से तनाव दूर होता है जिससे आंखों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और हमें चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़े: सूर्य नमस्कार कब करना चाहिए?

(4) आंखों से चश्मा हटाने के लिए त्राटक क्रिया करें

आंखों से चश्मा हटाने और आंखों की रोशनी तेज करने के लिए त्राटक क्रिया भी बहुत लाभदायक होती है। त्राटक क्रिया करने में बहुत सरल होती है। इसको करने के लिए आपको एक कागज पर शर्ट के बटन जितना काला गोला बना लेना है और उसे पूरी तरह काले रंग से भर देना है। इसके बाद इसे दीवार पर चिपका लेना है। इस पेपर को दीवार पर इस तरह से चिपकाए जिससे जब आप किसी चेयर पर बैठकर इसे देखें तो यह आपकी आंखों के बिल्कुल सामने होना चाहिए। आपको दीवार से लगभग 5 फुट दूरी पर बैठकर काले निशान को गौर से देखना है। शुरुआत में आप 2 से 5 मिनट के लिए इसे देखने का प्रयास करें जब आपकी आंखें थक जाएं या आंखों से पानी आने लगे तब आप आंखें बंद कर लें। धीरे-धीरे करके इसके समय को 5 से 10 मिनट भी किया जा सकता है। नियमित रूप से यदि आप इसका अभ्यास करेंगे तो 1 से 2 महीने में ही आपकी आंखों की रोशनी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। त्राटक का अभ्यास करने से पहले और बाद में अपनी आंखों को ठंडे पानी से जरूर धोलें।

(5) आंखों से चश्मा हटाने के लिए अनुलोम विलोम प्राणायाम करें

एक महिला जो अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास कर रही हैं, A woman practicing Anulom Vilom Pranayama

जब हम अनुलोम विलोम प्राणायाम करते हैं तो हमारा रक्त शुद्ध होता है, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, दिल और फेफड़े मजबूत बनते हैं, तनाव दूर होता है, एकाग्रता बढ़ती है, अनिद्रा की परेशानी दूर होती है और हम अंदर से पूरी तरह सकारात्मक बनते हैं जिसका लाभ हमारी आंखों को भी मिलता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

आंखों की एक्सरसाइज कैसे की जाती है?

(1) पलकें झपकाना

जब हम अपनी पलकों को झपकातें हैं तो इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आंखों का तनाव दूर होता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। नियमित रूप से पलके झपकानें का अभ्यास करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

(2) हथेलियों को आपस में रगड़ना

जब हम अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और आंखों की समस्या कम होती है जिससे आंखों की रोशनी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

(3) आंखों को धोना

आंखों को नियमित रूप से 3 से 5 बार धोना भी आंखों के लिए लाभदायक होता है। आंखों को हमेशा ठंडे पानी से ही धोना चाहिए। आंखों को धोने के लिए “आई वॉश कप” आते हैं जिन्हें आप मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं। यदि आप “आई वॉश कप” नहीं खरीद पाते तो आपको ठंडे पानी को अपने हाथों की अंजुली में भरकर आँख उसमें डुबाना चाहिये और 2 से 4 बार पलकों को झपकाना चाहिए फिर आपको पानी बदल कर अपनी दूसरी आंख को भी इसी तरीके से धो लेना है। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

(4) आंखों को गोल घुमाना

आंखों को गोल घुमाने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, उनमें संतुलन आता है और आईबॉल्स की गतिविधि में भी सुधार होता है। आपको अपनी दोनों आंखों को एक साथ पहले क्लॉक वाइज घुमाना है जितने बार आप आंखों को क्लॉक वाइज घुमाते हैं उतनी ही बार आपको एंटी क्लॉक वाइज भी घुमाना है।

यह भी पढ़े: योग द्वारा हर्निया का इलाज कैसे करें?

(5) आंखों को दाएं-बाएं करना

आंखों से दाएं-बाएं देखने से भी आंखों का व्यायाम होता है जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियों का तनाव दूर होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। सबसे पहले आपको शांति से बैठ जाना है और सामने की तरफ देखना है। अब आपको अपनी आंखों को दाहिने तरफ घुमाना है फिर धीरे से पूरा बाएं तरफ घुमाना है। इस प्रक्रिया को कुछ देर तक दोहराएं।

(6) आंखों को ऊपर-नीचे करना

जब हम आंखों को ऊपर-नीचे करते हैं तब आईबॉल्स की ऊपरी और निचली मांसपेशियां मजबूत बनती है जिससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है। ऊपर नीचे देखने के लिए आपको आराम से बैठ जाना है। अपने सिर को स्थिर रखना है और अपनी आंखों को पहले ऊपर ले जाना है फिर धीरे-धीरे उन्हें नीचे ले जाना है। इस प्रक्रिया को कुछ देर तक करना है।

आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

(1) आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा योग करना चाहिए?

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको शीर्षासन, हलासन, सर्वांगासन, चक्रासन, धनुरासन, त्राटक, अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। जब हम नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करते हैं तो हमारी आंखों की तरफ रक्त का संचार बढ़ जाता है जिससे आंखों के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, उन तक पर्याप्त पोषण पहुंचता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

(2) 1 महीने में चश्मा कैसे उतारे?

1 महीने में चश्मा उतारने के लिए आपको नियमित रूप से योगासन करने होंगे जिनमें आपको शीर्षासन, हलासन, सर्वांगासन, त्राटक, अनुलोम विलोम का अभ्यास करना होगा। इसके साथ ही आंखों की रोशनी तेज करने के कुछ व्यायाम होते हैं जैसे की आंखों को दिन में तीन से चार बार धोना, आंखों को ऊपर नीचे करना, दाएं-बाएं घुमाना, आंखों को गोल घुमाना। इनका भी आपको अभ्यास करना होगा। इसके साथ ही आपको आंखों की रोशनी तेज करने के लिए कंप्यूटर का कम इस्तेमाल करना होगा क्योंकि जब हम ज्यादा देर तक कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर कार्य करते हैं तो इसका नकारात्मक असर हमारी आंखों पर पड़ता है इसलिए या तो कंप्यूटर का इस्तेमाल कम करें या ठीक तरह से पर्याप्त दूरी बनाकर कंप्यूटर पर कार्य करें जिससे इसका प्रभाव आंखों पर ना पड़े। इन उपायों को करने के साथ ही आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए जिनमें विटामिन ए पाया जाता हो। विटामिन ए आंखों की प्रकाश संवेदी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है।

(3) चश्मे का नंबर कम करने के लिए क्या खाएं?

चश्मे का नंबर कम करने के लिए आपको उन खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए जिनमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता हो जैसे कि गाजर, पालक, पपीता, सेब, दही, सोयाबीन, नारंगी सब्जियां। विटामिन ए की कमी से ही आंखों से संबंधित अधिकतर बीमारियां होती हैं।

यह भी पढ़े: बाल उगाने के लिए कौन सा योग करें?

(4) नजर कमजोर होने के क्या लक्षण है?

नजर कमजोर होने पर आपको सिर दर्द महसूस होता है, आंखें लाल होने लगती हैं, आंखों से पानी आने लगता है, ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर या मोबाइल चलाते समय आंखों में धुंधला दिखाई देने लगता है, सुबह उठने पर धुंधला दिखाई देता है। ये नजर कमजोर होने के कुछ सामान्य लक्षण हैं।

(5) आंखों में दूध डालने से क्या होता है?

दूध में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों में नमी बनाए रखने में सहायक होता है, साथ ही रेटीना को भी स्वस्थ रखता है जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

(6) आंखों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए?

आंखों के लिए आपको बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली खाने चाहिए। इनमें विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

(7) आंखों के लिए कौन सा विटामिन खाना चाहिए?

आंखों के लिए विटामिन ए खाना चाहिए। विटामिन ए में रोडोस्परिन होता है यह एक ऐसा प्रोटीन है जो आपकी आंखों को कम लाइट में भी देखने में सहायता करता है साथ ही विटामिन ए कोर्निया को साफ रखता है जिससे आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है।

(8) आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है क्या?

आँवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवला ना केवल आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाता है बल्कि आपके बालों की समस्याओं को भी ठीक करता है और आपके पेट से जुड़ी बीमारियों को भी ठीक करता है।

(9) कौन सा फल खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

आंवला, नींबू, संतरा, सेब, गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इन फलों में विटामिन सी और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाये जाते है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े:-
लंबी उम्र तक जवान रहने के योग कौन से हैं?
पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए कौन सा योग करना चाहिए?
तितली आसन से हमें क्या फायदे होते हैं?
महिलाएं अपना पेट कैसे कम कर सकती हैं?
रीढ़ की हड्डी में जकड़न होने पर क्या करना चाहिए?

Leave a Comment